शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- तृतीया 07:27:02, पश्चात-चतुर्थी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 07 वैशाख गते,
नक्षत्र- रोहिणी 26:07:32*,
योग- सौभाग्य 16:10:16, पश्चात-शोभन,
करण- गर 07:27:02, पश्चात-वणिज
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:52:00,
सूर्यास्त- 18:48:26,
दिन काल- 12:56:25,
रात्री काल- 11:02:34,
चंद्रोदय- 07:38:42,
चंद्रास्त- 22:26:01,
राहू काल- 07:29-09:06, अशुभ,
यम घँटा- 10:43-12:20,
अभिजित-11:54-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:48-21:02 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल एवं चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको राहत का अनुभव कराने वाली है। सर्वार्थ सिद्धि का शुभ योग घर में पूजा कामों के होने का संकेत देता है। घर पर माता पक्ष से प्रेम मिलेगा। दिन के बीच में थोड़ी मानसिक उलझन या तनाव हो सकता है, खासकर जब कई जिम्मेदारियां एक साथ सामने आए इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा। काम-काज में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। किसी का बहुत अधिक सहयोग मिलना कठिन हो सकता है। किसी अनुबंध में अचानक आपके पास कुछ अच्छे लाभ के संकेत भी हैं, समझदारी के कारोबार अच्छे रह सकते हैं। रवि योग का प्रभाव आपके धन की वृद्धि का मौका देने वाला है। पुरानी देनदारियों को चुकाने का दबाव बन सकता है, शांति से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी। दोस्तों या बाहरी लोगों की बातों में आकर प्रेम में गलतफहमी न पैदा करें। समझदारी और सादगी से रिश्तों को संभालना बेहतर रहेगा। काम का बोझ अधिक रहने से शारीरिक थकान और खासकर कमर दर्द की समस्या हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज अमृत सिद्धि योग के दिन अपनों के साथ की स्थिति देगा। बड़ों से मार्गदर्शन मिलेगा। कई कामों में आपके लिए दोस्तों का सहयोग भी बना रहेगा। घर के कामों में सक्रियता बनी रहेगी। चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने से मन कभी-कभी जिद्दी या भटकाव की स्थिति में जा सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। काम-काज में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। विकल्पों के बीच सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। प्रयास करने से परिणाम अपेक्षा अनुसार मिल पाएंगे। आप पद प्राप्ति के मौके देख सकते हैं। काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सिद्धि योग के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। घरेलू खर्चों में बड़ों से लाभ की स्थिति मिलने वाली है। प्रेम की स्थिति दिलों को खुशी देने वाली है। वैवाहिक जीवन में विनम्रता और समझदारी से स्थिति संभाल सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रह सकता है। आप मन की थकान से कुछ सुस्त हो सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - तांबाई है।
☀️ मिथुन राशि :- आज भद्रा के असर के कारण आपका दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है, इसके बीच बच्चों की खुशियों और अपनों के साथ बिताए पलों की याद सताने वाली है। घर का माहौल आपके मन को प्रभावित करने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने से आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है। कामों का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है। अमृत सिद्धि योग से कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उनका पूरा लाभ उठाने में थोड़ी कमी रह सकती है। फिर भी आप अपने काम को लेकर काफी सतर्क रहेंगे और हर कार्य को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। छोटी-छोटी खरीदारी भी बजट बिगाड़ सकती है, जिससे अचानक महसूस होगा कि बचत कम हो रही है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम में थोड़ी दूरी या बातों की कमी महसूस हो सकती है, आप अपने दिल की बात पार्टनर से साझा करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। भारी सामान उठाने से बचें वरना मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द की समस्या हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन अमृत सिद्धि योग आपको अपनों और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देने वाला हो सकता है। घर में किसी की ओर से आपको अच्छी सराहना मिल सकती है। भद्रा का भी असर रहेगा, इसलिए बाहर आना-जाना अधिक हो तो वाहन और अन्य जरूरी चीजों की देखभाल में लापरवाही न करें। छोटी सी अनदेखी परेशानी का कारण बन सकती है। कारोबार और काम-काज के सिलसिले में बाहर जाने या नए लोगों के साथ जुड़ने के अवसर देने वाला हो सकता है। कोई डील के अच्छे से पूरा होने के संकेत हैं जिससे आपको सफलता मिलेगी। लापरवाही से बचना जरूरी है वरना दिनभर की मेहनत प्रभावित हो सकती है। रवि योग के प्रभाव से खरीदारी कर सकते हैं। किसी कारण से अतिरिक्त इनकम प्राप्ति भी हो सकती है। प्रेम संबंधों में रोमांस का अलग ही रंग आने वाला है, एक दूसरे के लिए कुछ विशेष करने का मन भी रहेगा। शरीर में गर्मी या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन रवि योग के कारण आपके लिए घर में अनुकूल माहौल रह सकता है। घर पर दोस्तों को बुला सकते हैं, बड़ों का बच्चों के साथ समय बिताना खुशियों को देने वाला है। आस-पास के माहौल के साथ ताल-मेल बिठाने के लिए आपको खुद को बदलना ही होगा। कुछ बातें आपके अनुकूल नहीं रह पाएं जिससे मन में हल्की बेचैनी या असंतुलन महसूस हो सकता है। काम को लेकर ढिलाई न बरतें और खुद की ताकत को जानें। काम को लेकर अमृत सिद्धि का शुभ अवसर बेहतर मौके देगा। नौकरी में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आएंगी। पुराने संपर्कों से फिर जुड़ने का मौका मिल सकता है। भद्रा के कारण बेकार की बातों में समय व्यर्थ करने से काम प्रभावित हो सकता है। सर्वार्थ सिद्धि के कारण आर्थिक रूप से दिन सामान्य तो रहने वाला है और किसी वरिष्ठ की ओर से कुछ लाभ की प्राप्ति है। भद्रा के असर के चलते प्रेम जीवन में कुछ बदलाव रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर मन में उलझन या बेचैनी बनी रह सकती है, जरूरी है कि चुप रहते हुए काम करें। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। रवि योग के चलते खुद को पहले से अधिक तीव्रता महसूस करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव आपके विचारों को गहराई देगा और आप चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। सुबह के समय मन में थोड़ी उलझन रह सकती है, धीरे-धीरे स्थितियां स्पष्ट होने लगेंगी। भद्रा काल का प्रभाव कभी-कभी मानसिक अस्थिरता या सामाजिक स्तर पर कही गई बातों से तनाव दे सकता है। दूसरों की राय आपको प्रभावित कर सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। काम-काज में कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। चंद्रमा और राहु का प्रभाव कार्यस्थल पर दबाव या देरी की स्थिति बना सकता है। हालांकि आपकी मेहनत बनी रहेगी और दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना थोड़ा कठिन हो सकता है। मित्रों या घूमने-फिरने पर पैसा अधिक खर्च होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आप कुछ अधिक की इच्छा रख सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और आकर्षण रिश्तों में मधुरता लाएगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव का असर शरीर पर पड़ सकता है। अधिक सोचने से बचें और आराम को प्राथमिकता दें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - स्लेटी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका आत्मविश्वास शान से भरा रहेगा। घरेलू कामों के बीच भी आप खुद को संतुलित रखना मुश्किल लग सकता है। आपकी सोच और व्यवहार से आस-पास के लोग प्रेरित होंगे। भद्रा के कारण घरेलू मामलों में कुछ व्यस्तता या तनाव रह सकता है, जिससे आपकी ऊर्जा थोड़ी बिखरी हुई महसूस हो सकती है। काम-काज में भागदौड़ अधिक रहेगी, यह तेजी आपके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतर साबित हो सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। आपकी नीतियां सफलता की ओर संकेत करेंगी। अमृत सिद्धि शुभता देगा, आर्थिक स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत रहेगी। आप दूसरों की मदद करने के लिए भी आगे रह सकते हैं जिससे सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में जो अकेले हैं उन्हें किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो मानसिक रूप से आकर्षक साबित हो सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बाद थकान महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए पसंद वाली गतिविधियों को करने से सुकून मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन चंद्रमा की चाल आपको घर से बाहर ले जाने वाली होगी। मन भी अलग ही बातों में लगा रह सकता है। दोस्त बातें करने और कुछ मस्ती के मूड में होंगे। बच्चों के लिए दिन माता-पिता के प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। घर के कुछ कामों में आपको किसी की मदद कम ही मिल जाए, अपने लक्ष्यों और खुद को नए नजरिए से देखने का है। काम-काज के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है। आप अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करेंगे और यही आगे चलकर बड़े अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। किसी पुरानी समस्या पर फिर से चर्चा शुरू हो सकती है, इसलिए एक साथ कई बातों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। अमृत सिद्धि का प्रभाव बचत के मामलों में आपको अच्छे अवसर दिला सकता है। पुरानी उधारी से राहत मिलने की संभावना भी है। दिल की बातें आपके लिए खास रहेंगी। किसी खास व्यक्ति के साथ भावनाएं साझा करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में विशेषकर हृदय से जुड़ी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। तले-भुने और भारी भोजन से बचें क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन चंद्रमा के गोचर के साथ में बन रहा रवि योग का प्रभाव आपको घर के कामों में कुछ हलचल देने वाला हो सकता है। अपनों के साथ कुछ बातें परेशान करना चाहेंगे पर शायद वो आपकी बातों को न सुनें जिससे मन भी परेशान हो सकता है। कुछ अनुकूलता शाम के दौरान स्थिति को आपके पक्ष में देने वाली है। घर में होने वाले काम जैसे मरम्मत या सजावट करते समय सावधानी रखें लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑफिस में योजनाओं को सफल बनाने के लिए टीमवर्क जरूरी रहेगा। रवि योग के प्रभाव से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन किसी को नजरअंदाज करना भविष्य में समस्या बन सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ अचानक होने वाले खर्चों से प्रभावित रह सकती है। कोई न कोई खर्च या फाइन इत्यादि से नुकसान की स्थिति बन रही है। अपने साथी के साथ व्यर्थ की बहस बढ़ने का दिन बन रहा है, दिल की बातें सामने आ सकती हैं जिससे संबंधों में स्पष्टता बढ़ेगी। बालों का झड़ना या मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, मालिश इत्यादि से कुछ तो राहत मिल सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज सर्वार्थ सिद्धि के दिन चंद्रमा की स्थिति शक्तिशाली योग बना रही है। यह दिन आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। परिवार के साथ महत्वपूर्ण बातचीत रिश्तों को मजबूती देगी। निजी जीवन में बच्चों के साथ उनकी बातों में साथ बढ़ना मतभेद को दे सकता है। बड़ों को चाहिए की शांत रहते हुए बातें सुनें और फिर आगे की योजना को बनाएं। नौकरी में लगे लोगों के लिए दिन की स्थिति स्थान बदलाव या नए काम को सीखने वाली है। रवि योग के प्रभाव से अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने के योग हैं। पुराने कामों पर एक बार फिर से विचार करने से नवीन बातें सामने आएंगी। अमृत सिद्धि योग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। छोटी बचत भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय की कमी हो सकती है पर आपसी लगाव तो अपना रंग बनाए रखेगा। गले और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। साफ-सफाई और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपके सुख स्थान को प्रभावित करने वाला है। अमृत सिद्धि से दिन के अंत तक कुछ बातें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। शुरुआत में हल्की उठा-पटक के बावजूद आप अपने प्रयासों से स्थिति को संभाल लेंगे। घर में किसी के साथ अनबन हो सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबार या नौकरी में सरकारी नीतियों या नियमों के कारण दबाव महसूस हो सकता है। ध्यान भटक सकता है, लेकिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। रवि योग के कारण सही मार्गदर्शन मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा या किसी कोर्स पर खर्च हो सकता है। बड़े खर्चों को लेकर सावधानी रखें और सेविंग का सोच-समझकर उपयोग करें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके साथी को असहज कर सकता है, इसलिए संतुलन बनाना जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। कसरत और फिटनेस से जुड़े कामों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके लिए चंद्रमा का असर मेहनत को बढ़ाने की स्थिति देता है, साथ ही रवि योग का संकेत घर में मेहमानों के आने या आपके लिए कोई यात्रा की स्थिति को भी बनाता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, किसी से अपनी बात कहनी है तो संयम और सही शब्दों का चयन जरूरी होगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, अधिकारियों की हर बात मानी जाए ऐसा कठिन लग सकता है। रवि योग के प्रभाव से योजनाएं सफल हो सकती हैं। किसी भी योजना को अधूरा न छोड़ें। घर के रख-रखाव या सुधार में कुछ खर्च हो सकता है। अमृत सिद्धि योग के कारण ये खर्च आपको जरूरतों के अनुसार ही करने होंगे, व्यर्थ में कुछ नहीं जाने वाला है। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। अपने प्यार से मिलना आसान नहीं रहेगा, किसी न किसी कारण से बातचीत में असहजता अपना असर डाल सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है, जो आपके लिए हल्का सिरदर्द बनकर उभर सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
