सीएम ने मनीष सिंह के परिवार को 10 लाख देने का दिया आदेश

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र कुमार 

वाराणसी दो दिन पूर्व भरथरा निवासी कार सवार मनीष सिंह की कुछ लोगों ने घमापुर में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। परिवार का इकलौता कमाने वाला मनीष की मृत्यु से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया। मनीष दोना-पत्तल की फैक्ट्री चलाते थे।
पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्किट हाउस में जानकारी दी। योगी ने इसे गंभीरता से लेते हुए 10 लाख रुपये की सहायता देने का निर्देश दिया।
विधायक बुधवार को मनीष सिंह के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर भरथरा गांव जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को आदेश दिया कि हत्या आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!