जौनपुर। सदर तहसील जौनपुर में कार्यरत नायब तहसीलदार अतुल सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 697वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के पद पर हुआ है।
अतुल सिंह की इस उपलब्धि से प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से सफलता जरूर मिलती है।
उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के कई अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया है।
