शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- चतुर्दशी
08:25:01, पश्चात-अमावस्या,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 04 चैत्र गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 29:20:24*,
योग- शुभ 28:00:21*,
करण- शकुनी 08:25:02, पश्चात-चतुष्पद,
चंद्र- कुम्भ 23:35:18, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:28:50,
सूर्यास्त- 18:29:50,
दिन काल- 12:01:00,
रात्री काल- 11:57:50,
चंद्रास्त- 17:56:14,
चंद्रोदय- 30:23:23*,
राहू काल- 12:29-13:59, अशुभ,
अभिजित-12:05-12:53, अशुभ,
प्रदोष- 18:30-20:55 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको मन में आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत है जिससे स्थिति आप कंट्रोल में कर पाएंगे। आपकी समझदारी और धैर्य के कारण कई उलझे हुए काम धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। परिवार के लोगों का साथ भी मनोबल बढ़ाएगा। दिन आपके लिए समस्या और चिंता को दे सकता है, घर पर बातचीत बिगड़ सकती है। काम के स्थान पर प्रतिस्पर्धा अधिक होने वाली है, बेकार की बातें आपको परेशानी दे सकती हैं। काम में लापरवाही न हो इस बात के लिए सजग रहें और व्यर्थ की शर्त या दिखावे से बचें। बचत पर असर पड़ेगा, लेन-देन के मामले में कोई धोखा ना हो इस बात का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपसी रिश्तों को कई तरह से प्रभावित कर सकता है, रिश्ते में झूठ का असर या संदेह मुश्किल बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें क्योंकि आपके द्वारा लिया गया कोई भी जोखिम परेशानी को बढ़ा सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन घर और बाहर दोनों जगह आपकी समझदारी से स्थिति बेहतर हो सकती है। उत्साह तो रखें लेकिन साथ ही शांत रहते हुए काम करते चले जाएं। कुछ छोटी-मोटी परेशानियां या देरी आपके काम की गति को प्रभावित कर सकती है। काम के स्थान पर आपको उन लोगों से बचना होगा जो ज्यादा ही बातें बढ़ा-चढ़ा कर कहते हैं, कुछ लोग पीठ पीछे बातें करने वाले हैं इसलिए खुद को मजबूत रखें और इन बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है, कार्यस्थल पर कुछ पैसों का खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ के रिश्तों में समय की कमी दिल पर असर डाल सकती है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को बढ़ने न दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस थकान और तनाव से बचने के लिए खुद को आराम दें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अनुकूल रह सकता है। घर में कुछ धार्मिक काम हो सकते हैं या फिर कहीं जाने की तैयारी हो सकती है। मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है अभी ज्यादा चीजों पर शंकित न हों। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, कुछ लोगों की ओर से आश्वासन भी मिलेंगे पर ज्यादा दूसरों पर निर्भरता से बचें। किसी नए प्रोजेक्ट या बदलाव की सोच रहे हैं तो योजना बनाकर आगे बढ़ें। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है विशेष रूप से धर्म कर्म के कामों में पैसे लग सकते हैं। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए सहयोगी रुख रखें जिससे कोई शिकायत बढ़ न पाए। स्वास्थ्य ठीक रह सकता है, खान-पान में लापरवाही न करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कई मामलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि चीजें कुछ अस्त व्यस्त सी रह सकती हैं। कुछ चीजों को जल्दबाजी में करने से बचें और धैर्य बनाए रखें। काम के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है कुछ काम होंगे तो कुछ में अटकाव भी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएगा। किसी भी जोखिम भरे निवेश में खुद को ज्यादा न फसाएं अन्यथा घाटा हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी नाराज हो सकता है, लेकिन समझदारी से बात करने पर स्थिति संभल जाएगी। सेहत के मामले में हाथ पैरों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है, मसाज लाभ देगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। जरूरत है कि सकारात्मक सोच बनाए रखी जाए क्योंकि इसी के बल पर आप कई मुश्किलों को आसान बना सकते हैं। किसी बात को लेकर मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। काम-काज के लिए माहौल थोड़ा तनाव या दबाव वाला लग सकता है, अपनी ओर से मेहनत को बना के रखें और व्यर्थ की बातों में न उलझें। साझेदारी के कामों में आपकी मेहनत अधिक रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी की मदद के लिए पैसे उधार दे सकते हैं। प्रेम संबंध की स्थिति एक दूसरे की समझ से ही बेहतर रह सकती है, अगर आप शांति से चीजों को समझेंगे तो रिश्ता बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके मन में एक साथ कई बातें चलने वाली हैं जो घर में आपकी स्थिति को अस्थिर कर सकती हैं। इसके दौरान बच्चों की ओर से थोड़ा ध्यान बना के रखना चाहिए। विवाद हो सकता है या किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। काम के मामले में दिन आपके लिए काफी मेहनत की मांग करेगा साथ में हो सकता है कि कुछ काम समय पर न हो पाएं। कारोबार में जिन कामों को लेकर मन में असमंजस था, उनमें धीरे-धीरे स्पष्टता आ सकती है। घर परिवार के लिए या फिर किसी मुश्किल स्थिति से बचने के लिए धैर्य जरूरी है। लव लाइफ में किसी आकर्षक व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है पर ख्याल रखें कि ये रिश्ता लंबा न चल पायेगा। सेहत की स्थिति साधारण ही रहने वाली है, दिमाग बहुत ज्यादा चीजों में फंसा रहेगा ऐसे में घबराहट या तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके परिवार और मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, इसके अलावा आप रचनात्मक रह सकते हैं और इसे घर पर या अन्य कामों में दिखा सकते हैं। बाहरी लोगों की ओर से जलन या द्वेष की स्थिति दिल को दुखाने वाली है। काम में आपकी मेहनत और लगन दिखाई तब देगी जब आप लगातार कोशिशें करते रहेंगे। व्यापार करने वालों के लिए भी कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से अपनाने पर लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आपकी बचत दोस्तों या शिक्षा पर भी खर्च हो सकती है। लव लाइफ में दिल के मामले में आप कुछ अधिक उम्मीदें करने वाले हैं, पर जरूरी है कि भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। सेहत की स्थिति में पेट या कमर की स्थिति प्रभावित हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन परिवार के लोगों के साथ आपकी लंबी बातें हो सकती हैं साथ में मनोबल बढ़ाएगा। आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। दोस्तों के साथ बातें दिल को खुश करने वाली हैं। घर के काम की अधिकता के चलते खुद के कामों में देरी की स्थिति बनती है। नौकरी में अपने काम में आपको किसी स्त्री पक्ष से कुछ मदद मिल सकती है पर ध्यान रखें की चीजें धीमी गति से होंगी। कारोबार करने वालों के लिए भी अच्छे सौदे की प्राप्ति के अवसर दे सकता है। आर्थिक मामलों में दिन ठीक रह सकता है बस घर पर कुछ अधिक धन खर्च रहेगा। लव लाइफ के रिश्तों में आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो सकते हैं इसलिए बातें बिगड़ भी सकती हैं, इन बातों का ख्याल रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस छाती के रोग या हृदय से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको अपने भाई बंधुओं के साथ समय को गुजारने की स्थिति देगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और रिश्तों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। किसी काम को टालने की आदत बाद में परेशानी दे सकती है, इसलिए जरूरी काम समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा। काम-काज के क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी में लोगों को अपने वरिष्ठों से सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी कोई नई योजना बनाने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, भाई बंधुओं पर या अपनी इच्छाओं पर खर्च बना रहेगा। लव लाइफ में अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना को पूरा कर सकते हैं, ऐसे में एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा। स्वास्थ्य ठीक रह सकता है विशेष रूप से गर्दन या कंधे में दर्द हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए नई योजनाएं बनाने का हो सकता है। दोस्तों या रिश्तेदारों से बातचीत के दौरान कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आगे चलकर आपके काम आएगी। दूसरों की बातों में आकर काम करना या फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है, साझेदारी के काम में आपकी ओर से किए गए प्रयास बेहतर परिणाम देंगे लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी योजना में झूठ की स्थिति का असर न पड़े वरना ये मुश्किल देगा। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन लाभ को दिखाता है साथ ही किसी वस्तु की खरीदारी के लिए बचत का इस्तेमाल अधिक रह सकता है। प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं इसलिए समय दें और आपस में जो परेशानी है उसे सुलझाने की कोशिश करेम। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा वैसे आप खुद के फैसलों को लेने में भी आगे होंगे। समझदारी और धैर्य के कारण कई उलझे हुए काम धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें, मन को नियंत्रित रखें। काम-काज के क्षेत्र में आपको अपने अनुभव का लाभ मिल सकता है वैसे आप बाहरी संपर्क से जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, व्यापार में भी धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें क्योंकि खर्चे अधिक ही रहने वाले हैं। लव लाइफ में दिलों के मामले में आप कुछ बातों को लेकर दुविधा के शिकार हो सकते हैं। किसी अजनबी से जुड़ने से बचें। सेहत के मामले में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है, परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा, साथ ही अपनों की भावनाओं को समझ पाएंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में उलझन न रखें और खुलकर बातचीत करें। व्यापारियों के लिए भी किसी नए संपर्क से आने वाले दिनों में लाभ की संभावना बन सकती है। आपकी बुद्धिमानी और चतुराई से कई काम समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने काम में प्रगति मिलने का समय भी बन रहा है। सामाजिक काम के चलते खर्च की स्थिति बन रही है, इसके अलावा बड़े भाई बंधुओं से कुछ लाभ मिल सकता है। लव लाइफ के रिश्तों में किसी की ओर से प्रेम आपके समक्ष प्रकट किया जाने वाला है। सेहत की अगर बात की जाए तो कंधे या शरीर के बाएं भाग पर असर पड़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।
