दैनिक राशिफल २७ मार्च २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 27-03-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- नवमी 10:06:17, पश्चात-दशमी, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 13 चैत्र गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 15:23:13, पश्चात-पुष्य, 
योग- अतिगंड 22:09:09, 
करण- कौलव 10:06:17, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- मिथुन 09:35:02, पश्चात-कर्क राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:18:23, 
सूर्यास्त- 18:34:54,
दिन काल- 12:16:30, 
रात्री काल- 11:42:19,
चंद्रोदय- 13:00:29,
चंद्रास्त- 27:20:43*,
राहू काल- 10:55-12:27, अशुभ,
यम घँटा- 15:31-17:03,
अभिजित-12:02-12:51, शुभ,
प्रदोष- 18:35-20:57 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन थोड़ा संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। खर्चों को लेकर मन में चिंता हो सकती है, लेकिन कहीं अटका हुआ धन मिलने से राहत भी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने से माहौल बेहतर रहेगा। आप रिश्तों के मामले में कुछ भावुक रह सकते हैं इसलिए ज्यादा बातों को कहने से बचें बस चुप रहते हुए काम करते चले जाएं। दांपत्य जीवन में आपको जरूरी कामों का जिम्मा भी मिल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप हल्की उलझनों के साथ आगे बढ़ेंगे, लेकिन भाग्य का सहयोग मिलने से जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और परिवार का साथ भी बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि थकान या छोटी परेशानियां हो सकती हैं। आपके लिए कुछ बातें शक को बढ़ा सकती हैं, कुछ के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखें जिससे बेकार की बातें दिल पर असर न डालें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी के संकेत हैं और कार्यक्षेत्र में सम्मान भी मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी दास्तां से आप प्रभावित रह सकते हैं। दोस्त से दिल की बातें साझा करना चाहेंगे जिससे कुछ अच्छा भी अनुभव हो सकता है। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लें, इससे आपका प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत या कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार का समर्थन आपको आत्मविश्वास देगा। अपने दिल की बात खुलकर कहें और रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। अपने पार्टनर से आपको कुछ मदद मिलेगी इससे प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई डील से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। अपने व्यवहार में नरमी रखें और रिश्तों को प्राथमिकता दें। बाहरी चीजों का असर खुद पर न होने दें, इससे संबंध मजबूत होंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपके काम की सराहना होगी। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। अभी जल्दबाजी से बचना चाहिए। समय के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। सकारात्मक सोच और संयम से आपका प्रेम जीवन स्थिर और संतुलित रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको समय की कमी रिश्तों को परेशान कर सकती है। दिल की बात खुलकर कहें और साथी के साथ समय बिताएं, इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि, परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को सुकून दे सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, घर हो या काम इन बातों को अपने रिश्ते में न आने दें। इस दौरान अपने साथी के साथ रहें उन्हें अकेलेपन का अहसान न होने देना ही रिश्ते के लिए उचित होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। विरोधियों पर बढ़त मिलने के संकेत हैं और निजी जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। कुछ को अचानक ही प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। अपने विचार स्पष्ट रखें और रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें, इससे आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है और नए अवसर सामने आ सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने परिचित से प्रेम संबंध बनने की संभावना है। अपने भावनाओं को व्यक्त करें। दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखें, इससे प्रेम जीवन बेहतर होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी रहेगा। सिंगल लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। अपने दिल की सुनें और जल्दबाजी से बचें। समझदारी और धैर्य से आपका प्रेम जीवन संतुलित और सुखद रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन राहत और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रही चिंताएं कम होंगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में संबंध बेहतर होंगे और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात कहने में संकोच न करें। अगर कोई ऎसा काम हो जिसमें आप अपने साथी की मदद कर सकते हैं तो आगे रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - समुद्री हरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!