अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


बादलपुर, दादरी ग्रेटर नोएडा में आज एकता, सम्मान और संगठन का ऐतिहासिक संदेश अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग, मातृशक्ति तथा विभिन्न सामाजिक एवं सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह, भाईचारे और संगठनात्मक शक्ति का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को एक मंच पर संगठित करना, आपसी समन्वय को मजबूत बनाना तथा समाज की एकजुट पहचान को सशक्त करना रहा।
विशिष्ट अतिथियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत
समारोह में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक तरीके से शॉल ओढ़ाकर एवं फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान समाज की परंपरा और संस्कारों के अनुरूप किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
इस अवसर पर सहयोगी संगठन मानव अधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज मावी एवं उपाध्यक्ष (संस्थापक) नरेंद्र भाटी ‘नंदू’ विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज की एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
 संजय विकल जी का ओजस्वी संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए समाज के बुजुर्गों, पदाधिकारियों और युवाओं का सम्मान करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल होली मिलन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि समाज के समर्पित व्यक्तियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और समाज की असली शक्ति उसकी एकता में है। मुझसे पहले भी अनेक लोगों ने समाज के लिए योगदान दिया है, और आगे भी देते रहेंगे, लेकिन अब समय है कि हम सभी को जोड़कर एक बड़े मंच पर लाया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज को शिक्षित और संगठित बनाना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। हमारे पढ़े-लिखे और योग्य लोग उस मुकाम तक पहुंचें जहा से नीतियां बनती हैं और निर्णय लिए जाते हैं — तभी समाज की वास्तविक उन्नति संभव है।
संजय विकल जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नति का एकमात्र मार्ग शिक्षा और संगठन है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवा शिक्षित और संगठित होगा, तभी समाज सशक्त होगा और सम्मानपूर्वक आगे बढ़ेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और बच्चों की प्रेरणादायक भागीदारी
कार्यक्रम की सफलता में समाज के दर्जनों कार्यकर्ताओं और युवाओं की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने कई दिनों तक निरंतर मेहनत कर आयोजन को भव्य रूप दिया। समारोह का विशेष आकर्षण मेधकोष पुस्तकालय के बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शिक्षा, संस्कार और जागरूकता का संदेश और अधिक प्रभावशाली बना।
 समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। एकता – सम्मान – शिक्षा – संगठन के संदेश के साथ अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!