भारतीय नववर्ष के स्वागत में ग्रेटर नोएडा में सजेगा चार दिवसीय मेला “उमंग 2083”

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट  भोला ठाकुर 

 भारतीय नववर्ष संवत 2083 के स्वागत के अवसर पर इस वर्ष भी ग्रेटर नोएडा में भव्य भारतीय नववर्ष मेला “उमंग 2083” का आयोजन किया जाएगा। पिछले 20 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अंतर्गत भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा यह आयोजन 19 से 22 मार्च 2026 तक सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

इस चार दिवसीय उत्सव में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शहर के कलाकार और सांस्कृतिक संस्थाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है, जो नवरात्र के पहले दिन से जुड़ा है। यह नववर्ष पूर्णतः वैज्ञानिक, शास्त्रसम्मत और प्रकृति के अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। लगभग 57 ईसा पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त करने के बाद विक्रम संवत की स्थापना की थी, तभी से यह पंचांग हिंदू त्योहारों और नववर्ष की गणना से जुड़ा हुआ है।

समिति के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि 19 मार्च को हवन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। उसी दिन रंगोली प्रतियोगिता, “मिले सुर मेरा तुम्हारा” एकल गायन और पंच परिवर्तन प्रोजेक्ट/पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

20 मार्च को चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता और “मिले सुर मेरा तुम्हारा” समूह गायन होगा। 21 मार्च को इंद्रधनुष प्रतियोगिता और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 मार्च (रविवार) को समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि 20 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चिरंजीव तथा 21 मार्च को सह प्रांत प्रचारक आनंद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त 20 मार्च को चंद्रा म्यूजिक और 21 मार्च को शारदिया सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी दिन कुलदीप आर्य द्वारा देशभक्ति गीत और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

डॉ. आरती शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को नटना तीर्था टेम्पल ऑफ आर्ट (अय्यप्पा सेवा समिति) तथा उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

सह संयोजक प्रो. विवेक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान कुलदीप शर्मा, विवेक अरोरा, चरणजीत नागर, मुकेश शर्मा, गुड्डी तोमर, बीना अरोरा, संगीता सक्सैना, मीनाक्षी माहेश्वरी, देवीशरण शर्मा, राजेश बिहारी, शिव ओम शर्मा, ललित शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश्वरी सिंह, राजेंद्र सोनी, किसलय, भोला, अरविंद साहू, डॉ. आरती शर्मा, रविनाथ, ज्योति सिंह, नेहा, ब्रजमोहन, अनिल तायल और दीपा कुमारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!