बीटा-1 RWA की आम सभा: विकास योजनाओं पर चर्चा, CCTV व सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


RWA बीटा 1 मे आम सभा की मीटिंग पूर्व एजेंडा अनुसार सुबह 10 बजे से सामुदायिक केन्द्र बीटा 1 में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता श्रीमती संगीता शर्मा जी RWA अध्यक्ष द्वारा की गई तथा संचालन हरेन्द्र भाटी RWA महासचिव द्वारा किया गया॥
मीटिंग में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने RWA के गठन 31/8/2025 के पश्चात हुए आय व्यय का ब्यौरा आमसभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
महासचिव हरेन्द्र भाटी अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा RWA के गठन के पश्चात से पिछले 6 में सेक्टर में कराए गए विकास कार्यो तथा भविष्य में कराए जाने विकास के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से RWA कार्यकारिणी द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की गई तथा एक स्वर सेक्टर मे सेक्टर अंदर संचालित PG के द्वारा उत्पन्न की जा रही समस्याओं व अवैध गतिविधि में सम्मिलित होने का मुद्दा उठाया गया जिसके हल कराने का आश्वासन पदाधिकारियों द्वारा दिया गया
सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सेक्टर के प्रवेश द्वारो का सौंदर्यीकरण कराया जाए  RWA द्वारा गेट बनवाने के लिए प्रस्ताव दिया गया 
आम राय से उक्त प्रस्ताव अस्वीकृत करके यह निर्णय लिया गया कि सभी सेक्टर के गेट बनवाया जाए 
आम सभा में सेक्टर की चार दीवारी करने हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मे पैरवी की जाए इस सम्बन्ध में अध्यक्ष व महासचिव द्वारा अवगत करवाया गया कि प्राधिकरण अधिकारियों से मिलकर उन्हें लिखित ने चारदीवारी के निर्माण कराये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।
सेक्टर मे सिक्यॉरिटी गार्ड बढ़ाने व CCTV कैमरे लगवाने हेतु जगह चिह्नित कर CCTV कीं संख्या बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया इसके अतिरिक्त RWA के बाई लॉज सुगम बनवाने के लिए संशोधन कराए जाने का  निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया संरक्षक देवी शरण शर्मा एडवोकेट द्वारा रखे गए प्रस्ताव की गेटों के सौंदर्यीकरण के लिए सेक्टर वासियों द्वारा आर्थिक सहयोग के लिए जाने के सम्बन्ध मे RWA के वॉट्सऐप ग्रुप पर RWA का खाता नम्बर का पूर्ण विवरण भी डाला जाए स्वीकरण किया गया आम सभा की मीटिंग की सुयाह व्यवस्था करने मे उपाध्यक्ष राजवीर सिंह सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने विशेष संयोग प्रदान किया
आम सभा में 200 से अधिक मेंबर मौजूद रहे।
इस मौक़े पर संरक्षक शीतला प्रसाद, संरक्षक देवीशरण शमी संरक्षक विनोद कसाना अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, भीम सिंह भाटी, जगत नागर, चौधरी जयपाल सिह, सुरेंद्र बंसल, सुनील भाटी, प्रधान रामकला, अनवर हुसैन, गुरुचरण सिंह, विद्या देवी, सुरेन्द्र कुमार सैनी, विजय गुप्ता

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!