*घटना का पूर्व विवरणः-*
दिनांक-04.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा राजन यादव पुत्र ललई यादव ग्राम रैभानीपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर द्वारा प्रदत्त तहरीर की अभियुक्तगण द्वारा स्वयं के पिता ललई यादव को मारने पीटने तथा गला दबाकर जान से मार देने की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-94/2026 धारा-103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/2026 धारा-103(1)/3(5) बीएनएस के वाँछित अभियुक्तगण 1. विशाल सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी तारापुर कालोनी थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. सुभांषु सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी तारापुर कालोनी थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष
