बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 वारंटी व 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

बरसठी, जौनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 02 वारंटी और 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुकदमा संख्या 267/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस ने ग्राम ओझापुर (बनवरी) से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

रोहित उर्फ गुड्डू पुत्र नीरज (30 वर्ष)

राकेश कुमार पुत्र नागराज (32 वर्ष)

अनिता सुशीला देवी पत्नी नीरज (52 वर्ष)


तीनों निवासी ग्राम ओझापुर (बनवरी), थाना बरसठी, जिला जौनपुर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल यादव और महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!