दैनिक राशिफल २६ फरवरी २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 26-02-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- दशमी 24:32:51*, 
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 14 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 12:10:25,  पश्चात-आद्रा,
योग- प्रीति 22:32:24,
करण- तैतुल 13:35:57, पश्चात-गर,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:50:43, 
सूर्यास्त- 18:17:36,
दिन काल- 11:26:53, 
रात्री काल- 12:32:06,
चंद्रोदय- 12:53:59,
चंद्रास्त- 27:45:41*,
राहू काल- 14:00-15:26, अशुभ,
अभिजित-12:11-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:18-20:50 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मेहनत का होगा, घर में काम बढ़ने वाला है। परिवार के लोग आपकी सलाह को सुनेंगे लेकिन मानें यह जरूरी नहीं हैं इसलिए बहुत अधिक दूसरों पर दबाव बनाने से बचें। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। काम को लेकर भीड़ का हिस्सा बन कर रहना पसंद नहीं आएगा, खुद को कुछ अलग स्थान पर देखना चाहेंगे। कुछ मामलों में इंस्पायर हो सकते हैं इसमें शामिल हो सकते हैं। बड़ों की ओर से गाइडेंस मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके पास बचत तो बनी रहने वाली है, किसी रचनात्मक काम में भी शामिल हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ बात करें लेकिन क्रोध से बचें, किसी पुरानी जान-पहचान वाले से जुड़ सकते हैं। सेहत के मामले में आप ठीक-ठाक फील करने वाले हैं, सक्रिय रह सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद काफी मामलों में सहायक बन सकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा सोचने से बचें और काम में शामिल रहें। घर के रुके हुए काम कर लेने से आप को राहत भी मिलेगी। काम-काज में आपको काफी प्रभावित करने वाला है। अपनी बात सोच-समझकर रखें जिससे आपके शब्द प्रभाव डालेंगे। साथ में लगे लोगों के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रह सकता है। खर्चे ज्यादा रहने वाले हैं, घर की साज सज्जा में इसका उपयोग कर सकता है। प्यार भरे रिश्तों में गहराई बनी रहने वाली है, किसी के साथ रिश्ते की इच्छा बहुत गहरी रहने वाली है। सेहत के मामले में थकान बहुत अधिक रहने वाली है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन अचानक किसी मेहमान के आने से आपको सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों के साथ बाहर जाने या घूमने का मौका भी मिलेगा। आप किचन में कुछ खास और स्वादिष्ट बनाने का मन बना सकते काम के लिए दिन काफी खास होने वाला है, काम की अधिकता भी बढ़ने वाली है। कारोबार के क्षेत्र में कुछ न कुछ कमी भी रह सकती है, वहीं आपके लिए चीजें काफी मुश्किल रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति के मामले में खर्च बना रहने वाला है। लव लाइफ में कुछ दूसरों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। सामाजिक जीवन लोगों के साथ मेल जोल बनने वाला है। सेहत की स्थिति गड़बड़ा सकती है, थकान और कमजोरी फील हो सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको थोड़ा शांत रहने की जरूरत होगी। काम करना तनाव को दिखा सकता है, बड़ों की ओर से ज्यादा बातें आपके लिए समस्या वाली हो सकती हैं। अपनों के साथ किसी भी बातचीत को शांति से करें और बाहर भी यही तरीका अपनाएं। काम के लिहाज से दिन परिश्रम की मांग कर सकता है। काम में आप सक्रिय बने रहने वाले हैं, जिसके चलते कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारी वरिष्ठ संतुष्ट दिखाई देंगे, टीम में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। बच्चों के स्कूल या पेपर पर धन लग सकता है। लव लाइफ में प्यार के मामले में आप अचानक किसी के साथ अच्छा फील करने वाले हैं और उनके साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिल या छाती के रोग अपना असर डाल सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिले-जुले असर दिखा सकता है। कुछ कामों को करने में आप जिद या कठोर भी हो सकते हैं। बाहरी तनाव से बचना जरूरी है। समय का सही प्रबंधन करें जिससे अपने काम समय अनुसार कर पाएं। आप काम पर कुछ नया सीख सकते हैं, आपके काम पर दूसरों की निगरानी भी बढ़ सकती है। आपको किसी बड़े अधिकारी से प्रेरणा मिलेगी जो लंबे समय में काम आएगी। पैसों के मामले में आपको किसी बाहरी सोर्स से लाभ दिलाने में सहायक होगा। लव लाइफ में प्यार भरे रिश्ते आगे बढ़ने के लिए तैयार दिखाई दे सकती है। सेहत के मामले में खांसी या हड्डियों से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं और ये यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं। आत्म विकास अच्छा होने वाला है। अगर सही दिशा में मेहनत करेंगे तो भविष्य मजबूत बनेगा। काम के मामले में नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं, आप अपनी मेहनत में लगातार बढ़ोत्तरी से अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। भले ही कुछ लोगों से आपकी न बने, कोई बात नहीं बस अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में बेहतर रह सकता है, कुछ इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ में प्यार भरे रिश्तों के लिए गेट-टुगेदर का दिन अच्छा हो सकता है जिससे पुरानी यादें भी ताजा होने वाली हैं। सेहत के मामले में मसालेदार खाना या बाहर का खाना अगर न ही सेवन करें तो बेहतर होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके व्यक्तित्व को निखारने वाला रह सकता है। आप पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं। अपने काम में आपको शांत रहते हुए लगातार काम करने की जरूरत होगी। नौकरी में आप काफी मामलों में उलझे रह सकते हैं, किसी एक बात पर ध्यान देने में मुश्किल रहेगी पर लिस्ट बना कर काम करते चले जाएं। पुराने कामों को पूरा अभी नहीं कर पाएंगे लेकिन कोशिश करते रहें। जुएं या शेयर मार्केट का लालच आपको गलत दिशा में ले जा सकता है। लव लाइफ में आपका दिल थोड़ा भटक सकता है, या अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का दिन है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, ज्यादा खाने से बचें क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - चमकीला श्वेत है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन की स्थिति आपको लोगों के साथ मेलजोल देने वाली रहेगी। आपके दोस्तों के बीच किसी ट्रिप का प्लान बन सकता है, लेकिन उसे पूरा होने में समय लगेगा। काम-काज में बस कोशिश करें कि एकाग्र रहकर काम करें क्योंकि आप दूसरों के काम पर ज्यादा आकर्षित दिखाई देंगे और अपने काम को इग्नोर कर सकते हैं। आप दान या धर्म के कामों में धन के व्यय से प्रभावित रह सकते हैं। लव लाइफ में प्यार के मामले में दोस्तों के साथ प्यार की बातें साझा होंगी और किसी का रिश्ता आपको आकर्षित करने वाला है। सेहत के मामले में कसरत और फिटनेस के काम करते हुए खुद को बेहतर बना पाएंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप काम के साथ-साथ किसी के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं जिससे कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। माता-पिता की ओर से बच्चों को अपने काम समय पर पूरे कर लेने का दबाव मिल सकता है। काम के मामले में जो लोग साझेदारी के काम करना चाह रहे हैं उनके लिए बेहतर समय है, अवसर तो होंगे प्रतिस्पर्धा के साथ ही आगे बढ़ना होगा, जिससे काम का प्रेशर बढ़ेगा, इसलिए दिमाग को ठंडा रखना जरूरी है। बचत को लेकर आपका दिमाग तो कुछ न कुछ खुराफात करने वाला है। लव लाइफ में दिल की अगर बात की जाए तो जीवन साथी के साथ अच्छे पल दे सकता है। स्वास्थ्य के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आपके स्वभाव को प्रभावित करने वाली हैं, इसलिए खुद पर ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप कुछ मल्टीटास्किंग से रहेंगे, यानी की एक साथ कई अन्य कामों को करना आपके लिए खास रहने वाला है। घर पर बातचीत दिल को छूने वाली और दिल से हो सकती है, लेकिन कुछ बातें परेशान करने वाली भी हो सकती हैं। काम के हालात साधारण ही रहने वाले हैं, आप कारोबार में अच्छे लाभ देख पाएंगे। नौकरी को लेकर हालात मिले-जुले रह सकते हैं। कुछ मित्रों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में पार्टी का मजा भी ले सकते हैं। शेयर मार्केट या ऑनलाइन सेल्स में कुछ फायदा तो मिल ही सकता है। लव लाइफ में आपके घर परिवार में होने वाली बातों के चलते जीवन साथी के साथ कुछ वजहों से गलतफहमियां होने का समय बन रहा है, जिस पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत है। तनाव की वजह से नींद में कुछ दिक्कत हो सकती है। अपना फोन जल्दी रख दें और खुद को थोड़ा आराम दें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके घर में माहौल कुछ भावनाओं की अधिकता को दिखाने वाला हो सकता है। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने के लिए माता-पिता भी शामिल रहेंगे और इससे बच्चों और पेरेंट्स का रिश्ता भी मजबूत होगा। काम पर अपने क्रोध या स्वतंत्रता को किसी ओर पर थोपने से बचें क्योंकि इससे आपसी कामों में परेशानी बनी रह सकती है। अपनी बातचीत करते समय भावना पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो गलत मैसेज जाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है, आप घरेलू चीजों के लिए ही बचत को खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में शादीशुदा लोग पार्टनर से खुलकर बातचीत के माध्यम से ही अपने रिश्ते को बढ़ा सकते हैं। अगर अपना मूड अपसेट है तो इसे बेहतर रखने के लिए हल्का और पौष्टिक खाना खाएं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी हैं। 

☀️ मीन राशि :- आज का दिन कुछ बातों में आपको आगे रखने वाला है। घर पर खाने-पीने या सजावट को लेकर व्यस्तता अधिक ही बनी रहने वाली है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का अच्छा मौका मिल सकता है। अपने काम पर फोकस करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत होगी। अगर रूटीन प्रोजेक्ट्स में लगे हुए हैं तो उसमें भी कुछ बदलाव रखें जिससे आपका रुझान काम में बना रहेगा। आप अच्छा और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर कहीं निवेश को लेकर कोई समस्या है तो उसे सुलझा लेना सबसे अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कोई आपके दिल को छू सकता है, इसलिए उनके इशारों को इग्नोर न करें। खुद को थोड़ा समय देने की जरूरत है और थकान से बचने के लिए थोड़ी अपनी अच्छी देखभाल ही आपको जोशीला बनाकर रखेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!