शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- षष्ठी 09:08:40, पश्चात-सप्तमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 11 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- भरणी 16:32:34, पश्चात-कृतिका,
योग- ब्रह्म 10:17:37, पश्चात-ऐन्द्र,
करण- तैतुल 09:08:40, पश्चात-गर,
चंद्र- मेष 22:11:20, पश्चात-वृषभ राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:53:40,
सूर्यास्त- 18:15:35,
दिन काल- 11:21:54,
रात्री काल- 12:37:06,
चंद्रोदय- 10:11:25,
चंद्रास्त- 24:30:44,
राहू काल- 08:19-09:44, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:16-20:49 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिल्डर्स को धन लाभ होगा, साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा। पहले से बनायी हुई सारी योजनायें पूरी हो जाएंगी। सरप्राइज मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श लेंगे। शिक्षकों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला होगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को पदोन्नति और परेशानी दोनों मिलेगी। रिश्तों में दूरी जातक के प्यार को और गहरा करने वाला है। परिवार के साथ यात्रा करेंगे जो परेशानियों से भरी रहेगी। पिता की संपत्ति को लेकर बहनों मे विवाद हो सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जायेंगे। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि खर्च बढ़ सकता है। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़ें लोगों की हालत खराब होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के उपर काम का दबाव बना रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आगे बढ़ने के लिए आपका दिन बढ़िया है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जाने का वादा करेंगे। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शाम को घर वालों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा परेशान होंगे। नौकरी छोड़ने का मन बना लेंगे जो सही रहेगा। किसी तीसरे के हस्तक्षेप से प्यार में तकरार हो सकता है। जमीन-जायजाद के बंटवारा को लेकर परिवार से विवाद होगा। किसी अन्य माध्यम से धन की आमदनी बढ़ेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आयेगी। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। पैर में चोट लग सकती है, सतर्क रहें। नौकरी वाले जातकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। प्यार संबंधों पर निकटता लोगों को पसंद नहीं होगी। बाहर वालों की वजह से परिवार से रिश्ते खराब हो सकते हैं। सेहत पर असर पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क में टहलने जायेंगे। दोस्तों की सहायता से कोई नया बिजनेस शुरु करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो किसी का मदद से पूरा हो जाएगा। किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए दिन बढ़िया है। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से नौकरी में लाभ मिलेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है। राजनीति स्तर पर परिवार को सम्मान मिलेगा। मां की तरफ से कीमती उपहार मिल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। पेशेवर जीवन में नए अवसर उपस्थित होंगे। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान देंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आपको खुशी देगा। बचपन की मुहब्बत को दिल में जिंदा करेंगे। पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लागों का मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच पर जायेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। घर में किसी अपने की वजह से खुशी मिलेगी। दोस्त के कारोबार में सहयोग करेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो जायेंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी। सोशल मीडिया पर कोई शख्स प्यार का इजहार करेगा। मांगलिक और धार्मिक काम का घर-परिवार में आयोजन होगा। बच्चे घूमने की जिद्द करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को सफलता मिलना निश्चित है। आपके व्यापार में कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है। आपके सामाजिक कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। करोबार मे आ रही सारी
परेशनियां दूर होंगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, नौकरी में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। दिल टूटने का दर्द नहीं सहन होगा। बच्चों को अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाएंगे। जातक नई गाड़ी खरीद सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स अपने समय का सदुपयोग करें। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। आग और बिजली से दूर रहें। मनचाही नौकरी की तलाश जारी रखेंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मिलकर विकट घड़ी का आनंद लेंगे। पैसे से भरा बैग मिल सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। घर में सुख-शांति रहेगी। मेडिकल उपकरण से जुड़े व्यवसाय मे लाभ मिलेगा। सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी करते हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। दांपत्य जीवन उठा-पटक बना रहेगा। लड़की की शादी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। जातक शेयर मार्केट में धन लगाने के लिए सचेत रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जायेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। समाज में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए आपकी तारीफ होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी, सेहत बढ़िया रहेगा। नौकरी के लिए किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा। जातक प्रेम संबंध में दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच लड़ाई होगी, बाहर के लोगों से संपर्क कम रखेंगे तो अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लेवेंडर है।
