शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- पंचमी 11:09:23, पश्चात-षष्ठी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 10 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- अश्विनी 17:53:40, पश्चात-भरणी,
योग- शुक्ल 13:07:36, पश्चात-ब्रह्म,
करण- बालव 11:09:23, पश्चात-कौलव,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:54:37,
सूर्यास्त- 18:14:54,
दिन काल- 11:20:16,
रात्री काल- 12:38:46,
चंद्रोदय- 09:31:32,
चंद्रास्त- 23:22:18,
राहू काल- 16:50-18:15, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:15-20:49 तक,
गंड मूल- 06:55-17:54 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिमय बना रहेगा। जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके सेल्स में वृद्धि होने की संभावना है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे, आपके प्रमोशन की बात भी चलेगी। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल अच्छा बनेगा। आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी, साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको सफलता दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते और बेहतर होंगे। आपका दिन काफी उत्साहजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और बड़े लोगों से मुलाकात का योग बनेगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे, साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी। आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी जरूरी काम की वजह से थोड़ी भाग-दौड़ करना पड़ेगा। आपको सतर्क रहना होगा, कोई बड़ा निवेश टालें। करियर में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बहस से बचें। घरेलू जीवन सुखद रहेगा, परिवार के साथ समय बिताएंगें। महिलाओं के लिए घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार वालों से किसी कार्य में सलाह लेंगे, सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। काम-काज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। ऑफिस के कार्यों में आपको सिनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आप किसी अच्छे वकील से राय लेंगे। आपको धन लाभ का मजबूत योग है। पुराने दोस्त से मुलाकात या बातचीत से मन खुश होगा। घर के बड़ों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। नौकरी या बिजनेस में शामिल रहेंगे, सफलता मिलेगी। प्रेम में सामंजस्य बढ़ेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको अपने मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपना पूरा ख्याल रखें, जिससे काम में मन कम लगेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। समाज में आपका मान प्रतिष्ठा कायम रहेगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बहस से बचें। घरेलू जीवन सुखद रहेगा, परिवार के साथ समय बिताएं। महिलाओं के लिए घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत जारी रखें, लेकिन जल्दबाजी न करें। परिवार में छोटी-मोटी बातों से तनाव हो सकता है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन फेवरेबल है, बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, इससे लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा। आपका ये दिन सफलता से भरा रहेगा। सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। पदोन्नति या मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार और प्रेम में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। दोस्तों के साथ कोई समस्या शेयर करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कोई जरूरत का सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए अपनी चीजों का खास ख्याल रखें। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपको बहस से दूर रहना होगा। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी। प्रेम जीवन में समझदारी बनाए रखें। सेहत के लिए आराम जरूरी है। पार्टनरशिप बिजनेस में सफलता मिलेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आप कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग मिलेगा। प्रेम में थोड़ा धैर्य रखें। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए दिन फायदेमंद है। आपके जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा। बच्चे पिता से किसी चीज की जिद कर सकते हैं। आप नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धन का आगमन संभव है, परिवार सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के लिए योग या वॉक लाभदायक रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी, लेकिन यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान जरूर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बड़े खर्च की संभावना भी है। करियर में स्थिरता रहेगी। प्रेम जीवन में समझ बनाए रखें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगो को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर काम-काज बहुत शानदार रहेगा। घर की आर्थिक समस्या खत्म होगी। बड़ा खर्च हो सकता है, बजट पर नजर रखें। करियर और बिजनेस में सतर्क रहें। परिवार में कुछ मुद्दे सुलझ सकते हैं। प्रेम में स्थिरता रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जाएगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया स्त्रोत मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार और प्रेम में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आराम लें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
