दैनिक राशिफल १९ फरवरी २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 19-02-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- द्वितीया 15:58:14, पश्चात-तृतीया,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 07 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 20:50:59, 
योग- सिद्ध 20:41:23,
करण- कौलव 15:58:14, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- कुम्भ 14:59:06, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:57:24, 
सूर्यास्त- 18:12:48,
दिन काल- 11:15:23, 
रात्री काल- 12:43:41,
चंद्रोदय- 07:53:40,
चंद्रास्त- 20:10:43,
राहू काल- 13:59-15:24, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, शुभ,
प्रदोष- 18:13-20:48 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन चंद्रमा समेत अन्य ग्रहों का प्रभाव बाहरी स्तर पर आपको शामिल रखने वाला है। परिवार से दूर जाकर काम करने की स्थिति भी बनती है। काम-काज में किसी का सहयोग आपको राहत देगा लेकिन फिर भी आपके लिए थकान वाला समय तो होगा ही। नौकरी के मामले में कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का मन भी रहेगा। काम से हटते हुए कुछ और बातों की ओर ध्यान रह सकता है। कारोबार में तेजी का समय बना हुआ है। आपको अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं। एक अच्छी योजना आपको भविष्य में धन के मामले में स्थिरता दे सकती है। प्रेम जीवन में गर्मजोशी और प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार बना रह सकता है। आपको अधिक तनाव से बचने की आवश्यकता होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए छठे चंद्रमा की स्थिति प्रतिस्पर्धा दे सकती है जिसमें अपनों के साथ ही कुछ कंपटीशन के मूड में रह सकते हैं। आस-पड़ोस के साथ आपके बातचीत कुछ जरूरी मुद्दों को सामने लाने वाली भी होगी। काम को लेकर कुछ रिलैक्स रहें क्योंकि प्रेशर लेना आपके लिए ही समस्या खड़ी कर सकता है। जो लोग अपने काम में कुछ नए सामान या नई चीजों को जोड़ने वाले हैं उन्हें हर चीज पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन साथ ही कुछ अतिरिक्त आय के स्रोत भी बन सकते हैं। लव लाइफ में अपने पुराने विवाद या रुठने मनाने की स्थिति से अब आगे बढ़ पाएंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं जिससे एक दूसरे का दर्द अनुभव कर पाएंगे। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें, खासकर अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें, आपका बदलाव हेल्थ पर ही असर डालेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए परिवार के लोगों के साथ कहीं अचानक से बाहर जाने का समय बनता है। बच्चों को अपने माता-पिता से प्रेम और स्नेह मिलेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में ध्यान लगा पाएंगे और अच्छे अंक भी पा सकते हैं। काम में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन आपको खुद को साबित करने के लिए अभी भी कोशिश बनाए रखना जरूरी होगा, पर किसी मित्र की मदद से आप नए काम की प्राप्ति करने के लिए कुछ अधिक भागदौड़ में लगे रह सकते हैं। किसी से पैसों की मांग लगी रहने वाली है, इन्वेस्टमेंट से जुड़ी योजना में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। आपको अपने पार्टनर से गहरी समझ मिल सकती है। आप दोनों के बीच संवाद में सुधार आएगा। शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द या खिंचाव हो सकता है, इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके काम को पूरा करने में बीतेगा। कुछ जरूरी कामों के लिए आप परिवार में किसी से मदद की इच्छा रख सकते हैं। बड़ों को लेकर आप बंधन का अनुभव भी कर सकते हैं लेकिन इन बातों पर अधिक विचार से बचें। आपके करियर में कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नए काम में सफलता पाने के लिए आपको खुद साबित करना होगा। कर्मचारियों से मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, ध्यान रखें कि आप अपने खर्चों को सीमित रखें। प्रेम जीवन में आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, काम की अधिकता कुछ थकान बढ़ा सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन ग्रहों का प्रभाव आपके लिए बाहरी संपर्क के अलावा भाई बंधुओं के साथ काम को दिखाता है। घर में पिता पक्ष की ओर से आपको दूसरों से ज्यादा बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन खुद को शांत रखें जिससे बात बिगड़े नहीं। नौकरी में सरकार पक्ष की ओर से कुछ नई बातें आपके लिए सामने होंगी। जो लोग घर से दूर रह कर काम कर रहे हैं वे अपनी योजनाओं में तेजी से आगे बढ़ने के पक्ष में होंगे और आराम को भी नकार सकते हैं। घर का कोई छोटा सदस्य आपसे कुछ मांग कर सकते हैं। पैसों का खर्च किसी करीबी पर होने वाला है। पार्टनर के साथ कहीं जाने के लिए यात्रा का संकेत दिखाई देता है। दोस्तों को भी इग्नोर करते हुए साथी को सहयोग देना चाहेंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में लाभ चाहते हैं तो कुछ समय मेडिटेशन या फिर व्यायाम को करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है। 

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन घर में आपकी भूमिका को प्रशंसा मिल सकती है। बच्चों के कोचिंग या अन्य एजुकेशनल कामों को करने के लिए पेरेंट्स कुछ भागदौड़ भी कर सकते हैं। माता की ओर से सहयोग अच्छा रह सकता है। करियर में स्थिरता रहेगी, लेकिन आपको नई बातें सीखने को मिल सकती हैं, जिसके चलते असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मदद मिल सकती है। पैसों को लेकर आपको राहत रहेगी और पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। लव लाइफ में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अपने पार्टनर को परिवार से मिलाने की इच्छा बनी रहेगी। गले या मुख से जुड़े रोग कुछ असर डाल सकते हैं इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गहरा हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ बिताए गए पल खास होंगे। घर में कोई नई चीज लाने पर विचार हो सकता है। हालांकि, किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते समाधान निकल आएगा। काम में आप अगर कुछ बदलाव का विचार रखें हैं तो आपको कुछ फैसले सोच-समझ कर लेने होंगे। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिए। प्रेम के मामले में आप कुछ लकी रहने वाले हैं। फ्लर्ट करने के मूड में भी आप होंगे जो नए लोगों को आकर्षित करेगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, आंखों में जलन या अधिक पानी आने की समस्या परेशानी दे सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का नीला है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन लोगों के साथ आपका संपर्क कुछ नई समस्याओं को जन्म दे सकता है। आपके लिए घर का माहौल कुछ बेचैनी को देने वाला है। आपका मन सोशल मीडिया में ही लगा रह सकता है। काम के लिए आप अधिक तैयार न रह पाएं, छोटी सी बात भी बड़ी लग सकती है। काम में दूसरों के कारण चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपके कार्य में सफलता के संकेत हैं। मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्थिति संतुलित रह सकती है। किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी से बचें। आपको बाहरी आकर्षण का अनुभव होगा लेकिन ध्यान रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको खुद को आराम देना होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ बातें पहले से बेहतर हो सकती हैं। घरेलू मामलों के लिए आपकी सोच कारगर तरीके से काम भी कर सकती है। अपने दोस्तों के साथ मेल-जोल का और मस्ती का समय होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए कार्य में सफलता की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। नई जिम्मेदारी आपको भविष्य में एक नई दिशा दे सकती हैं। किसी नई पैसों से जुड़ी योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति प्यार और समझ बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, बस अपनी दैनिक गतिविधियों में सावधानी बरतें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके परिवार में सुकून और शांति का वातावरण होगा। किसी छोटे-मोटे मतभेद के कारण तनाव हो सकता है। इसके बावजूद, आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताने में सफल होंगे। काम को लेकर आप मेहनत के मूड में होंगे, मिटींग्स भी चलने वाली है जो आने वाले काम की रूपरेखा तैयार हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में कपड़ों और फैशन से जुड़े काम अच्छे से बढ़ने वाले हैं। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के किसी सदस्य पर अचानक खर्च बढ़ भी सकता है। लव लाइफ में सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी के लिए आपका सहयोग रहने वाला है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। आपके लिए खान पान पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन परिवार में आपके लिए एक अच्छा माहौल रहेगा। घर में उत्सव का माहौल बन सकता है, और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। लेकिन कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना होगा। काम के लिए आप अपनी तरफ से कोई काम लंबित नहीं रखना चाहेंगे। कुछ कामों को आप समय सीमा से पहले कर सकते हैं। नौकरी में यात्रा का समय भी होगा जो माल की आपूर्ति या फिर किसी जरूरी चीजों को ले जाने के लिए भी हो सकता है। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है, लेकिन नए निवेश से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखें। प्रेम जीवन में आपसी समझ और विश्वास का स्तर बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको आराम की जरूरत होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - काला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके परिवार में कुछ मिले जुले असर दिखाई देंगे, कोशिश रहेगी कि आपस में बेहतर सामंजस्य बना रहे। किसी दूर के रिश्तेदार से बातचीत या मुलाकात भी संभव दिखाई दे सकती है। नौकरी में आपके लिए भी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने के लिए जरूरी होगा। अगर हो सके तो किसी भी तरह की गुटबाजी से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। उधार या कोई लोन आपको परेशान कर सकता है। इसलिए, आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आप दोनों के बीच सच्चा प्यार रहेगा। सही आहार और नियमित व्यायाम से शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों में सुधार होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!