प्रतापगढ़: कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश

बृज बिहारी दुबे
By -
प्रतापगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पूर्व ही जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है...

कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, गांधीवादी विचारधारा को तानाशाही रवैए से झुकाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जारी रहेगा, यह मनरेगा की लड़ाई उन गरीब मजदूरों की है जो न्याय रोजगार गारंटी सुरक्षा और सम्मान चाहता है 

हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस नेताओं में मुख्य रूप से वेदांत तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, मकरंद शुक्ल, महेंद्र शुक्ला, तरुण पांडे प्रदीप द्विवेदी के के शुक्ला सुनीता सिंह पटेल मुन्ना लाल यादव महेंद्र मित्र रविंद्र मिश्रा राकेश पांडे रामकुमार पटेल उमेश तिवारी नागेंद्र यादव लालू पाल आदि लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!