एसओजी व पुलिस टीम पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर। बीरभानपुर गांव में दबिश देने पहुंची एसओजी एवं पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में नामजद 19 आरोपियों व 40-50 अज्ञात महिला-पुरुषों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जुगनू गौतम, अरविंद एवं राकेश यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया है।

बताया गया कि थानाध्यक्ष की तहरीर पर गुरुवार देर रात्रि ग्राम प्रधान आनंद गौतम, राजेश गौतम, धीरज गौतम, वांछित पंकज गौतम, सूरज, संदीप, दिनेश यादव, धर्मराज यादव, सतेंद्र समेत कुल 19 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस शेष नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!