मालाड पूर्व में झटपट लॉटरी–सट्टा रैकेट बेखौफ.

बृज बिहारी दुबे
By -
 

दिंडोशी पुलिस की नाक के नीचे चल रहा अवैध कारोबार 

मुंबई (मालाड पूर्व):फाळके सोसायटी, जनता फरसाण के सामने, दफ्तरी रोड, मालाड पूर्व–400097 परिसर में खेमराज नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम झटपट लॉटरी और लॉटरी लिंक के ज़रिए कटिंग सट्टे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार यह पूरा इलाका घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाला है, जहां दिनभर आम जनता, मजदूर, छोटे दुकानदार और युवा वर्ग की आवाजाही रहती है। ऐसे संवेदनशील इलाके में इस तरह का सट्टा कारोबार आम नागरिकों को आर्थिक रूप से लूटने का जरिया बन चुका है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी खेमराज स्थानीय पुलिस को “जेब में रखने” का दावा करता फिरता है, जिसके चलते उसका अवैध धंधा बिना किसी डर के जारी है। यह पूरा मामला दिंडोशी पुलिस स्टेशन की हद में आता है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है।
➡️ सवाल यह है कि
क्या पुलिस को इस रैकेट की जानकारी नहीं?
या जानकारी होने के बावजूद आंखें मूंदी जा रही हैं?
आखिर आम जनता की गाढ़ी कमाई लुटने वालों पर लगाम कब लगेगी?
स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच और सट्टा रैकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इलाके में कानून का डर कायम हो और मासूम लोग बर्बाद होने से बच सकें।
अब देखना यह होगा कि दिंडोशी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!