दैनिक राशिफल १८ फरवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +919454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 18-02-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- प्रथम 16:57:04, पश्चात-द्वितीया,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 06 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- शतभिषा 21:15:15, 
योग- शिव 22:44:15,
करण- बव 16:57:04, पश्चात-बालव,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:58:18, 
सूर्यास्त- 18:12:05,
दिन काल- 11:13:46, 
रात्री काल- 12:45:19,
चंद्रास्त- 19:10:04,
चंद्रोदय- 31:19:24*,
राहू काल- 12:35-13:59, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, अशुभ,
प्रदोष- 18:12-20:47 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। अपनी पसंद के कार्य कर सकेंगे। जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लम्बे समय बाद मिलने की सम्भावना रहेगी। अपनी योग्यता से अपनी हर मुश्किल को आसान कर लेंगे। स्वास्थ्य को प्रति सचेत रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से सारे काम आसानी से हो जाएंगे। शारीरिक रूप से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आप नए काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन में असहज महसूस करेंगे। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर संयम रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वस्त्र-आभूषणों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है। दफ्तर में बचा हुआ कार्य पूरा होने की वजह से मन का बोझ हल्का होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग रहेंगे। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। सोच-विचार कर ही कोई भी फैसला करें। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता से नए संबंध बनेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। कार्यों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे और धन-लाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजस बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बने हुये हैं। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना बन रही है। खरीददारी में अधिक खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ भी ताल-मेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। मानसिक तनाव रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच ताल-मेल बना रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - काला है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में नए विचार आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ नये लोगों से संबंध बनेंगे। स्वभाव पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान का ध्यान रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!