शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- द्वादशी 16:01:05, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 02 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 18:15:14, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- सिद्धि 27:16:42*,
करण- तैतुल 16:01:04, पश्चात-गर,
चंद्र- धनु 24:41:17, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:01:43,
सूर्यास्त- 18:09:10,
दिन काल- 11:07:26,
रात्री काल- 12:51:43,
चंद्रास्त- 15:07:32,
चंद्रोदय- 29:36:16*,
राहू काल- 09:49-11:12, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, शुभ,
प्रदोष- 18:09-20:46 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी दिलों की धड़कने बढ़ने वाली हैं। आपके काम को घर वालों से प्रशंसा मिलेगी। आप कुछ मामलों में काफी क्रियात्मक रहते हुए आगे होंगे। दोस्तों के साथ मस्ती बनी रहेगी। काम की अगर बात की जाए तो प्रोडक्टिव रहते हुए आप अपने कारोबार को कुछ मुनाफा दे सकते हैं। आपके साथ काम कर रहे लोग भी जोश में रहने वाले हैं। कुछ मामलों में आप अपने लोगों का नेतृत्व कर सकते हैं। धन के मामले में आप सबल रहेंगे। कहीं न कहीं से कोई लाभ तो आपको मिल ही सकता है। लव लाइफ में प्यार भरी बातों के मामले में आप अपने पार्टनर को भी पछाड़ सकते हैं। आपका रोमांच साथी को भी जोश देगा और घूमने फिरने के मौके का मजा भी ले पाएंगे। सेहत की अगत बात करें तो सामान्य स्थिति रहेगी, अगर बिमार भी थे तो अब आप चुस्ती के साथ नजर आएंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको कुछ अच्छा और बेहतर समय मिलेगा। घर पर किसी के साथ दिन सुकून भरा रहने वाला है। घर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा और अपनों का साथ आपको अंदर से मजबूत बनाएगा। किसी पुराने काम में दोबारा गति आ सकती है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है लेकिन आप हालात को संभाल लेंगे। काम-काज की बात करें तो आप धैर्य के साथ आगे बढ़ सकते हैं, जो काम रुके हुए थे उनमें अब सुधार दिखेगा। ऑफिस या बिजनेस में आपकी स्थिर सोच दूसरों को प्रभावित करेगी और उच्च अधिकारी का भरोसा भी मिलेगा। पैसों के मामले में तो स्थिति ठीक ही रहने वाली है, किसी की तरफ से कुछ धन राशि या उपहार भी मिल सकता है। लव लाइफ में प्यार के मामले में आप दिल से बात करेंगे। आपको कोई मिलेगा, जो आपके लिए होगा। आपके हमसफर की भांति दिन आपके लिए खास रहने वाला है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है, पर कुल मिलाकर कंट्रोल में ही स्थिति रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन कुछ हलचल से भरा रह सकता है। चंद्रमा का गोचर अष्टम में होगा जिसके कारण मन में कई तरह के ख्याल बनेंगे और बिगड़ेंगे। पुरानी यादें ही आपको जकड़े हुए रह सकती हैं। उदासी को दूर करने के लिए दोस्तों के साथ बातचीत बना कर रखें लाभ होगा। करियर में आपको अपनी समझदारी से काम निकालने की जरूरत है। अगर काम समय पर नहीं हो रहा है तो परेशान न हों समय लीजिए। अगर कोई बात समझ नहीं पा रहे हें तो बेचैन न हों अपने वरिष्ठों से बातचीत करें इससे फायदा होगा। धन के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट संभाल कर चलें। लव लाइफ में चुलबुलापन रह सकता है पर जीवन साथी के साथ हल्की नोक-झोंक हो सकती है लेकिन बात बिगड़ेगी नहीं। साथ में वक्त बिताने से रिश्ते में ताजगी आएगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है इसलिए खुद को थोड़ा आराम दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपके दिन की स्थिति कुछ न कुछ उथल-पुथल दे सकती है। आप अपनों के साथ कुछ सामाजिक कामों में शामिल होने के लिए ज्यादा भागदौड़ में रह सकते हैं। घूमने फिरने का समय तो होगा लेकिन थकान भी बहुत अधिक रह सकती है। व्यापारियों को किसी पुराने कर्ज या कर संबंधित समस्याओं से निपटने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। इसके दौरान नौकरी में थोड़ा आराम से करें, काम जितना हो सके ध्यान बना के रखें। अपनी बचत पर ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचें, अगर कोई पुराना कर्ज चुकाना है, तो उसे शीघ्रता से निपटाने का प्रयास करें। अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते समय विचारशील और शांति से बातचीत करना खास होगा। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है, कोई चोट लगने का भय बना हुआ था। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन थोड़ा जोश और थोड़ा सोच समझ से काम करने की बात कह रहा है। आप अपनों के विचारों से खुद को उलझनों में पाएंगे। घर में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी और किसी फैसले में पूरी सहमति अभी न मिल पाए। वैसे आप खुद को साबित करने के मूड में रहने वाले हैं। काम की बात करें तो आप पूरे आत्मविश्वास में नजर आएंगे, जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऑफिस में लोग आपकी एनर्जी महसूस करेंगे और कुछ मामलों में आप दूसरों को रास्ता दिखाते भी दिखेंगे। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन खर्च सोच-समझकर करेंगे। किसी जरूरी चीज पर पैसा लग सकता है। लव लाइफ में प्यार के मामले में आप थोड़ा हावी रह सकते हैं। पार्टनर से खुलकर बात होगी लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना छोटी बात बढ़ सकती है। सेहत पर मिला-जुला असर दिखाई दे सकता है, किसी न किसी कारण से नजर भी लग सकती है, इसलिए खुद को सुरक्षित रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन मिले जुले असर को अधिक दिखाता है, किसी से बहस हो सकती है तो कहीं कोई आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकता है। किसी भी काम को समझकर योजना के साथ करेंगे तो यही आपकी ताकत बनेगा। घर में कोई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। करियर में मेहनत अधिक बनी रहने वाली है, छोटे-छोटे कामों को भी आपको करना पड़ सकता है। कुछ दूसरों की गलतियों के लिए भी आपको जिम्मेदारी ठहराया जा सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके मन में विचार तेज होने वाले हैं। धन के मामले में संभलकर चलने की जरूरत है, खर्च से पहले दो बार सोचेंगे। बचत को लेकर मन बनेगा और सही फैसला भी ले पाएंगे। लव लाइफ में अशांति रह सकती है, अगर आपने साथी को ध्यान नहीं दिया तो झगड़ा भी हो सकता है इसलिए अपनी ओर से कोई कमी न रहने दें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता तो रह सकती है पेट या थकान से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन बातचीत और रिश्तों के नाम रहेगा। लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा और आप माहौल को अपने पक्ष में कर लेंगे। घर में काम को करते हुए आप अपने लिए कुछ समय भी निकाल सकते हैं। कारोबार में कोई बेहतर डील होने का समय बन रहा है, कामकाज में ताल-मेल बनाकर चलने से दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। सभी के साथ मिलकर किया गया काम फायदा देगा। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। पैसों के मामले में संतुलन बना रहेगा। न ज्यादा फायदा, न नुकसान। किसी पुराने लेन-देन पर बात हो सकती है। प्यार के मामले में दिन अच्छा है, अपने जीवनसाथी की खुशी को पूरा कर पाएंगे। कहीं घूमने फिरने और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो दिन सामान्य स्थिति रहने वाली है। शुभांक -6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके घर में कुछ बदलाव देने वाला हो सकता है। आप अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं। घर में कामों को अपने अनुसार कर भी पाएंगे। कुछ कामों में भाई बंधुओं की मदद काफी अच्छे से काम को पूरा करवा सकती है। वैसे आप थोड़ा गुस्से वाले भी रह सकते हैं पर हालात बिगड़ने नहीं देंगे। काम-काज की बात करें तो फुर्सत के पल कम ही मिल पाएंगे। ऑफिस में आप पर भरोसा दिखाया जा सकता है। कोई जरूरी काम आपके हाथ में आ सकता है। आप मेहनत से पीछे नहीं रहेंगे, बिजनेस करने वालों को नई सोच मिलेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा, आमदनी सामान्य रहेगी। किसी घरेलू जरूरत पर पैसा लग सकता है। प्यार के मामले में थोड़ा संभलकर चलें बात करते समय शब्दों पर ध्यान दें। शाम के समय माहौल बेहतर होगा। साथ बैठकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा। सेहत के मामले में दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। आप घर और बाहर की भागदौड़ के चलते ही परेशान होंगे अन्यथा तो स्थिति नियंत्रण में ही दिखाई देती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सोच और काम दोनों को संतुलित रखने का है। अपने भविष्य को लेकर कुछ गंभीर फैसलों के बारे में सोच सकते हैं। मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है, लेकिन घर के लोगों से बात करने पर आपको सही दिशा मिलेगी। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का भी मन बनेगा। काम-काज की बात करें तो ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके ऊपर भरोसा जताया जाएगा और आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखी जाएगी। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए दिन नए संपर्क बनाने का है, किसी भी डील को फाइनल करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी यात्रा या जरूरी काम पर पैसा खर्च हो सकता है। उधार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखें। प्यार के मामले में भावनाएं थोड़ी गहरी रहेंगी, अपनों के साथ बातचीत करने से रिश्ते में चल रही उलझन दूर हो सकती है। किसी पुराने रिश्ते या याद को लेकर भावुक हो सकते हैं। थकान और शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। खुद को थोड़ा आराम देना और दिनचर्या को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और बिना ध्यान भटके अपने काम में लगे रहेंगे। घर के किसी सदस्य से जुड़ा मामला आपकी जिम्मेदारी बढ़ा सकता है। करियर में धीरे धीरे लेकिन मजबूत प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी में आपका काम भले ही तुरंत सामने न आए लेकिन सीनियर्स आपकी मेहनत को देख रहे होंगे। कारोबार करने वालों को पुराने कामों को संभालने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। पैसों के मामले में संभलकर चलना बेहतर रहेगा। खर्च जरूरत के हिसाब से ही करें। लव लाइफ में स्थिरता रहेगी, एक दूसरे के लिए इच्छा और भावनाएं गहरी होंगी लेकिन आप उन्हें शब्दों में कम और काम में ज्यादा दिखाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है पर जोड़ों या कमर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन कुछ मायनों में अनुकूलता दिखा सकता है। घर के कामों को आप पूरा कर लेंगे साथ ही कुछ समय बाहरी कामों को पूरा करने में भी लगा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप आगे रहने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन अभी अपने कामों में इतने व्यस्त रहेंगे कि बाहरी मामलों में कम ही शामिल हो पाएं। काम-काज की स्थिति आपके लिए खास रहने वाली है, आपको अधिकारियों से कुछ काम के साथ साथ प्रशंसा भी मिल पाएगी। आप काम के मामले में दिन भर ऊर्जा से भरे रह सकते हैं। बस आपको अहंकार से भी बचने की आवश्यकता होगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी, और आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकते हैं। किसी निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में अपने साथी के साथ नयी नयी चीजों से जुडने का समय होगा, इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं। सेहत तो बेहतर रहने वाली है और आप अपनों की हेल्थ पर भी पूरा ध्यान दे सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत खास होने वाली है। आप प्रेम के साथ रिश्तों के लिए भी समर्पित होंगे। आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होगी, जिससे आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता के आसार नजर आएंगे। घूमने फिरने के अच्छे मौके आपके पास होंगे। बिजनेस अनुकूल रहने वाला है, हालांकि कुछ बातों में खुद को संतुलित रखना और दूसरों की बातों का सम्मान करना आपको बेहतर परिणाम देगा। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं और इन अवसरों का सही समय पर फायदा उठाने के लिए थोड़ी राजनीतिक सोच की आवश्यकता होगी। बड़े खर्चों से बचने की कोशिश करें क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ा सकता है। लव लाइफ में दिन रोमांटिक और भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आने का अच्छा समय है। सिंगल हैं तो आपके पास नए अवसर आ सकते हैं, जो आपके दिल की चाहत को पूरा कर सकते हैं। सेहत के मामले में आप सामान्य रूप से फिट रहेंगे, लेकिन बहुत ज्यादा व्यस्तता और काम के दबाव में थकान महसूस हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
