शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- चतुर्थी 24:21:41*,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 23 माघ गते,
नक्षत्र- उत्तर-फाल्गुनी 22:56:19,
योग- सुकर्मा 25:03:07*,
करण- बव 12:09:48, पश्चात-बालव,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:08:18,
सूर्यास्त- 18:02:13,
दिन काल- 10:53:54,
रात्री काल- 13:05:26,
चंद्रास्त- 09:05:05,
चंद्रोदय- 21:34:37,
राहू काल- 13:57-15:19, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:02-20:41 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन की शुरुआत में कुछ गुस्सा और चिंता दोनों का ही असर आपको परेशान करने वाला है। जितना हो सके खुद को शांत रखें या कुछ ऎसे कामों में व्यस्त रहें जिनके चलते बेकार की बातों का असर आपको न विचलित करे। बच्चों के साथ समय बिताने से नेगेटिविटी का प्रभाव भी शांत होगा। अपने काम में ज्यादा ढिलाई न करें, वरना अचानक से काम बोझ बनने लगेगा। कुछ लोगों की ओर से शिकायत भी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में स्थिति कुछ नार्मल ही रहेगी, सामान्य में कोई खराबी न आने पाए इस बात का ध्यान रखना होगा। खर्चों का दिन है सेहत पर पैसे लग सकते हैं दवा या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद के लिए पैसे व्यय करने होंगे। प्यार को लेकर आप इस दौरान शक अधिक करने वाले हैं। अपनी बातों में कोमलता को बनाएं क्योंकि कठोरता के कारण बेकार की दूरी बढ़ सकती है। सेहत कुछ कमजोर रहेगी, मन में बेचैनी और तनाव अपना असर दिखाने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको पुराने कामों में राहत की उम्मीद झलकेगी। आप दूसरों के लिए काफी हेल्पफुल भी रहने वाले हैं। मन में कुछ न कुछ बातें रहेंगी जिनका हल अपनों की ओर से मिल सकता है। अपने मन को भटकने से बचाने की ही अधिक जरूरत होगी जिससे बेकार की बातें आपको परेशान न कर पाएं। काम के सिलसिले में आप एक जगह बैठकर शायद काम न कर पाएं, किसी न किसी कारण से बदलाव या परिवर्तन की स्थिति आपके लिए खास रहेगी। मन में कुछ नया करने का जोश होगा, पर दूसरों की बातें आपको ऎसा न करने दें। किसी न किसी कारण से धन की प्राप्ति होने के अच्छे चांस हैं, वहीं कोई संपत्ति आभूषण, वाहन जैसी चीजों की खरीदारी संभव है। दिल का रिश्ता गहरा रहेगा, प्यार के मामले में पुरानी बातें ज्यादा ही दिमाग पर असर डालने वाली हैं। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, कुछ न कुछ बातें शरीर पर असर डाल सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मानसिक रूप से थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। शुरुआत में आपको कुछ गुस्से और चिंता का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप खुद को शांत रखने में सफल होते हैं तो दिन बेहतर हो सकता है। काम के किसी भी उलझन या फालतू की बातों में घुसने से बचें और अपने काम में पूरी तरह से ध्यान लगाएं। आपके मन की बेचैनी कुछ समय के लिए बनी रह सकती है, जितना हो सके शांत रहते हुए काम किया जाए, जिससे चीजें आपके कंट्रोल में रह सकें। जरूरी सामान की खरीदारी में पैसे का प्रयोग हो सकता है, खर्चे ज्यादा होंगे, लेकिन वित्तीय स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कठोरता और गुस्से से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं इसलिए यह दिन अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समझदारी से बिताने का है। सेहत के मामले में हाथ पैरों में दर्द की शिकायत के चलते समस्या बनी रह सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपको बच्चे या छोटे रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताने वाली रह सकती है। कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, पर खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने की कोशिश करें। काम में यदि आप थोड़ी भी ढिलाई करेंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। इसलिए जितना हो सके अपनी कार्य प्राथमिकताओं को समय पर पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं खासकर सेहत से संबंधित चीजों पर या दवाइयों पर। किसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे हो सकते हैं। आप अपने पार्टनर के प्रति शक और संकोच महसूस कर सकते हैं। इसलिए अपने मन की बातों को दिल से कहें और रिश्ते में कोमलता बनाए रखें। सेहत के मामले में थोड़ी बेचैनी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आपको आराम की जरूरत है और अपने शरीर को भी रिचार्ज करना होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन काम की अधिकता से जुड़ा हुआ रह सकता है। छोटी-छोटी बातें दिल पर असर डालने वाली हो सकती हैं और किसी बात का बुरा असर आपके मन पर पड़ सकता है। अपने आपको समझाना और शांत रखना जरूरी होगा ताकि आप ज्यादा तनाव में न आएं। किसी सहकर्मी या बॉस से आलोचना मिल सकती है जिससे मनोबल टूट सकता है लेकिन यह एक अस्थायी स्थिति होगी। अगर आत्मविश्वास के साथ काम करते हैं तो सब ठीक हो जाएगा बस अपनी मेहनत को बना कर रखें हार न मानें। आर्थिक स्थिति के लिहाज से कुछ न कुछ सेविंग का ख्याल रखें जिससे परेशानी न हो। अपने पार्टनर से मिलने का प्लान पूरा हो सकता है, दोस्तों की हेल्प से रिश्ते भी बेहतर बने रह सकते हैं। छोटी-छोटी बीमारियां सिरदर्द या कमर में दर्द हो सकती हैं। अपने खान-पान में बदलाव से भी बचें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको फैमली के साथ समय बिताना या फिर दोस्तों से मुलाकात करने से मन खुस रहने वाला है। किसी भी प्रकार की चिंता को साइड में रखकर अपने कामों में मन लगाना आपको अच्छा लग सकता ह। छात्रों के लिए जरूरी है कि अपनी पढ़ाई पर एकाग्र बने रहें। करियर में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, व्यापारियों को ग्राहकों से संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा ताकि किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। साथ में काम कर रहे लोगों से आपके विचारों में असहमति हो सकती है इसलिए शांत रहते हुए काम करें। घर में कुछ नया सामान खरीदने या परिवार की देखभाल में पैसा खर्च हो सकता है। रिश्तों की अगर बात की जाए तो मैरिज लाइफ में किसी कारण से लोगों से साथ जुड़ाव बढ़ सकता है। कुछ बातें होंगी जिससे दोनों के बीच संबंधों की मजबूती बढ़ेगी। पेट से जुड़ी समस्या जैसे एसिडिटी या अपच की शिकायत हो सकती हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप कुछ मामलों में ज्यादा ही बोलने के लिए उत्साहित रहेंगे। आप का जल्द से कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें क्योंकि व्यर्थ की बहस बढ़ सकती है। छोटे बच्चों की देखभाल का जिम्मा आपको बोरिंग भी लगेगा पर अपनी जिम्मेदारी से मुंह न फेरें। आपको अपने काम-काज में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें, ताकि बाद में कोई पछतावा न हो। व्यापार में आपको अपनी योजनाओं को धीरे-धीरे और मजबूती से लागू करना होगा। खर्चों के लिहाज से थोड़ा बढ़ा हुआ हो सकता है।इसलिए, अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। प्रेम के मामले में किसी पुराने दोस्त से संपर्क बढ़ सकता है जिससे कुछ नया शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, बस अपनी डाइट को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करना ही बेहतर होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको काम की भागमभाग में खुद पर ध्यान दे पाना मुश्किल रहेगा, इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। किसी से मदद मांग लेने से कुछ चीजों को आप कर पाएंगे, साथ ही अपने अनुसार घर के कामों को करते हुए बदलाव से खुश भी होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए स्थान या लोगों के साथ शेयरिंग करनी पड़ सकती है। अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करना बेहद अहम होगा। आपमें लीडरशिप क्षमता की भरमार है और यही क्षमता आपके कार्य में मददगार साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन तो निकल ही जाएगा आप दोस्तों को अपनी ओर से खुद पार्टी भी दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का होना असहज कर सकता है, अपने रिश्ते में तीसरे के आने को रोक देना ही समझदारी होगी। आपको थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं इसलिए हल्का-फुल्का खाना और आराम से दिन बिताना बेहतर होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा, पर आपको अहंकार से भी बचने की आवश्यकता होगी। आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होगी, जिससे आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता के आसार नजर आएंगे। घर पर माता-पिता के साथ मिलकर कुछ जरूरी चीजों को करने के लिए शुरुआत का दिन बनेगा। काम के मामले में अपने आप हर चीज पर ध्यान दें क्योंकि किसी और की लापरवाही मुश्किल दे सकती है। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, पर इन अवसरों का सही समय पर फायदा उठाने के लिए थोड़ी राजनीतिक सोच की आवश्यकता होगी। किसी निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। हालांकि, बड़े खर्चों से बचने की कोशिश करें। प्रेम-जीवन में रोमांटिक और भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आने का अच्छा समय है। सेहत सामान्य रहेगी, फूड हैबिट्स भी आपके लिए अच्छी रहेंगी जिससे सेहत पर पकड़ बना पाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। घर के कामों के कारण आप अपने कामों में काफी परेशानी देख सकते हैं। किसी धर्मस्थल पर जाने को मिल सकता है, या घर पर ही कुछ ऎसे कामों में शामिल भी रह सकते हैं। काम में शुरुआती कुछ समय में गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है लेकिन जल्द ही आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। कारोबार में अच्छे मुनाफे की स्थिति बनने वाली है। बाजार की तेजी आपको लाभ दिला सकती है। फिजूल खर्चों से बचने के लिए आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। लव रिश्ते खास रहेंगे, आपको जीवनसाथी की ओर से मदद मिल सकती है। घर परिवार में प्रेम बना रहने से रिश्ते भी सुकून भरे रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भागदौड़ थकान दे सकती है, इसलिए आराम से कामों को करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपकी घरेलू स्थिति कुछ न कुछ उथल-पुथल वाली हो सकती है, जिससे आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें और बेमतलब की चिंताओं से दूर रहें। कार्यस्थल पर दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है, अगर आप कुछ समय से टालमटोल कर रहे थे, तो उसे पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि, सहकर्मियों से थोड़ा सहयोग मिल सकता है, लेकिन आप पर अतिरिक्त दबाव भी आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिला-जुला रह सकता है, कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं, जो आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना कुछ मुश्किल तो लग सकता है, इसलिए अपने साथी के साथ आपसी समझ बढ़ाने की आवश्यकता होगी। गर्दन या कमर का कुछ हिस्सा दर्द या जकड़न से प्रभावित हो सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको मिल-जुलकर काम करने की जरूरत है। घर के कामों में अपनों की मदद करने में आगे रहें, जिससे कोई काम अधूरा न रहे। किसी दोस्त के साथ सोशल काम में शामिल होने का अवसर मान सम्मान दिलाने वाला हो सकता है। काम को लेकर बहुत अधिक चीजें एक साथ ही आपको प्रभावित करेंगी। बिजनेस में अपने साझेदारों के साथ कुछ मीटिंग या फिर यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। काम में दिन मेहनत की मांग करेगा। किसी बड़ी महंगी वस्तु की खरीदारी करने के लिए कोशिशें तो करना चाहेंगे पर ध्यान रखें मार्किट की उथल-पुथल घाटा न करवाए। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, पार्टनर आपका सहयोग करेगा और कुछ मामलों में आपके लिए साथी की ओर से किया गया प्रयास खुशी राहत देने जैसा रहेगा। सेहत की अगर बात की जाए तो काम के कारण दर्द या थकान बढ़ सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लेवेंडर है।
