किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए जन विकास संस्थान के सहयोग से किशोरियों ने किया सरकारी विभागों का किया एक्पोजर विजिट

बृज बिहारी दुबे
By -

 
जौनपुर मडियाहूं नगर में बुधवार को महिलाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सामाजिक संस्थान जन विकास संस्थान द्वारा मडियाहूं ब्लॉक के अंतर्गत कुल 16 ग्राम पंचायत से 50 किशोरी प्रतिभाग कर मडियाहूं कोतवाली , उपजिलाधिकारी कार्यालय , सप्लाई विभाग का भ्रमण कर विभिन्न जानकारी को प्राप्त किया जिसमें सप्लाई इंस्पेक्टर से मिलकर लाभार्थियों के नाम करेक्शन नाम घटाने बढ़ाने एवं राशन कार्ड का लाभ संबंधित जानकारी ली। वहीं पर मडियाहूं कोतवाली के इंस्पेक्टर ने महिला सुरक्षा की दृष्टिगत जानकारी दिया । एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू के विजिट के दौरान अधीक्षक ने किशोरियों और महिलाओं में होने वाले कमीयों के बारे में एवं उनके समुचित इलाज की जानकारी और टीकाकरण के बारे में जानकारी दिया।

इस दौरान जन विकास संस्थान के निदेशक श्री राजमणि ने कहा, "उड़ान परियोजना के माध्यम से हमारा प्रयास है कि किशोरी किताबी ज्ञान के साथ साथ सामाजिक ज्ञान होना अतिआवश्यक है । जिससे वह अपनी तथा अपने गांव की छोटी समस्या का समाधान कर सके ।जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज का विकास कर सकें।"

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरक्षक श्री अमित कुमार सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक श्री डॉक्टर अरुण कुमार भारती व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक श्रीमती रेनू तिवारी जी व जन विकास संस्थान की प्कम्युनिटी डेवलपर, सुनिधि जी, और शिवप्रकाश के द्वारा किशोरियों का सहयोग किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!