मड़ियाहूं सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए डॉ. अजय सिंह

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

मड़ियाहूं (जौनपुर)।उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की मड़ियाहूं शाखा के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मंगलवार को विकासखंड कार्यालय के सभागार में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नामांकन कार्य सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसकी निगरानी निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह द्वारा की गई।

निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह चाचा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण डॉ. अजय सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। नामांकन के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताओं की जांच की गई, जिसमें उनका नामांकन पूर्णतः वैध पाया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान बैंक शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए निर्वाचन कार्य में सहयोग किया।

स्थानीय स्तर पर डॉ. अजय सिंह के निर्विरोध निर्वाचन को सहकारी बैंक के सुचारु संचालन और विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में इसको लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

डॉ. अजय सिंह को निर्विरोध निर्वाचन पर हार्दिक बधाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!