एक ट्रक में लदे अंडे के बीच की जा रही थी अंग्रेजी शराब की तस्करी

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

*जौनपुर सिकरारा* में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ प्रयागराज और सिकरारा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंडे से लदे एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे।

सिकरारा थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि जौनपुर से मछलीशहर की ओर अंडा लदी एक मिनी ट्रक जा रही है, जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जौनपुर–प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मिनी ट्रक को रोक लिया।

जांच के दौरान ट्रक में रखे अंडों के बीच बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपी मिली। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर बरामद शराब को सीज कर दिया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!