सेक्टर म्यू-2 में बालाजी कमेटी द्वारा आयोजित भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ सफल समापन हुआ। इस पावन अवसर पर बुलन्दशहर से पधारे आचार्य श्री अमिताचार्य जी ने बालाजी के भजनों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान बालाजी कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी एवं RWA म्यू-2 के महासचिव श्री सुमित तेवतिया जी ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में —
अजयपुर पुलिस चौकी इंचार्ज,
Ace City अध्यक्ष श्री पवन गौतम जी,
परिवर्तन पैनल अध्यक्ष श्री सतेंद्र हूण जी,
श्री कुलदीप भाटी जी,
RWA म्यू-2 अध्यक्ष श्री अरविन्द पहलवान जी,
श्री सतेंद्र राठी जी,
श्री मुनेश शर्मा जी,
श्री अरविन्द चौधरी जी,
श्री नवीन फौजी,
श्री रजनीश शर्मा जी,
श्री शिवांशु शुक्ला जी,
श्री अंकित कसाना जी,
श्री सचिन चौधरी जी,
श्री रोहित यादव जी
आदि का बालाजी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
साथ ही, समस्त बालाजी कमेटी द्वारा बालाजी कीर्तन मंडल के संरक्षक श्री इंद्रवीर सिंह तेवतिया जी का पगड़ी पहनाकर एवं बालाजी प्रतीक चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी दिव्य एवं यादगार बना दिया।
जय बालाजी महाराज की 🙏
