इण्डियन रेडक्रास सोसायटी ने वंचितों को बांटे कम्बल

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट भोला ठाकुर 

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर - इण्डियन रेडक्रास सोसायटी, जिला शाखा, गौतमबुद्ध नगर ने राज्य शाखा के सहयोग से नोएडा में वंचितों, कमजोर वर्ग की महिलाओं एवं जरूरतमंदों के लिए एक उज्ज्वल पहल करते हुए कम्बल वितरित किए।

शाखा की जिला कार्यकारिणी टीम द्वारा रात्रि 8:00 बजे से 10:30 तक आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शाखा सचिव श्री संजय त्रिपाठी, प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती गरिमा त्रिपाठी, पूजा जी और श्री आदित्य शर्मा जी ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस दौरान कम्बल प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों के चेहरों पर प्रसन्नता देखकर हृदय को सुकून मिला। रेडक्रास राज्य शाखा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, हम इस पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं।

इण्डियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा वंचितों को कम्बल वितरित करते हुए वीरेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य पदाधिकारी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!