शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- अष्टमी 10:19:35, पश्चात-नवमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 27 पौष गते,
नक्षत्र- चित्रा 18:11:11, पश्चात-स्वाति,
योग- सुकर्मा 17:25:57, पश्चात-धृति,
करण- कौलव 10:19:35, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:36,
सूर्यास्त- 17:41:36,
दिन काल- 10:25:00,
रात्री काल- 13:34:58,
चंद्रास्त- 12:03:53,
चंद्रोदय- 25:37:32*,
राहू काल- 16:23-17:42, अशुभ,
अभिजित-12:08-12:50, शुभ,
प्रदोष- 17:42-20:27 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपको कुछ न कुछ मामलों में किसी की मदद दे सकता है। साथ में इसके दौरान घूमने फिरने के मौके भी आपके पास होंगे। हो सकता है कि आप कुछ तनाव को महसूस करें पर दिन भर की बातों के चलते कहीं अटके नहीं रहने वाले हैं। काम-काज के मामले में आपके लिए पार्टनरशिप से जुड़े काम कुछ अच्छे अवसर दे सकते हैं, जिसके चलते आप खुद के साथ साथ दूसरों के लिए अच्छे सहयोगी दिखा दे सकते हैं। कारोबार की स्थिति विस्तारवादी होने वाली है। खर्चे तो हो सकते हैं और आप किसी न किसी चीज को लेकर खरीदारी का भी मन बना सकते हैं पर फाइनेंशियल प्लानिंग से आप खुद को काबू में रख पाएंगे। जीवन साथी की ओर से प्रेम सहयोग मिलेगा पर कुछ मामलों में उनका क्रोध आप को कुछ परेशान या बेचैन कर सकता है। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो अपने साथ-साथ अपने साथी को लेकर भी आप कुछ चिंता महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप अपने घर पर अपनों से ही कुछ परेशान रहेंगे। चंद्रमा का गोचर छठे भाव को एक्टिव कर सकता है जिसके चलते व्यर्थ की बातें बहस के रुप में सामने खड़ी दिखाई दे सकती हैं। किसी भी तरह की जल्दबाजी समस्या ही देगी इसका ख्याल रखें। बिजनेस के मोर्चे पर आपको कुछ मुश्किलें आ सकती हैं पर ये आपको अपनी मेहनत और स्मार्ट काम करने की क्षमता को दिखाने का मौका भी देगी। इस दौरान अपने विरोधियों के साथ कुछ नम्र बनें जिससे बात न बिगड़े। पैसों को लेकर किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें, लोन या कर्ज से बचें क्योंकि ये थोड़ा तनाव पैदा कर सकता है। लव लाइफ में थोड़ी दुविधा हो सकती है, लेकिन ये सब अस्थायी होगा। पार्टनर से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वो जल्दी सुलझा भी लिया जाएगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा। अगर आप शारीरिक या मानसिक थकावट महसूस कर रहे हैं, तो आराम करना जरूरी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन ग्रहों के गोचर के चलते आप अपने मूड में बदलाव महसूस कर पाएंगे। इस दौरान घर से बाहर ज्यादा टाइम लगने वाला है। बच्चों की एजुकेशन को लेकर पेरेंट्स उनके साथ होंगे पर उन्हें कुछ रिलैक्स देने में भी आगे होंगे। काम को लेकर अगर आपको किसी बात में थोड़ी मुश्किल आ रही है तो उसे टीम के साथ मिलकर सुलझाना बेहतर रहेगा। बिजनेस के मोर्चे पर आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है बस थोड़ी धैर्य की जरूरत होगी। पैसे के मामले में दिन सामान्य रह सकता है, पर बेकार की चीजों पर ज्यादा खर्चों से बचें। किसी पुराने मामले को छोड़ कर आगे बढ़ना बेहतर होगा पर अभी नोक झोंक भी रिश्तों को तनाव में डाल सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। बाहरी मौसम का असर भी काफी ज्यादा पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत घर के कामों में ज्यादा रह सकती है। घर पर हर किसी पर ध्यान न दे पाएं जिसके चलते कुछ लोग नाराजगी भी दिखा सकते हैं, पर ये कुछ देर की ही बात होगी बाकी जो जल्द ही लगाव में बदल जाएगी। काम के लिहाज से आपका दिन कुछ मामलों में तेजी रहेगी, वहीं जो लोग घर से काम कर रहे हैं उनके लिए काम ज्यादा ही रह सकता है। जो लोग काम की तलाश में हैं उनके लिए डाटा एकत्रित कर लेना जरूरी है जो आने वाले दिनों में काम आएगा। आप जेब खर्च की मांग को बढ़ाने के लिए माता-पिता को मनाने में लगे रह सकते हैं। शाम के दौरान कुछ खाने पीने के चलते खर्च बने रहेंगे। आपसी रिश्तों को लेकर कुछ बातें रुठने मनाने जैसी ही रहेंगी पर इस तनाव को आप अपने प्रेम से दूर भी कर पाएंगे। थोड़ा स्ट्रेचिंग, हल्का वर्कआउट या ध्यान करने से आप खुद को रिफ्रेश महसूस करेंगे। जलन या दर्द जैसी समस्या हो सकती है तो थोड़ा ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मेहनत को बढ़ा सकता है, दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए उत्साहित रह सकते हैं। किसी न किसी काम के चलते कहीं जाने या ट्रैवल करने का दिन रह सकता है। भाई बहनों के साथ मस्ती भी बनी रह सकती है। काम को लेकर आप एक्टिव तो होंगे पर आप कुछ दूसरी चीजों में ज्यादा ध्यान देते हुए अपने काम को इग्नोर भी कर सकते हैं। कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अपनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप जेब खर्च को बढ़ा सकते हैं। अगर आप खुले दिल से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा, अचानक से किसी नए इंसान से मिलने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में कंधे या हाथ में खिंचाव के चलते कुछ दर्द महसूस हो कर सकते हैं, मसाज करने से राहत पाएंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी घर पर कुछ बातों के चलते किसी से लड़ सकते हैं पर ये लड़ाई माता-पिता के चलते जल्द ही मस्ती में भी बदल जाएगी। घर पर बड़ों की ओर से आपको कुछ एक्स्ट्रा काम करने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में कुछ धीमी प्रोग्रेस भी रहेगी, फिर भी आप इसमें खुद को परेशान नहीं होने देंगे और आत्मविश्वास से काम को कर पाएंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का प्रभाव भी होगा, जिससे दूसरे भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। धन के मामले में तो आप भाग्यशाली रहने वाले हैं, और किसी बड़े की ओर से कुछ लाभ भी मिल सकता है। कुछ चीजें सरप्राइज के रूप में मिल सकती हैं। लव लाइफ में कुछ नया होने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांटिक और सशक्त रिश्ते का अनुभव करेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट और ताजगी से भरा हुआ महसूस कर पाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि पर होगा, तो ध्यान रखें अपने मूड का जो जल्द ही दूसरों की बातों से प्रभावित हो सकता है। अपनों के साथ दिल की बातें शायद ज्यादा न कर पाएं और बाहरी लोगों के साथ शेयरिंग के चलते मुश्किल ही फेस कर सकते हैं इसलिए इन बातों से बचें। अपने काम में आप कुछ बदलाव करना चाहेंगे इसलिए कुछ लुक को बदल सकते हैं या फिर न्यू थिंग्स को एड कर सकते हैं। अगर आप लीडरशिप का रोल निभा रहे हैं तो ख्याल रखें कि आपके फैसले टीम को भी पसंद आए तभी काम को आगे ले जा सकते हैं। आप अपने पैसों को सुरक्षित रखने के बारे में सोच सकते है जिससे आने वाला कल कुछ बेहतर रह पाए, तंगी न रहे। अगर आप किसी को लेकर सीरियस हैं, तो उसे अपने दिल की बात कहने का सही वक्त है। आपके पास भरपूर ऊर्जा होगी और शरीर में हल्का-फुल्का वर्कआउट करने का मन भी करेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मून का ट्रांजिट रहेगा, बारहवें भाव से प्रभावित जिसके चलते दिन बाहरी काम और अपनों का दबाव कु़छ मुश्किलें कर दे सकता है, पर अगर हो सके तो बेकार की बातों में उलझें नहीं आस पड़ोस या सोशल वर्क में खुद को नार्मल ही जोड़ें। काम के लिहाज से दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। वैसे तो आप चुनौतियों का सामना डट कर करने वाले हैं लेकिन इमोशन के चलते परेशानी भी बहुत अधिक रह सकती है इन बातों का ख्याल रखें जिससे सफलता का रास्ता बेहतर रह पाए। फाइनेंशियल मोर्चे पर आपको खर्चों से दो चार होना ही होगा, पर पैसों का खर्च हेल्थ, ट्रैवल जैसी चीजों पर लगा रह सकता है। किसी ऐसे इंसान से मिल सकते हैं जो आपकी लाइफ में रोमांस और दिलचस्पी का तड़का डाल सकता है। कुछ के लिए ये समय माइग्रेन या फिर नसों के दर्द के असर से प्रभावित करने वाला हो सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए घर पर थोड़ा काम का बोझ रहेगा। आप अपने पिता या बड़ों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आप आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। अपने सेहत का ख्याल रखें, चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति हो बाहर ना जाएं। फिलहाल की परिस्थिति में नौकरी में बदलाव चाहते हैं, फैसला लेने में असमंजस की स्थिति है। जातक के वैवाहिक संबंधों पर लोग उंगली उठायेंगे। घर पर रहकर भविष्य में आर्थिक लाभ के लिए योजनाएं बनाएंगे। बच्चों के विकास के लिए नारायण कवच का पाठ करें। अधिक काम होने से मन अशांत रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपना ध्यान रखें, क्योंकि काम की अधिकता की कमी को देने वाली होगी। स्त्री पक्ष की ओर से आपको कुछ मदद मिल सकती है जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कर भी पाएंगे। काम के मामले में खुद को साबित करने और अपनी ताकत दिखाने का हो सकता है, पर दूसरे पर आपको ज्यादा देखने वाले नहीं हैं इसलिए अपने आपको ओवर वर्क से बचा कर रखें। अपने टार्गेट्स को क्लियर करने का और खुद को हर मामले में बेहतर बनाने का समय है। कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी बनी रह सकती है, शाम के समय घर के खर्च बढ़ने वाले हैं। रिश्तों में किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचें क्योंकि यह आपके मूड को डाउन कर सकता है जिसके चलते दिलों के बीच दूरियां बढ़ सकती है। पूरी नींद लेने के साथ साथ और सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत होगी। रश ड्राइविंग से खुद को बचा के रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन मस्ती भरा रहेगा। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका भी बनेगा और साथ ही घर के बड़ों की ओर से आशीर्वाद भी आपको खुशी देने वाला होगा। काम के मामले में आप थोड़े परफेक्शनिस्ट हो सकते हैं और यही परफेक्शन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। कोई बड़ी चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ और मेहनत से उसे आसानी से पार कर लेंगे। आपके पैसों का व्यय इस समय धर्म स्थल पर लग सकता है या फिर बड़ों के लिए आप कुछ पैसों से खरीदारी कर सकते हैं। रिश्तों के मामले में थोड़ा क्लैरिटी की जरूरत महसूस होगी। आप पार्टनर से थोड़ी गहरी बातें कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। सेहत को लेकर दिन फिटनेस की छोटी छोटी चीजें आपको प्रभावित कर सकती हैं। घुटनों या पैरों में कुछ दर्द हो सकता है जो हल्की फुल्की मसाज से ठीक भी हो जाएगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको कुछ तनाव हो सकते हैं, क्योंकि चंद्रमा का असर आपके मन के साथ साथ काम को लेकर भटकाव में डाल सकता है। वैसे अगर हो सके तो अपने काम में दूसरों के हस्तक्षेप को भी देखेंगे ऐसे में परेशान न हों बस समय को निकल जाने दें। आपके फैसले टीम को प्रभावित करेंगे और बॉस आपके काम को बढ़ा भी सकते हैं। ऑफिस में थोड़ी सख्ती देखने को मिल सकती है, पर ऐसा होना मुश्किल होगा कि सब कुछ आपके हिसाब से चले इसलिए खुद को इन चीजों के लिए तैयार रखें। पैसों की स्थिति में थोड़ा बदलाव हो सकता है, जहां एक ओर कुछ नया काम कर सकते हैं, वहीं खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ बिताना आपके रिश्ते को और भी मजबूत कर सकता है, पर ध्यान रखें की किसी पुरानी बात को न छेड़ना ही बेहतर होगा। तनाव या थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को समय दें और आराम करने की कोशिश करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।
