दैनिक राशिफल १७ जनवरी २०२६ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 17-01-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- चतुर्दशी 24:03:15*, 
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 04 माघ गते,
नक्षत्र- मूल 08:11:15, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,
योग- व्याघात 21:16:52, 
करण- विष्टिभद्र 11:15:10, पश्चात-शकुनी,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:05, 
सूर्यास्त- 17:46:30,
दिन काल- 10:30:24, 
रात्री काल- 13:29:24,
चंद्रास्त- 16:20:53,
चंद्रोदय- 30:58:37*,
राहू काल- 09:54-11:12, अशुभ,
अभिजित-12:10-12:52, शुभ,
प्रदोष- 17:47-20:31 तक,
गंड मूल- 07:16-08:11, अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है।
   
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन काफी प्रभावित रहेगा। कर्म का प्रभाव अधिक होगा। काफी विशेष मेहनत के साथ कुशलता का संगम आपको घर के मामले में संभालने वाला होगा। खुद को केंद्रित रखने के लिए तनाव के कारण आप परेशानी में रह सकते हैं। कार्यस्थल पर केवल उन्हीं चीजों के लिए हामी भरें जिन्हें आप सर्वोत्तम क्षमता से कर सकते हैं। इसके दौरान काफी मामलों में लोगों के साथ मेल जोल की स्थिति है। कारोबार में विस्तार का समय होगा। माता-पिता की ओर से आर्थिक लाभ की संभावना बनी रहने वाली है। आपको अपने जीवनसाथी की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की जरूरत है। आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की जरूरत है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन काफी प्रभावी होने वाला है, और काम में व्यस्तता होने वाली है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की संभावना है, छात्रों के लिए यात्रा का समय होगा। ऑनलाइन बिजनेस स्थापित करने का बहुत अच्छा मौका है इसलिए इस पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। नौकरी में आप कुछ अच्छी प्रतिभाओं के साथ शामिल होंगे और नवीन बातों को सीखेंगे। व्यापारी वर्ग को इलेक्ट्रॉनिक सामान से लाभ होगा, घर पर कुछ देख-रेख के काम भी हो सकते हैं। किसी के साथ अभद्र या कटु व्यवहार न करें क्योंकि बातचीत का बतंगड़ बनने में देर नहीं लगेगी। शुगर से प्रभावित लोगों को अपनी नियमित जांच पर करवानी चाहिए। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने लिए कुछ अधिक उत्साहित रहेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क बना रहेगा, साथ में कुछ धार्मिक कामों में शामिल भी होंगे। रिश्तेदारों से कोई सूचना मिलने की संभावना है। करियर को लेकर दिन नए काम की शुरुआत अच्छी है। व्यावसायिक ज्ञान और सुझाव जुटाना भविष्य के लिए कारगर रह सकता है, पर नए लोग आपके काम में बाधा को देने वाला हो सकता है तो ध्यान से काम करें। धन संबंधी मामलों में लिखत का ध्यान बनाएं रखें क्योंकि, कुछ चीजें लापरवाही से घाटे की ओर ले जा सकती हैं। अपनों के लिए कुछ समय निकालें क्योंकि उन्हें आपके साथ की सख्त जरूरत होगी। वर्तमान में गले से जुड़ी समस्या हो रही है तो तुरंत दवाओं का सेवन शुरू करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपको कामकाज की अधिकता दे सकता है। अपने स्वभाव पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो वरिष्ठ नाराज हो सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यों के चलते यात्रा का समय बना हुआ है। कारोबार के मामले में स्थिति साधारण रहेगी, व्यावसायिक इच्छाएं पूरी होने के लिए लगातार मेहनत से ही संकेत अच्छे मिलेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ आधुनिक विकल्प लाभ दे सकते हैं। सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है पर जरूरत के अनुसार ही खर्च करना ही बेहतर होगा। रिश्ते में नकारात्मकता को कम करने के लिए स्वयं को दूसरों की बातों से ज्यादा न जोड़ें, अपने रिश्ते में ही व्यस्त रहें और एक दूसरे को ध्यान रखें। स्वास्थ्य के मामले आपको सांस लेने में समस्या है तो चिकित्सक की सलाह उचित होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सी ब्लू है। 

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन काम-काज को बढ़ा देने वाला होगा। अपने स्वभाव में गंभीरता लाने की जरूरत है, साथ ही काम-काज से जुड़े मामलों को हल्के में न लें, जिम्मेदारी के साथ काम को करें। माता-पिता की प्रशंसा से दिल खुश होगा। काम-काज को लेकर आप योग्यता और लगन के दम पर पुरानी योजनाओं को विधिवत पूरा करने में आगे रहेंगे, और मेहनत से आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। काम को लेकर परिश्रम बना रहेगा। धन की स्थिति आपके लिए लाभ को देने वाली तो होगी, साथ में कुछ धन दान इत्यादि के कामों में भी लगा सकते हैं। कोई नया रिश्ता जुड़ने जा रहा है तो सभी पहलुओं पर ध्यान दें और उसके बाद ही कोई निर्णय लेना बेहतर होगा। अगर आपको सीने में दर्द हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। गैस इत्यादि के चलते पेट फूल भी सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गेरुआ है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखने के लिए खास होगा। आपसी विश्वास को कमजोर न होने दें, घर पर बड़ों के साथ मेल जोल को बनाना ही आपकी छवि को मजबूती देने वाला है। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। काम-काज के स्थान पर आपको करीबी दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों पर आपका फोकस बढ़ेगा। कुछ जरूरी चर्चाएं भी चलने वाली हैं जिनके द्वारा काम में नयी बातें देखने को मिल सकती है। धन के मामले में विवाद से बचने के लिए किसी से उधार लेने-देने से बचें। आप अवसरों का लाभ तभी उठा पाएंगे जब आप अपना दिमाग पूरी तरह सक्रिय रख पाएंगे। पहले से बीमार लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन दोस्तों से मिलने के लिए खास होगा। परिवार के लिए चिंता होगी। छात्रों को कमजोर विषयों को सुधारने के लिए अधिक मेहनत करनी चाहिए। आप कुछ बाहरी कामों को पूरा करने के लिए यात्रा में रह सकते हैं। कारोबार की बात करें तो व्यापारी वर्ग पार्टनरशिप में चल रहे कामों के प्रति सचेत रहें और अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहेंगे। नौकरी के सिलसिले में कुछ न कुछ बातें संदेह को देने वाली होंगी। आजीविका के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होने वाली है जो आर्थिक लाभ को देने वाला है। सामाजिक जीवन हो या कार्यस्थल, ऐसी कोई बातें न करें जिसका आपकी छवि पर असर पड़े। अपने रिश्तों को संभालकर रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन घर परिवार में व्यस्तता को दिखा सकता है। घरेलू बातों को समझें दूसरों को हर बात न बताएं। खुद पर विश्वास बना कर रखें। अपने रिश्तों में प्रेम और समर्पण बनाएं रखें। धार्मिक विचारों में रुझान अधिक रहने वाला है, मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। काम-काज में आप किसी न किसी कारण के चलते व्यस्तता में रहेंगे। ऑफिस के महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करना ही समझदारी होगी। ऑफिशियल कामों के लिए यात्रा अधिक रहने वाली है। घर की जरूरत के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान पर खर्च बढ़ सकता है। घर के किसी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। समय के महत्व को समझना चाहिए और अपने जीवन साथी की बातों पर ध्यान दें, और जरूरी चीजों पर पहले काम को पूरा करने से रिश्ते भी बेहतर बने रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। कुछ जरुरी वस्तु की खरीद फरोख्त से पहले परिवार में आम सहमति बना लेने की जरूरत होगी। मन की बातों को लेकर भटकाव में भी लगा रह सकता है। व्यापारियों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जितना हो सके अपने काम को ध्यान से पूरा करें, साथ ही इस दौरान कुछ पुराने सौदें को फिर से देखें कि वह अभी भी आपके लिए जरूरी है या नहीं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय लाभ और हानि की शर्तों के बारे में ध्यान रखें। ध्यान रखें कि आपके साथी के साथ कोई संवादहीनता न हो एक दूसरे के प्रति समर्पण बनाएं रखें। सेहत के लिहाज से स्थिति सामान्य ही रहेगी, बस तनाव से बचें। योगा और वर्कआउट न छोड़ें तो सेहत अनुकूल रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप बुध के गोचर के चलते काफी बेचैनी से भरे रहेंगे। अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न आने दें। दोस्तों के साथ मेल-जोल होगा। खुद को अपडेट रखने की जरूरत होगी, जिससे किसी भी परीक्षा में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के चलते यात्रा होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ व्यर्थ के सवाल-जवाब न दें अन्यथा उनकी नाराजगी परेशानी दे सकती है। कारोबार में उछाल का संकेत भी दिखाई देगा, जिससे कुछ लाभ के मौके भी मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन किसी न किसी चीज पर खर्च बना रह सकता है, व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहने वाले हैं। किसी के साथ मुलाकात दिल को खुशी देने वाली होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान बांटे इससे चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपने और परिवार के लिए किसी न किसी काम के चलते यात्रा पर रहना पड़ सकता है। अपनों के साथ प्रेम स्नेह बना के रखें, बड़े भाई बंधुओं के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। स्थिति को देखते हुए सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। काम-काज के लिए दिन सामान्य है, दोस्तों के साथ मिलकर अपने काम में होने वाली रणनीति को लेकर लंबी बातचीत करने वाले हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को सचेत रहना होगा। व्यापारियों को कोई नई डील मिल सकती है। व्यापारिक मामलों में कर्ज लेने से बचें। यदि आवश्यक हो तो थोड़ी रकम ही लें। दिल की बातों में रहें सच्चे आपका रिश्ता ईमानदारी से ही चलेगा, किसी भी तरह के संदेह से खुद का ही दिल दुखेगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, भगवान गणेश की पूजा करें। मन शांत और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपकी भाग दौड़ की मांग कर रही है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसका भलीभांति अध्ययन कर लेना चाहिए, कुछ जरूरी काम टालना अनुकूल नहीं होगा। यात्रा में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए। काम-काज को लेकर दिन भर भागदौड़ तो होने वाली है, पर समय का सही से ध्यान नहीं रखा गया तो मुश्किल बढ़ सकती है। आपको ऑफिस या बिजनेस से जुड़े सभी लंबित काम पूरे करने होंगे, तभी राहत मिल सकती है। माता-पिता की ओर से कुछ आर्थिक लाभ की उम्मीद रह सकती है, जिसके चलते अपने लिए कुछ अच्छे बेहतर परिणाम देखा पाएंगे। रिश्तों के मामले में दिन व्यस्तता के कारण दूरी दिखाता है, इसलिए समय निकालें और कुछ अच्छा टाइम एक दूसरे के साथ बिताएं। सेहत के लिहाज से ध्यान रखें इसके अलावा हृदय संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लेवेंडर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!