शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- द्वादशी 11:08:35, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 17 माघ गते,
नक्षत्र- आद्रा 27:26:31*,
योग- वैधृति 16:57:31, पश्चात-विष्कुंभ,
करण- बालव 11:08:35, पश्चात-कौलव,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:11:43,
सूर्यास्त- 17:57:20,
दिन काल- 10:45:36,
रात्री काल- 13:13:52,
चंद्रोदय- 15:05:47,
चंद्रास्त- 29:54:10*,
राहू काल- 11:14-12:35, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:56, शुभ,
प्रदोष- 17:57-20:38 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति मिले-जुले असर वाली रहेगी। आप में जोश तो रहने वाला है जिसके कारण दिन आपको अपने तरीके से सोचने और चलने की छूट देने वाला हो सकता है, लेकिन आस-पास के लोग आपकी सोच से पूरी तरह सहमत नहीं होंगे। काम-काज में बदलाव का माहौल रह सकता है लेकिन आप कुछ मामलों में रिस्क लेने में आगे रह सकते हैं। फ्रीलांस या स्टार्टअप से जुड़े लोगों को काम की अधिकता देखने को मिलेगी। कुछ कामों में शांति से फैसलों को लेना ज्यादा अनुकूल होगा। आपका कुछ पैसा टेक्नोलॉजी या सिस्टम को लेकर ही लगने वाला है, वाहन को ध्यान से चलाएं जिससे चालान इत्यादि की कोई परेशानी न हो। प्यार के मामले में आप अपने रिश्ते में आजादी और स्पेस का मुद्दा सामने ला सकते हैं ऎसे में साथी शायद बहुत अधिक सहमत न हो पर सुन जरूर लेगा। सेहत के मामले में अपने भाई बंधुओं की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप कुछ मस्ती भरे मूड में रहेंगे, अपनी बातों को दूसरों पर थोपना भी चाहेंगे। कुछ घर के मामलों में भी रहेंगे। उत्साही और बढ़-चढ़कर करना चाहेंगे। कुछ काम जिसका प्रभाव घर के बड़ों की ओर से आपको तारीफ के रूप में मिल सकता है। नौकरी में आपकी सुस्ती कुछ देरी का कारण बन सकती है। अपने आस-पास के लोगों की ओर से थोड़ा असुविधा भी रहेगी लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होने वाली है और फिर आपको काम के लिए कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपके लिए जरुरी है कि घर पर खर्चों का असर आपको कुछ तनाव दे सकता है। प्यार को लेकर ज्यादा परेशानी से बचें क्योंकि आपके मन एक साथ कई प्रश्न खड़े होंगे जिसके कारण मुश्किलें आयेंगी। सेहत की स्थिति कुछ मिले-जुले असर वाली हो सकती है। श्वास से संबंधित दिक्कतें कुछ परेशान कर सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन कुछ बातों में आपकी मौज होने वाली है, क्योंकि आप कुछ ज्यादा ही बड़-बोले रह सकते हैं। बाहर घूमने के लिए भी निकल सकते हैं। शाम के समय दोस्तों का साथ आपकी मस्ती को बढ़ाने वाला है। काम के लिहाज से आप पर कुछ ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी, आपकी बातें काम में कुछ सहयोगी और उसे विस्तार देने में काम आएंगी। वैसे अधिकारियों की ओर से काम मिल सकता है। टीम के साथ तालमेल बैठाने में समय लगेगा। पैसों को लेकर अचानक खर्च सामने आ सकता है, तो वहीं कुछ न कुछ लाभ भी आपको मिलेगा, जिससे बैलेंस बना रह सकता है। पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी हो सकता है, वो आपको अपने दिल की बातें शेयर करेंगे जिससे प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत के लिहाज से मिला-जुला रहेगा। मोटापे की स्थिति को लेकर फिटनेस में शामिल होना चाहेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन राशि स्वामी चन्द्र का गुरु के साथ संयोग करने वाले हैं जिसके कारण आप घर या दोस्तों के बीच अनुकूल समय निकालेंगे। कुछ बातों में आपकी राय अलग हो सकती है। आप भीड़ से हटकर फैसले लेना चाहेंगे। सोशल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपकी एक्टिविटी बढ़ सकती है। काम-काज के लिए दिन की शुरुआत आपके लिए मिले-जुले असर वाली है। कुछ मिटींग्स भी बनी रहने वाली है और अधिकारियों के साथ काम कि स्थिति को लेकर बातचीत बनी रहेगी। रिश्तों में ईगो आड़े आ सकता है, इसलिए इन चीजों को ध्यान दें, पार्टनर आपकी बातों से परेशान न हो इसलिए नरमी रखें। पैसों का खर्च गैजेट या ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन की खरीदारी से जुड़ा रहने वाला है। सेहत की स्थिति साधारण रहेगी, गैस्ट्रिक समस्या के चलते कुछ दिक्कतें आपको परेशानी दे सकती हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपको छोटी-छोटी बातों में उलझा सकता है। किसी सदस्य की सेहत या आदतों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आप दूसरों से ज्यादा खुद की आलोचना करेंगे, जिससे मानसिक थकान बढ़ सकती है। काम के लिए स्थिति कगास रहने वाली है, आप अपनी योग्यता के चलते दूसरों को अपनी बातों में ढाल सकते हैं। कारोबार में नए लोग जुड़ सकते हैं और साथ में आपको अपने कारोबार में मुनाफे को पाने का मौका भी मिलेगा। क्रिएटिव या केयर सेक्टर में लगे लोगों को उनके काम की सराहना होगी। आपको अपने घर के बड़ों से कुछ अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों की ओर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से प्यार को पाने की कोशिश भी करने वाले हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन नार्मल स्थिति रहेगी और शाम को टहलना आपको मानसिक रूप से शांति देने वाला होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपने घर में कुछ अच्छी स्थिति को देने वाला है। घर पर माता-पिता की ओर से कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है। बच्चों के लिए दिन अच्छा है। अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस भी रहेंगे। काम-काज में गोपनीयता बहुत जरूरी है, आपके द्वारा बनाई गई नीतियों को लेकर बातें आपके लिए अनुकूल ही रहने वाली हैं। ऑफिस में किसी चर्चा या ईमेल को लेकर सतर्क रहें, साथ ही किसी भी काम को करते हुए सभी तरह ही जिम्मेदारी के प्रति भी सजग रहें। पैसों को लेकर कुछ जरूरी लोन की किस्त या बिल इत्यादि को चुकाना पड़ेगा जिसे लेकर पेमेंट आसानी से कर पाएंगे। प्रेम की स्थिति सामान्य रहने वाली है, बस काम की अधिकता के कारण एक दूसरे के साथ कुछ कम समय मिल पाए। असुरक्षा की भावना मन में बेचैनी देने वाली हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर परिवार में चली आ रही बातें कुछ न कुछ नया मायनों में रिश्तों को करीब लाने वाली हो सकती हैं। बड़े बुजुर्गों की ओर से कुछ नसीहत तो मिलेंगी पर साथ ही उनके साथ बिताया गया समय काफी सहयोगी भी होगा। काम के लिहाज से अगर हो सके तो अपने काम को दूसरों पर न छोड़ें। काम में यात्रा के साथ-साथ कुछ अलग तरह के लोगों के साथ मुलाकात भी होगी। आप अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ बेहतर टीम भी बना सकते हैं। कुछ धन प्राप्ति का समय है और किसी यात्रा इत्यादि में धन खर्च भी होगा। रिश्ते बेहतर रहेंगे, मैरिज लाइफ में पार्टनर का प्रेम आपके लिए बहुत ही मददगार भी सिद्ध होगा। सेहत की स्थिति अनुकूल होगी, आप अपने आपको अच्छा पाएंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके घर पर किसी के आने की स्थिति को दिखाती है। बच्चों के साथ कुछ जरूरी कामों को करने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। घर की साफ-सफाई को लेकर आपकी मेहनत भी अधिक ही रहने वाली है। काम के लिए बॉस या सीनियर से सीधे बातचीत होने और कुछ नई चीजों को शामिल करने का मौका भी मिलेगा। बिजनेस में ज्यादा माल को स्टाक करने से अच्छा है कि कम ही माल रखें, जिससे बाद में मुश्किल न हो। अचानक कोई बकाया भुगतान या टैक्स से जुड़ा मामला सामने आ सकता है। रिश्तों में शक या पुराने मुद्दे सिर उठा सकते हैं, बात को दबाने के बजाय सही समय पर साफ करना बेहतर रह सकता है। बीपी या आंखों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। खुद को बहुत अधिक थकाएं नहीं अपने लिए थोड़ा समय निकालें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके लिए अंदरूनी तनाव और बाहरी जिम्मेदारियों के बीच उलझा हुआ सा रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर मन में शंका बनी रह सकती है, लेकिन आप उसे खुलकर कहने से बचेंगे। काम के लिहाज से व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में मतभेद उभर सकते हैं। किसी पुराने काम की वजह से अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है। आप चीजों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन हर बात आपके हिसाब से चले यह जरूरी नहीं है। पैसों के मामले में जितना हो सके कम खर्च करें और साथ ही सोशल सर्कल में किसी की मदद कर सकते हैं। प्रेम भरे मामलों में किसी करीबी की बात या व्यवहार आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है कि अपने रिश्ते में आप क्या करेंगे। नींद की कमी, तनाव या हार्मोनल समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अपेक्षाओं से भरा रह सकता है। घर और काम दोनों जगह आपसे फैसलों की उम्मीद की जाएगी। सामाजिक रूप से आप सीमित दायरे में रहना पसंद करेंगे और बेवजह की बातचीत से दूरी बनाए रखेंगे। काम-काज में नियमों से चलना जरूरी होगा क्योंकि आपको दूसरे लोग परेशान भी कर सकते हैं। ऑफिस में साझेदारों के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम करने की कोशिश करें। काम को लेकर दूसरों से कुछ उधारी की स्थिति से बचें और अपने घरेलू खर्चों में कंट्रोल रखें। दिल के मामले में अपने पार्टनर के साथ कुछ बातें बनी रहने वाली हैं। दोस्तों से अपने प्रेम की बातें करने वाले हैं। घुटनों या कमर में जकड़न महसूस हो सकती है, गुनगुने तेल से मालिश करने से राहत मिलेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला सा होने वाला है। आपके लिए नए सोच-विचारों से दिन भरा रह सकता है। आप अपने नजरिए को लेकर स्पष्ट रहेंगे और दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। काम-काज में आपको अलग तरीके से सोचने का मौका मिलेगा। टीम में आपकी सलाह को महत्व दिया जा सकता है। किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए थोड़ा शांति के साथ चीजों को समझते हुए काम करें। इनकम के साथ-साथ खर्च भी बना रहेगा, बच्चे आपसे कुछ पैसों की मांग भी कर सकते हैं। रिश्तों में स्वतंत्रता की भावना हावी रहने वाली है, अपने जीवन साथी को समय न देने से नाराजगी हो सकती है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, अगर हो सके तो खुद को प्रकृति से जोड़ें जिससे स्थिति कंट्रोल में रहे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप घर पर कुछ कामों को करने में लापरवाही कर सकते हैं। दिन इमोशनल तरीके से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर मन प्रभावित हो सकता है। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिव सोच की सराहना हो सकती है, काम को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए समय पर काम पूरा करें। कारोबार में तेजी का दौर अच्छा रहने वाला है। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन उधार देने से बचें, पुराने खर्च सामने आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, साथी से खुलकर बात करने से रिश्ते मजबूत होंगे। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें और हल्का भोजन करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
