जौनपुर पुलिस ने पेशेवर सात फर्जी जमानदारों को किया गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट राजन सिंह                
*जौनपुर  जिले में पुलिस फर्जी जमानतदारों के विरूद्ध कार्यवाही में तेजी लाई है इसके तहत अब तक पेशेवर जमानदारों के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही सात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। उक्त लोग फर्जी कागजातों के आधार पर रूपये लेकर जमानत लेते थे।  
             अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया है कि  फर्जी व पेशेवर जमानतदारों के विरूद्ध अभियान चलाकर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
  थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दो पेशेवर जमानदारों को गिरफ्तार किया गया। इसमें  भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर व.रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर को जबकि थाना खेतासराय पुलिस  द्वारा तीन पेशेवर जमानदारों जिसमें फूलचन्द्र पुत्र महाबीर निवासी महरौडा थाना खेतासराय, लालजी पुत्र लहरू निवासी महरौडा थाना खेतासराय, सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर निवासी खरगीपुर थाना खेतासराय व थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा. गजराज पुत्र किच्छू निवासी गौराबादशाहपुर थाना गौराबादशाहपुर व. सुरेन्द्र नाथ पुत्र बुझारत निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!