हिंदू सम्मेलन के लिए नगवा में निकली प्रभात फेरी

बृज बिहारी दुबे
By -


वाराणसी आगामी 25 दिसंबर को गायत्री शक्तिपीठ के निकट शिवपुरी कॉलोनी के पार्क में आयोजित होने वाले "हिंदू सम्मेलन" हेतु क्षेत्र वासियों ने मिलकर  जागरूकता के लिए एक भव्य प्रभात फेरी निकाली।
प्रभात फेरी प्रातः साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक नगवा क्षेत्र की   गायत्री शक्ति पीठ शिवपुरी से प्रारम्भ होकर डालमिया कोठी, नगवा चौराहा, तारा मन्दिर, गंगोत्री विहार कॉलोनी होते हुए सुखानंद आश्रम में संपन्न हुई।

 प्रभात फेरी में ध्वनिवर्धक से
हिन्दू सम्मेलन संबंधित जानकारी, हिन्दू जागरण के गीत, भारत माता की जय, वन्देमातरम का उद्घोष करते हुए क्षेत्रवासी हाथ में  श्री राम चित्रित भगवा झंडे लिए चल रहे थे।
आगामी 25 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार अपराह्न 2:00 बजे से नगवा स्थित शिवपुरी में गायत्री शक्तिपीठ के सामने  सकल हिंदू समाज आयोजन समितिये गंगोत्री विहार बस्ती के द्वारा एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पूज्य शंकराचार्य काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद जी महाराज जी मुख्यातिथि रहेंगे।
प्रभात फेरी में नगर संघचालक डॉ वैभव जायसवाल, सह भाग कार्यवाह सौरभ सिंह, सह भाग बौद्धिक प्रमुख सुनील द्विवेदी, भाग शारीरिक प्रमुख अभय सिंह, भाग प्रचार प्रमुख रविकांत, भाग प्रचारक आदर्श कुमार, नगर सद्भाव संयोजक रामाज्ञा पाण्डेय, बस्ती प्रमुख राजेश पाठक, राजन जी, डॉ आनंद प्रजापति, दिवाकर ठाकुर, आशुतोष तिवारी, उत्कर्ष, अमित मौर्य, पुरुषोत्तम पानट , मनोज चौबे,नवीन कुमार, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रमेश यादव, बृजेश पाठक, राजकुमार मिश्रा, सेनापति ओझा, रुद्र यादव, ऋतिक सेठ, उमेश यादव, आदित्य कुमार, दीपक सोनी, पूर्व पार्षद डॉ रविंद्र सिंह आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!