शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- चतुर्थी 16:02:37, पश्चात-पंचमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 23 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- पुष्य 26:51:40*,
योग- ब्रह्म 17:00:11, पश्चात-ऐन्द्र,
करण- बालव 16:02:37, पश्चात-कौलव,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 07:03:00,
सूर्यास्त- 17:23:05,
दिन काल- 10:20:04,
रात्री काल- 13:40:37,
चंद्रास्त- 10:23:24,
चंद्रोदय- 21:04:31,
राहू काल- 08:21-09:38, अशुभ,
अभिजित-11:52-12:34, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:10 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के मूली खाने से पेट में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नए काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी परिचित के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। काम-काज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से काम-काज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके मन में नई उमंग देखने को मिलेगी। नया काम करने का विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। कोई अभिलाषा पूरी होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। करियर पर फोकस बनाए रखें। शेयर बाजार में निवेश के लिए सही समय है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका
दिन मिले-जुले परिणाम देगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई डील करने से बचें। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानियां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होंगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। स्त्री, संतान, मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। घर का कोई बड़ा धन देने में सहायता कर सकता है। अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठाने दें। शौहरत और पहचान मिलेगी। निजी बातें उजागर हो सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा, इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। हर अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। धन का आगमन आर्थिक परेशानी दूर करेगा। वरिष्ठों से मिला सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :-आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा निर्णय जीवन में परिवर्तन ला सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भविष्य के लिए बड़ी धन राशि निवेश कर सकते हैं। मनोबल मजबूत बनाए रखें। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य कारणों से परेशानी हो सकती है। बाहर का भोजन न करें। रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी। किसी की बातों में ना आएं और अपने काम पर ध्यान दें। समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - काला गई।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों एवं पैतृक सम्पत्ति से लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन ताल-मेल और समन्वय बन जाएगा।
समस्याओं के कारण दिन थोड़ा परेशानियों से भरा रह सकता है। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपका
मूड अच्छा रहेगा। धन से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो दिल को छू जाएगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। इच्छित कार्य पूर्ण होंगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन सुखद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती है। व्यापार में किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपका
नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह लाभदायक रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहेंगे। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव होगा। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
