शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- द्वादशी 15:56:32, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 1उ मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- अश्विनी 20:50:42,
योग- वरियान 21:07:22,
करण- बालव 15:56:32, पश्चात-कौलव,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:58:33,
सूर्यास्त- 17:22:29,
दिन काल- 10:23:56,
रात्री काल- 13:36:49,
चंद्रोदय- 14:59:23,
चंद्रास्त- 28:53:03*,
राहू काल- 14:47-16:05, अशुभ,
अभिजित-11:50-12:31, शुभ,
प्रदोष- 17:22-20:08 तक,
गंड मूल- 06:59-20:51, अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, लोगों के बीच आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, ऑफिस में अधिक कार्यभार की वजह से थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। संपत्ति से जुड़े बिजनेस में आप बड़ी डील कर सकते हैं, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। काम-काज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। अभी आश्वासनों से संतोष करना पड़ेगा। शुभांक- 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके कई सारे सपने पूरे हो सकते हैं, प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता की ओर से आपको बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, कोर्ट कचहरी के मामले में आपको राहत मिलेगी, शत्रु की ओर से बड़ा नुकसान मिल सकता है, बेमतलब खर्चे से बचना होगा, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से काम-काज में प्रगति बनेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। काम-काज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दोस्त और रिश्तेदारों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे, संपत्ति और पैसों को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, ऑफिस कार्यों में आपको सहकर्मियों का सहयोग लेना पड़ सकता है, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके कार्यों में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, आपके जीवन में चल रही समस्या धीरे-धीरे समाप्त होगी, चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पैसे से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। नेगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखें, बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा, बिजनेस में नई डील के ऑफर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। राजकीय कार्यों से तथा पैतृक सम्पत्ति से लाभ होगा। नैतिक दायरे में रहें, पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धीरे-धीरे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा उचित समय का इन्तजार करें। मेहमानों का आगमन होगा। छात्रों को लाभ होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बादामी है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कारोबार में रुके हुए कार्यों की वजह से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है, ऑफिस की तरफ से आपके कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। निजी जीवन में बिगड़े हुए रिश्ते बनेंगे, पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, जमीन प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से बड़े सपने पूरे हो सकते हैं, आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। इच्छित स्थान की यात्रा का योग हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, पैसे को लेकर चल रही समस्याएं दूर होगी। आप अपने पार्टनर से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, घर में अचानक में मेहमान का आगमन हो सकता है। 'आगे-आगे गौरख जागे' वाली कहावत चरितार्थ होगी। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल व समन्वय बनायेगा। मीठे बोलने वालों से संभल कर रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंददायक रहने वाला है। पिछले कुछ समय से आपके द्वारा की जा रही मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में बॉस की तरफ से आपको अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। घर परिवार की तरफ से नई जिम्मेदारी मिल सकती है, रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का पूरा प्रयास करेंगे। बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं। मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको अपना आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा रखना होगा, बिजनेस से रिलेटेड आपको नए लोगों के साथ मुलाकात करनी पड़ सकती है। घर परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी, किसी अपने से बड़ा धोखा मिल सकता है, इनकम के नए स्रोत बनेंगे, नौकरी की समस्या दूर होगी। किसी अपने की वजह से आपकी बड़ी समस्या दूर हो सकती है, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। लाभ में आशातीत वृद्घि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय समान रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपके बड़े रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने किस्मत के दम पर कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे, शिक्षा संबंधी समस्याएं दूर होगी, परेशान लोगों की मदद कर सकते हैं। बेमतलब खर्चे पर कंट्रोल रखें, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है, कारोबार में नए लोग जुड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। अर्थ पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। काम-काज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके जीवन की कई सारी समस्याएं समाप्त होंगी। रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का पूरा प्रयास करेंगे, सभी ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। बिजनेस में बड़े फैसले ले सकते हैं, ऑफिस में सहकर्मियों से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई अपना आपको बड़ा नुकसान दे सकता है, तनाव और चिंता की वजह से परेशान रह सकते हैं। पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। काम-काज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपने निजी जीवन और कार्यों के लिए बड़ी आत्म मंथन कर सकते हैं, जीवन में चल रही समस्याओं से बाहर निकालने के रास्ते बनते हुए दिखाई देंगे, नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है जो आने वाले समय में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी, घर परिवार में बिगड़े हुए रिश्ते बनेंगे, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, ऑफिस कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। होश में रहकर कार्य करें। काम-काज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। निजी जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी, घर परिवार के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं, पढ़ाई लिखाई से जुड़ी गतिविधियों में आप रुचि बनाकर रखेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में रुके हुए कार्यों की वजह से कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से भी लाभ है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
