दैनिक राशिफल २८ दिसंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 28-12-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- अष्टमी 11:58:54, पश्चात-नवमी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 13 पौष गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 08:42:25, पश्चात-रेवती,
योग- वरियान 10:12:29, पश्चात-परिघ,
करण-बव 11:58:54, पश्चात-बालव, 
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - दक्षिणायन 
सूर्योदय- 07:14:05, 
सूर्यास्त- 17:31:28,
दिन काल- 10:17:22, 
रात्री काल- 13:42:57,
चंद्रोदय- 12:19:58,
चंद्रास्त- 25:26:26*,
राहू काल- 16:14-17:31, अशुभ,
अभिजित-12:02-12:43, शुभ,
प्रदोष- 17:31-20:19 तक,
गंड मूल- 08:42 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक४- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है, और नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जरूरी होगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें मेहनत और लगन से सफलता मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से अच्छी मुलाकात हो सकती है। काम के स्थल पर कुछ बदलावों की संभावना है जिसमें नए काम की शुरुआत के लिए दिन सामान्य रह सकता है। अपने काम की रिपोर्ट वरिष्ठों को देने की जरूरत होगी इसलिए ध्यान से बनाएं। थोड़ा सही अवसर का इंतजार करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बड़ों की ओर से कुछ जेब खर्च आपको खुशी देने वाला होगा। प्यार में हल्का रोमांस रहेगा पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से इन्फ्लुएंस मिल सकता है बस जल्दी निर्णय न लें। शरीर में कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है, आप खुद को लेकर बेचैन रह सकते हैं, कुछ आराम और थोड़ी शारीरिक गतिविधि से राहत मिलेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने घर और काम के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करनी पड़ सकती है। फैमिली में कोई छोटी सी बात बड़ी हो सकती है इसलिए धैर्य से काम लें। काम में दिन अच्छा रहेगा इसके लिए खुद को भी सकारात्मक बना कर रखें, कुछ लोग काम हाथ बंटाने वाले होंगे। कारोबार में दूसरों से ज्यादा प्रतिस्पर्धा करने से बचें और धैर्य से काम करना होगा, किसी पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है। कोई बड़ा लाभ होने की संभावना नहीं है लेकिन बचत और योजनाओं पर ध्यान दें। किसी पुराने कर्ज को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। प्यार में समझदारी बनी रहने का दिन होगा, छोटी मोटी बहस हो सकती है पर इन चीजों पर ही काम करने की जरूरत होगी। पेट से संबंधित छोटी समस्याएं हो सकती हैं बस हर्बल चीजों को अपने फूड में शामिल करने की जरूरत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन हल्का फुल्का सा रह सकता है। संवेदनशील होना तो अच्छा है, लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करेंगे, और समय से थोड़ा खुद को आराम देना बेहतर होगा। काम के सिलसिले में कुछ नयापन महसूस होगा। काम-काज को लेकर कुछ नया सीखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में किसी सहयोगी से अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है जिससे आपका काम सरल हो जाएगा। काम में पुराने तरीकों को छोड़कर कुछ नया ट्राई करने का दिन है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, इन्वेस्टमेंट का कुछ लाभ मिल सकता है, किसी परिवार के सदस्य से मदद मिल सकती है। प्यार के मामले में थोड़ी सी दूरी महसूस हो सकती है। अपने साथी के साथ कुछ समझौते की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अधिक तनाव से शरीर में थकान हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नही आयेगा। अपनी भावनाओं को लेकर असमंजस में रह सकते हैं, अपने अंदर की आवाज सुनकर ही सही निर्णय लें। घर के छोटे कामों में व्यस्त रहेंगे जिससे कुछ संतुष्टि मिलेगी। काम में दबाव रहेगा, कुछ बदलाव आपके सामने आ सकते हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगे। आपकी मेहनत और समझदारी से कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। कारोबार में इन्वेस्टमेंट को लेकर कुछ कमी परेशान करने वाली है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, शाम के बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है, तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए काम करें। प्यार के मामले में थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी। पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ाने का समय है, लेकिन कुछ बातें स्पष्ट करना जरूरी हैं। अविवाहित लोग किसी पुराने रिश्ते को लेकर सोच सकते हैं। किसी शांति और आराम देने वाली गतिविधि में शामिल होने का दिन तो है साथ ही अपनों के लिए समय निकालने का दिन भी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन आत्मविश्वास और धैर्य से भरा रहेगा। आप किसी पुराने विचार को नया रूप देने का प्रयास करेंगे और इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके काम में रफ्तार आएगी। ऑफिस में कोई बड़ी परियोजना पूरी हो सकती है और इससे आपका नाम भी होगा। बिजनेस में विस्तार के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। खर्चों पर भी ध्यान रखें और लकीर के फकीर न बनें। प्यार के मामले में रोमांस और समझदारी का मिश्रण रह सकता है, पार्टनर के साथ गहरी और सार्थक बातचीत हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से मिलने के संकेत हैं। कुछ समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों में बिताना आपके लिए बेहतर रहने वाला है ये आपके मूड को फ्रेश करने वाला होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त तो रहेगा पर साथ ही कुछ तनावपूर्ण भी फील हो सकता है। आप घर और काम के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे पर समय का सही प्रबंधन कर पाना महत्वपूर्ण होगा। कुछ छोटी मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझा लेंगे। काम में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आप इनका समाधान पूरी समझदारी से करेंगे। यदि कोई पुराना काम पेंडिंग पड़ा हो, तो उसे पूरा करने का अच्छा समय है। बिजनेस में भी कोई योजना बनाएंगे, लेकिन कुछ जटिलताएं आ सकती हैं। आप कुछ नई सेविंग के बारे में सोच सकते हैं, जरूरत होगी कि जल्दबाजी में न करें। खर्च बढ़ने की संभावना है इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। प्यार में आप थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाएंगे क्योंकि पार्टनर के साथ हल्की बहस हो सकती है। अविवाहित जातकों को कोई अच्छा संपर्क मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी पेट और पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ताजे फल और सब्जियां खाएं और हल्का भोजन करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन मिश्रित रहेगा। आप खुद को और अपने परिवार को समय देने की जरूरत महसूस होगी। कुछ मामलों में दूसरों की सलाह पर ध्यान देंगे पर किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना ही जरूरी होगा। कार्यस्थल पर किसी नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, इसमें सबसे पहले तकनीकी बातों को लेकर आपको पहल करने की जरूरत होगी। छोटी छोटी चीजों को लेकर बेचैन न होना ही जरूरी है, आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। कारोबार में नई प्लानिंग लागू करने में समय लगेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में फैमिली के किसी सदस्य के लिए खर्च बढ़ सकता है इसलिए सेविंग का यूज अधिक रह सकता है। प्यार के मामले में थोड़ी सख्ती महसूस हो सकती है बस बातचीत करते समय किसी भी तरह की कठोरता से बचें। शारीरिक गतिविधियां जैसे योग, ध्यान या हल्का व्यायाम आपकी एनर्जी को बनाए रखने में मदद करने वाला होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा गहरे विचारों और भावनाओं के जाल से भरा रह सकता है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर काफी बातों में उलझे भी रह सकते हैं। दोस्तों के साथ शाम के समय कहीं घूमने-फिरने की बात पूरी भी कर सकते हैं। काम में दिन तो नॉर्मल ही रहने वाला है, आपकी मेहनत से चीजें धीरे धीरे ही सही पर आगे बढ़ सकती हैं। जो लोग मैनेजमेंट में शामिल हैं उन पर काम का प्रेशर भी अधिक रहने वाला है स्वतंत्र होकर फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं लेन-देन को लेकर सतर्कता बरतें। अविवाहित लोगों को किसी नए संबंध की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। लव के मामले में चीजें साधारण ही रहने वाली हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। ड्राइविंग को लेकर या फिर किसी काम के चलते चोट इत्यादि लग सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन बड़ों के साथ बाहर घूमने फिरने के लिए खास हो सकता है। कुछ नई शुरुआत करने के लिए अपने भाई बहनों के साथ मिल कर काम करना चाहेंगे। शाम के समय परिवार और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी बहस न हो इसके लिए जरूरी है कि बहुत ज्यादा चीजों पर निर्भर रहने से बचें। फूड या कपड़ों के कारोबार में लगे लोग नए अवसरों के बारे में भी फैसलों को ले सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहे इसके लिए खुद को भी बेकार के खर्चों से बचा के रखें और एक ही बार में अधिक खर्च करने से बचें। प्यार के मामले में रोमांटिक और सकारात्मक माहौल रहेगा, पार्टनर के साथ अच्छे समय की उम्मीद है और अविवाहितों के लिए नए संबंध बन सकते हैं। मानसिक रूप से आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे पर अपने शरीर को आराम देने के लिए हल्के व्यायाम करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - कॉपर है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन थोड़ी जिम्मेदारी और मेहनत से भरा रहेगा। आपको अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने में थोड़ा समय लग सकता है। फैमली मैटर में कुछ उलझन हो सकती है, ज्यादा चीजों में उलझें नहीं। काम में थोड़ी चुनौती महसूस हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत और समझदारी से यह आसानी से सुलझ जाएगी। अगर आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो थोड़ा ध्यान रखें, समय और संसाधनों का सही प्रबंधन महत्वपूर्ण होगा, नए आइडिया को लागू करने के लिए सही समय है। आपको कोई छोटी मोटी आर्थिक मदद किसी से मिल सकती है, किसी शर्त को या फिर कोई लॉटरी में कुछ जीत हो सकती है। प्यार के मामले में थोड़ा सा तनाव हो सकता है पर फिर भी स्थिति कंट्रोल में ही होगी। घर परिवार के साथ अपने रिश्तों को भी साझा करने की इच्छा होगी। मानसिक तनाव थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है, शरीर को आराम देने के लिए हल्का व्यायाम और पर्याप्त नींद जरूरी है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन क्रिएटिव रह सकता है, आपको किसी आध्यात्मिक या धार्मिक कामों में शामिल होने का समय भी मिलेगा। कुछ लोगों के साथ बातचीत दिल को सुकून भी देने वाली रहेगी। इस दौरान आप खुद को अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत अधिक बनी रहने वाली है, काम में कुछ बदलाव आ सकते हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। किसी नई योजना पर काम करने का अभी समय अनुकूल कम ही दिखाई पड़ता है चीजों को करने से पहले हर पहलू पर विचार कर लेना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है, आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट से कुछ सकारात्मक लाभ भी मिल सकता है। प्यार के मामले में किसी को अपने मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें थोड़ा समय लें और स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है इस दौरान आप अपने आस पास की कंडीशन के चलते ज्यादा मुश्किलों को देख सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन बेहतर होने में थोड़ा समय लगेगा। चीजें मन पर ज्यादा असर डालने वाली हैं जिसके चलते उसी सोच विचार में आप उलझे ही रह सकते हैं। मन की बातों को लेकर किसी के साथ शेयर न कर पाना भी मुश्किलों को बढ़ा देने का काम करता है। कार्यक्षेत्र में काम में रुकावट आ सकती है बस जरूरत है कि ज्यादा चीजों पर परेशानी न हो, समय के साथ साथ स्थिति में सुधार भी आएगी। काम या प्रोजेक्ट आपके मन अनुसार भी पूरा हो सकता है बस आवश्यकता होगी समय देने की। पुराने कस्टमर से नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। अचानक से ही खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। किसी मेहमान के आने से खरीदारी पर पैसे लगने वाले हैं। प्यार के मामले में हल्का तनाव हो सकता है, किसी पुराने संबंध को लेकर कुछ विचार हो सकते हैं। सेहत की अगर बात की जाए तो नर्वस सिस्टम पर असर पड़ेगा क्योंकि विचारों से मुक्त हो पाना आपके लिये इतना आसान नहीं होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!