बहुत पुरानी समस्या अभियां पुल का ढ़लान 560 मीटर में 460 मीटर आरसीसी रोड 100 मीटर पिच रोड जज सिंह अन्ना ने पास कराया-

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने अभियां पुल का ढ़लान जिसकी लंबाई 560 मीटर है 25 वर्ष पुरानी समस्या को हल करते हुए कहा है कि बरसठी ब्लॉक के अभियां पुल से बनकट गांव तक 460 मीटर आरसीसी रोड और 100 मीटर चिच रोड होगी पीडब्ल्यूडी विभाग जौनपुर से लखनऊ पीडब्ल्यूडी  हेड क्वार्टर फाइल भेजी गई थी पास हो गया है अब शीध्र ही इसका टेन्डर होगा। अन्ना ने कहा कि इस सड़क पर 5 वर्ष पहले बहुत बड़ा आंन्दोलन किया गया था जिसमें लाठी चार्ज हुआ था कई लोग घायल हुए थे बहुत से लोगों के उपर मुकदमा दर्ज हुआ था फार्मिलिटी बस इस सड़क पर गिट्टी छिड़क कर मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी ने कराया था जिसको जनता ने रिजेक्ट कर दिया था लेकिन हिम्मत नहीं हारने वाले जज सिंह अन्ना ने अपना संघर्ष जारी रखा,और जिलाधिकारी जौनपुर को तत्काल समझाते हुए ज्ञापन दिया, कि हम बड़ा आंदोलन फिर करने जा रहे हैं आप  अभियां पुल का ढलान पास कीजिए माननीय कलेक्टर जौनपुर ने सख्त आदेश देते हुए इस सड़क को एक बार पुनः पास कराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!