प्लुमेरिया गार्डन सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा – मेडिकल हेल्थ चेक‑अप कैंप (14 दिसंबर 2025)

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट - भोला ठाकुर 
 

बैंक्शन मल्टी अस्पताल द्वारा आयोजित इस कैंप में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, होम्योपैथी तथा आंखों की जांच के विशेषज्ञ मौजूद थे। लगभग 75 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच कराई और सभी को प्री‑बिलेज डिस्काउंट कूपन वितरित किया गया, जिससे उनके पूरे परिवार को डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। कैंप का संचालन डॉ. विशाल सिंह चौरान के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर प्रदीप नागर, श्री के के शर्मा , श्री सुबोध कुमार सिंह तथा संदीप कुमार उपयित सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य कैंप स्थानीय निवासियों के लिए उपयोगी पहल साबित हुआ, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता और आवश्यक चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया गया।
 लोगों ने हेल्थ चेक‑अप करवाया और उन्हें हॉस्पिटल की तरफ से एक प्रिविलेज कूपन कार्ड मिला। हेल्थ चेक‑अप में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति ठाकुर, पीडियाट्रिशियन डॉ. दीपक नागर, होम्योपैथिक डिपार्टमेंट से डॉ. कपिल मौजूद थे। कैंप डॉ. विशाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सोसाइटी के सेक्रेटरी श्री देव वर्मा और श्री मुकेश ने कैंप के लिए पूरा सहयोग दिया। हॉस्पिटल की तरफ से और मार्केटिंग डिपार्टमेंट से श्री के. के. शर्मा, सुबोध कुमार सिंह और श्री संदीप मौजूद थे।

 कैंप में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय निवासियों को आवश्यक चिकित्सीय सेवाएँ देने और भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!