जमुआ के दलिया में विवादित पत्थर खदान पर खूनी संघर्ष, एक की मौत, छह से अधिक घायल

बृज बिहारी दुबे
By -
 
रिपोर्ट अमित बाछुका 

गिरिडीह। मंगलवार सुबह जिले के जमुआ प्रखंड क्षेत्र के दलिया गांव में विवादित पत्थर खदान को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पैर में गोली लगने की सूचना है।
सूत्रों के अनुसार, यह खदान कई सालों से बंद पड़ी थी, लेकिन हाल ही में बिहार के नवादा जिले से आए एक संचालक ने कुछ बिहार गुंडों के साथ मिलकर खदान का संचालन फिर से शुरू किया था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो खदान संचालक के लोगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया, जिससे मामला बढ़कर मारपीट और गोलीबारी में बदल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायल व्यक्तियों को पहले जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल गोली चलाने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से खदान को लेकर विवाद चल रहा था, जो मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया।इस घटना ने दलिया और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना दिया है, जबकि पुलिस स्थिति को शांत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!