कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, लोगों ने लगाया घटिया/ मनमानी पूर्ण कार्य कराने का आरोप

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे 

कोन/ सोनभद्र विकास खंड कोन अंतर्गत  जल जीवन मिशन की योजना  हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी  हो गया है ।  भरोसे मंद सूत्रों के अनुसार  कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य  पूरा नहीं सका किन्तु  कागजों पर पूर्ण दिखा दिया  है और वहीं सहज ही उनके कार्यों की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है उदाहरण स्वरूप पाईप लाईन की गहराई और उसकी गुणवत्ता भी देखा जा सकता है जो जगह जगह हल्की  बरसात में ही पाईप लाईन ध्वस्त हो जा रहा है। इसी तरह सोन नदी में इंटेक का  देखा जा सकता है जो अभी  ही नदी की धारा परिवर्तित हो जा रहा है तो गर्मी के दिनों में क्या होगा।  मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन  कई  महीनों  से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा था जहाँ कोन क्षेत्र के  संबंधित कार्यदायी  संस्था के  चुनिंदा कारखासों  द्वारा  भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि  कचनरवा क्षेत्र में हर घर नल योजना लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है।  जानकारी के अनुसार  संबंधित विभाग द्वारा महीनें में  एक दो दिन  सड़क किनारे किनारे पानी चंद मिनट चलवाकर जिस क्षेत्र में पानी जाता है वहाँ का फोटो और लोगों को झूठी अश्वासन देकर फर्जी वीडियो बनाने का सिलसिला अनवरत जारी है। बतादें कि हर घर नल योजना के कार्यदायी संस्था के द्वारा  पाईप लाईन तो  जहाँ भी डाला गया उसकी मानक के अनुरूप  गहराई  व पाईप की घटिया क्वालिटी से सहज अंदजा  लगाया जा सकता जो जाँच का विषय है।  बतातें चलें कि  कचनरवा, असनाबांध लिंक रोड    बड़ाप , बागेसोती सिंगा, डुबवा ,  धौरवादामर , सेमरवादामर , गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी , धीचोरवा,   , बिछमरवा , केवाल  खरौंधी, चांचीकला, नकतवार सहित  कई गांवों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति  नहीं  हो पा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण टंकी  से  सटा  गाँव बड़ाप है जहाँ कनेक्शन और पानी के लिए लोग समय समय पर कई बार  ग्रामीण प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसके क्रम में   बिहारी प्रसाद यादव  की अगुवाई  में  ग्राम पंचायत कचनरवा   में  जोरदार प्रदर्शन करते हुए  ग्रामीणों ने कहा कि हर घर नल योजना  क्षेत्र में फ्लाप साबित हो रहा है यहाँ  तक कि  कई  जगहों पर नल कनेक्शन तक नहीं है । जिसके क्रम में पूर्व में स्थानीय लोगों के द्वारा  संबंधित जन प्रतिनिधि को अवगत कराई गई थी किन्तु संबंधित अधिकारियों  द्वारा ग्रामीणों की बातों को अनसुना  कर दिया गया और वहीँ लोग नदी नाले  से लेकर  दूर  से  पानी पीने को मजबूर है। जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। जिसके क्रम में वरिष्ठ  समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव   व जोखन प्रसाद  ने संयुक्त रूप  कहा कि  क्षेत्र में आज भी लोग  लोग नदी नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं  । यहाँ तक कि लोगों के घरों में  नल कनेक्शन तक नहीं है। संस्था के द्वारा कई महीनों बाद  रोड साईड पानी देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लिया जाता है और वहीं लिंक रोड तरफ पानी जाता ही नहीं है। इसी तरह  चांचीकला, चांची खुर्द, नकतवार  , सलैयाडीह ,  कचनरवा, बड़ाप, बागेसोती , सिंगा , कुड़वा के  धौरवादामर्, शिवाखाडी , डीलवाहा, सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि  जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी कई महीनों  से  पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश  ब्याप्त है।   इसी तरह आगे उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया । ग्रामीणों  से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि आज तक कई गाँवों में कनेक्शन तक नहीं है   और जगह जगह लाईन वर्षों से बंद पड़ा है  जो स्वत: ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि  प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की  सबसे  महत्त्वपूर्ण  योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत  हर घर नल योजना के परियोजना  के अधिकारियों  द्वारा जनहित को देखते हुए बड़ी तेजी से  जन कल्याणकारी कार्य शुरू किया गया किन्तु संबंधित कार्यदायी  संस्था के  उदासिनता व कार्य प्रणाली  के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है बल्कि  उन्हें  कई महीनों  से सिर्फ आश्वासन्  दिया जा रहा है और  जो अब  केवल कागजों में सिमट कर रह गया है।  प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेंद्र , संजय , विजय,प्रमोद, मुन्ना , सतेंद्र , उदय  शामिल रहे। जिसके क्रम में  स्थानीय  लोगों  ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल  आपूर्ति व संबंधित कार्यदायी  संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।इस  बावत जल निगम के अधिशासी  अभियंता अनिल कुमार  ने कहा कि जल्द ही पानी आपूर्ति बहाल करा दी जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!