मोदनसेन महाराज की जंयती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी

बृज बिहारी दुबे
By -
 
  जौनपुर/मछलीशहर मोदनवाल समाज आज पिछड़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण है अशिक्षा। समाज के लोग जागरूक हो और बच्चों को शिक्षित करें।
उक्त बातें रविवार को मोदनवाल धर्मशाला में कान्य कुब्ज हलवाई समाज द्वारा आयोजित मोदनसेन महाराज जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल ने कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मोदनसेन महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुंगरा बादशाहपुर से पधारे नगर अध्यक्ष कैलाश नाथ मोदनवाल ने मोदनसेन महाराज जी की आरती का पाठ किया। उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हरिशंकर लाल मोदनवाल ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अमित कुमार (सानंद) मोदनवाल, अरविंद कुमार मोदनवाल,  लालचंद मोदनवाल,  रितेश कुमार मोदनवाल,  अजय कुमार, विजय कुमार, शंकर लाल, चौधरी संतोष कुमार (सोनू) विनय कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!