सिंदरी, धनबाद 14 अक्टूबर को सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्र निर्माण का मुख्य शिल्पी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत रत्न की 136 वीं जयंती स्थानीय एफ एफ डब्लू यूनियन (इंटक) कार्यालय सिंदरी में मनाई गई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया।
आजाद भारत के प्रथम औद्योगिक नगरी पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा बसाया गया वह सिंदरी है जिसके माध्यम से देश में हरित क्रांति को बल मिला, इन्होंने राष्ट्र निर्माण का जो मजबूत नीव रखा वह आज भी जीवंत और विराजमान है उदाहरण स्वरूप थर्मल ,पन बिजली, शिक्षण संस्थान , विज्ञान का क्षेत्र हो या कृषि क्षेत्र सबों में उन्होंने जो कार्य किया आज भी जीवंत है। पंडित नेहरू जी विचारों और अभिव्यक्ति के पक्का पक्षधर थे। पंडित जी के लिए लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता आर्थिक और सामाजिक विकास करने का साधन ही नहीं बल्कि सर्वोच्च मूल्य और साध्यथे।
" जिन सिद्धांतों के लिए उन्होंने कार्य किया यथा राष्ट्रीय एकीकरण ,सामाजिक न्याय, पंथनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक जीवन शैली, अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव तथा समाज की समस्याओं पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अध्ययन को बढ़ावा देने वाले वैसे कुछ उदाहरण हैं जो आज भी जीवंत है । जयंती समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित अजय कुमार के अलावे सर्वश्री नरेंद्र कुमार शर्मा विदेशी सिंह हरिश्चंद्र दुबे ओमप्रकाश पूर्णेन्दु सिंह स्वामीनाथ पांडे भरत शर्मा मनोज घोष सत्येंद्र सिंह पारसनाथ सत्यदेव सिंह मुन्ना पांडे शैलेश पंडित ललन ठाकुर नकुल कुमार वर्मा मण्टी कुमार वास्फोर सिद्धार्थ भट्टाचार्य विजय कुमार सोरेन परमेश्वर सिंह नवीन कुमार गुप्ता रूबी देवी नरेंद्र हेंब्रम सुरेश प्रसाद सिंह श्याम किशोर सिंह पप्पू कुमार मिश्रा के अलावे है बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
