गिरिडीह में पहली बार इंडियन डेंटल एसोसिएशन शाखा का हुआ गठन, भव्य समारोह में हुई कार्यकारिणी की घोषणा

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट अमित बाछुका 

झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार गिरिडीह जिले में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) गिरिडीह शाखा का गठन किया गया। शनिवार की देर शाम सिहोडीह स्थित सी टी क्राउन रिसॉर्ट में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नवगठित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य सह डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड के अध्यक्ष डॉ विवेक सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सिविल सर्जन डॉ शेख मोहम्मद जफरुल्ला, रिम्स डेंटल कॉलेज रांची के पूर्व प्राचार्य सह विभागाध्यक्ष डॉ एन एन सिंह, देवघर के वरीय दंत चिकित्सक डॉ शरद कुमार और सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ एस के दोकानिया मंच पर उपस्थित थे।डॉ विवेक सिंह ने आईडीए गिरिडीह शाखा के सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई। सर्वसम्मति से वरीय दंत चिकित्सक, सदर अस्पताल गिरिडीह के डॉ चंदन कुमार (डॉ सी के सिंह) शाखा के अध्यक्ष तथा डॉ अमृत आनंद निर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत किए गए। अन्य पदाधिकारियों में डॉ बी के झा सचिव, डॉ मोहित कुमार कोषाध्यक्ष, डॉ दीपक प्रकाश उपाध्यक्ष, डॉ दीपक पांडा संयुक्त सचिव, डॉ एस के तरबी सीडीई कन्वेनर, डॉ प्रियंका प्रियदर्शी सीडीएच कन्वेनर, डॉ माधुरी कुमार संपादकीय प्रभारी, जबकि डॉ सचिन कुमार और डॉ आसिफ अली को राज्य प्रतिनिधि बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ कविता प्रसाद, डॉ मनीष कांत, डॉ सौरभ जगनानी, डॉ निखिल अग्रवाल और डॉ आसिफ राजा शामिल रहे।

कार्यक्रम में आईएमए गिरिडीह के अध्यक्ष डॉ रियाज अहमद, सचिव डॉ रितेश सिन्हा, रांची के डॉ डी के भगत, देवघर के डॉ राजीव कुमार और डॉ अनुराधा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।समारोह में अतिथियों को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण डॉ अमृत आनंद ने दिया जबकि अध्यक्षीय संबोधन डॉ सी के सिंह ने रखा। मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथियों ने अपने संबोधन में आईडीए गिरिडीह शाखा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इससे दंत चिकित्सकों का संगठन मजबूत होगा तथा आमजन के हित में अधिक प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!