दैनिक राशिफल २९ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
 आज का पंचांग एवं राशिफल 29-11-2025 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- नवमी 23:14:30, 
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 14 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 26:21:37*, 
योग- हर्षण 09:25:59, पश्चात-वज्र, 
करण- बालव 11:50:23, पश्चात-कौलव, 
चंद्र- कुम्भ 20:32:37, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:56:13, 
सूर्यास्त- 17:22:34,
दिन काल- 10:26:20, 
रात्री काल- 13:34:26,
चंद्रोदय- 13:17:39,
चंद्रास्त- 25:32:29*,
राहू काल- 09:33-10:51, अशुभ,
अभिजित-11:49-12:30, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:08 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकता है। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। एकाकी प्रवृति का त्याग करें। यात्रा न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। 'हरि करे सो खरी' इसीलिए पूरे मनोयोग से कार्य करें, मन प्रसन्न बना रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल बनेगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए, अत: आलस्य का त्याग करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। जीवन साथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य शुभ रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर-सट्टे से दूर रहें, धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। योजना क्रियान्वन के लिए समय अच्छा व सकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। सफलता मिलेगी। सुनियोजित तरीके से कार्यारम्भ करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन:स्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। समय व्ययकारी सिद्घ होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। दिमाग में निर्मूल तर्क-कुतर्क पैदा होंग। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - काला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। धार्मिक यात्रा का योग बना है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आपका बहुत अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। पुराने मित्र के कारण कार्य बाधा हटेगी। शुद्घ गोचर का लाभ होगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आर्थिक लाभ हेतु किये गए कार्यों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता जी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माता जी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। मनोरंजन के साधनों पर धन-व्यय होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। काम-काज में आ रही बाधा दूर होगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंग। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता भी रहेगी। आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा, नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!