दैनिक राशिफल ०९ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 09-11-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- पंचमी 25:54:21*, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 24 कार्तिक गते,
नक्षत्र- आद्रा 20:03:35,
योग- सिद्ध 15:01:07, पश्चात-साध्य, 
करण- कौलव 15:04:37, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:40:17, 
सूर्यास्त- 17:29:12,
दिन काल- 10:48:54, 
रात्री काल- 13:11:51,
चंद्रास्त- 10:52:52,
चंद्रोदय- 21:06:47,
राहू काल- 16:08-17:29, अशुभ,
यम घंटा- 12:05-13:26 अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ,
प्रदोष- 17:29-20:10 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
    

   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। जमीन जायदाद को लेकर यदि आपको कुछ दिक्कतें चल रहीं थीं, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। बिजनेस में आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होगी। आप किसी तरह का कोई रिस्क न लें, नहीं तो आपकी टेंशन बढ़ सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपकी घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। हाथ में आने वाला धन भी किसी अवरोध का शिकार हो जाएगा। व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। धार्मिक यात्रा का योग है।  आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा। सेहत को लेकर आप कोई लापरवाही न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने सहयोगियों से मुलाकात होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप चापलूस मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, संशय, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। सब्र का फल मीठा होता है अत:धैर्य रखें व अच्छे समय इन्तजार करें। दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको यदि किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। पार्टनरशिप में आप कोई काम न करें। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई सहयोगी कामों में आपकी पूरी मदद करेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके थोड़े प्रयास से कार्य सिद्घ होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनन्द देने वाला बना रहेगा। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। सुबह-सुबह की महत्त्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। शुभ कार्यों का तत्काल फल मिलेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। संतान से कोई गलती होने के कारण आप उनसे नाराज रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां किसी दूसरे पर न डालें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहा-सुनी वातावरण में तनाव पैदा करेंगे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। आवेग में आकर किये गए कार्यों का म्लान, अवसाद रहेगा। अपने काम को प्राथमिकता से करें। आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। ऑफिस में काम को लेकर कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता सकता है। व्यवसाय में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके द्वारा प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित लाभ होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिजनों से आपको कुछ विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। आपको अपनी सूझबूझ से समस्याओं से बाहर निकलना होगा। बिजनेस में आप कोई बदलाव करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करनी होगी। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी आकांक्षा रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपको धन को लेकर पूरी प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा। आपके ऊपर काम को लेकर दबाव अधिक रहेगा। अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर आप नाम कमाएंगे। बिजनेस में आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आपको स्वस्थ रहने के लिए योग्य मेडिटेशन का सहारा लेना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करना होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको अपने संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी और बड़े सदस्यों की बातों को पूरा महत्व दें। आपको संतान की समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को अपने भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। काम-काज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। ये दिन आपको सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप दूसरों के मामले में बेवजह न पड़ें। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता सता रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। व्यावसायिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपनी बेवजह बोलने की आदत में बदलाव लाना होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में सुख, समृद्धि बढे़गी। आपको किसी भी बाहरी व्यक्ति के मामले में बोलने से बचना होगा। व्यवसाय में आप अपनी जिम्मेदारियां सही से निभाएंगे। आपको अपनी डेली इनकम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियों में आप चढ़कर हिस्सा लेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गेहुंआ है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें, जिससे आपके काफी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!