दैनिक राशिफल ०३ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 03-11-2025 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- त्रयोदशी 26:05:18*, 
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 18 कार्तिक गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 15:04:49, पश्चात-रेवती,
योग- हर्षण 19:38:32,
करण- कौलव 15:40:08, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:35:45, 
सूर्यास्त- 17:33:07,
दिन काल- 10:57:22, 
रात्री काल- 13:03:22,
चंद्रोदय- 15:53:46,
चंद्रास्त- 28:57:19*,
राहू काल- 07:58-09:20, अशुभ,
यम घंटा- 10:42-12:04 अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ,
प्रदोष- 17:33-20:12 तक,
गंड मूल- 15:05 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक४- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
    
   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा, चंद्र-शनि का असर शुरुआत में कुछ रुकावटें देने वाला लग सकता है पर आपकी मेहनत से इन समस्याओं को दूर करने में कुछ सफलता मिल सकती है, जल्दबाजी न करें। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। काम को लेकर दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। ऑफिस में कुछ दबाव या काम का भार बढ़ सकता है, आपकी मेहनत से आप सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी बातों को समझदारी से रखने की कोशिश करें। एक रणनीति के तहत काम करने से सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह समय थोड़ा अस्थिर हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है, और फालतू के खर्चों से बचना चाहिए। रिलेशनशिप में थोड़ा तनाव हो सकता है, कुछ बातें परेशानी दे सकती हैं। अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए किसी भी बहस से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, बस मानसिक दबाव और तनाव से बचने की कोशिश करें। खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन चंद्रमा के प्रभाव से विचारों की अधिकता दे सकता है। आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, जो आपको गहरे सोचने पर मजबूर करेंगे। इस दौरान आपको सोच विचार करके स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करनी होगी। घर में अपनों को समय दें। कामकाजी जीवन में अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। आपके प्रयासों का तुरंत परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। ऑफिस में किसी भी प्रकार की राजनीति से खुद को अलग रखें। अपनी छवि को बचाकर रखें और किसी भी तरह के विवाद में न उलझें। दिन के अंत तक कुछ सकारात्मक सीखने का अवसर मिल सकता है। धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, कोई खर्च सामने आ सकता है या पैसे के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। रिलेशनशिप में कुछ मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। अपने दिल की बातों को सिर्फ मन में ही रखें। आप दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता है। ओवरवर्क से बचें और खुद को थोड़ी देर के लिए आराम दें, योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से सक्रिय रहने का है। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करने का मौका मिल सकता है। आपके विचार तेज होंगे, लेकिन आपको थोड़ा और समय लेना चाहिए ताकि आप सही निर्णय ले सकें। घर में परिवार के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा लेकिन किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद से बचने की कोशिश करें। काम-काजी जीवन में कुछ नये अवसर सामने आ सकते हैं। आपके विचार और योजनाएँ प्रभावी होंगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या कार्य में समय बर्बाद न करें। आपके प्रयासों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बस काम पर ध्यान केंद्रित रखें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी बड़े निवेश के बारे में सोचने से पहले सलाह लें। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की बातें ठीक से नहीं समझ पा सकते। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ी देर के लिए अपने विचारों को शांत रखें और खुलकर बातचीत करें। आराम की आवश्यकता है इस दौरान काम के साथ साथ घर पर लोगों की हेल्थ को ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको काम के साथ-साथ घर के लोगों के साथ बाहर ले जाने वाला और बातचीत को देने वाला होगा। इस दौरान छोट भाई बहनों की ओर से कुछ फरमाइश अधिक होने वाली है। घर में अपनों के साथ शांति बनाए रखें और अनावश्यक बहस से बचें। काम-काजी जीवन में कोई नया अवसर मिल सकता है। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है थोड़ी और मेहनत की जरूरत पड़ेगी। किसी को आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है तो उन्हें सहयोग देने में संकोच न करें। धन के मामले में कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। रिलेशनशिप में अपने मन की बातों को कहने की इच्छा काफी रहने वाली है किसी के साथ दिल की बातें होंगी विशेष बाहर निकलें और एक दूसरे को समय दें। सेहत को लेकर कुछ शरीर में हरारत बढ़ सकती है, मौसम का बदलता असर आप पर प्रभाव डाल सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन काम में सजगता रखें, दूसरों पर विश्वास न करें। घर के छोटे-छोटे कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। बच्चों की ओर से पेरेंट्स को भागम-भाग करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए रिसर्च के अच्छे होंगे मौके मिलेंगे। आपके कामकाजी जीवन में कुछ नए तकनीक जुड़ने का समय होगा। लगातार चीजों पर ध्यान देने से ही गलतियों से बचे रहेंगे। अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ कुछ बातों के लेकर अंबम हो सकती है। पैसों का खर्च बना रहेगा, छोटी छोटी बातों के चलते तनाव ले सकते हैं। किसी पुराने काम को लेकर ज्यादा विचारशील न हों। आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और एक-दूसरे के विचारों को समझ सकते हैं। रोमांटिक पल आपके रिश्ते को और गहरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी बहुत थकावट महसूस हो सकती है, खुद को तरोताजा करने के लिए थोड़ा समय निकालें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ऑरेंज है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। शुरुआत में आप खुद को कई जिम्मेदारियों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी स्थिति को स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है। काम-काजी जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। शुरुआत में थोड़ी सी असहजता हो सकती है पर जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप खुद को ज्यादा स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी पुराने काम के लिए आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है। घर पर अपनों के लिए खर्च होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। रिलेशनशिप में कुछ मामूली बातों के चलते बात उलझ सकती है, आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संयम रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर तबीयत में रहेगा उतार-चढ़ाव, सिरदर्द या पैरों में तकलीफ परेशान कर सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन काम को लेकर आप लापरवाही होंगे, जिसके कारण बड़ों की ओर से बातें भी सुनने को मिल सकती है। कोई भी काम में देरी करने से बचें और जहां तक संभव हो सके आराम से अपना काम करें। परिवार में संपत्ति से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। काम-काजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलें इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें जिससे साथ में रह रहे लोग आपको परेशान न करें। कारोबार में इस समय आपके लिए दूसरों के साथ काम करना मुश्किल भरा हो सकता है। किसी इन्वेस्टमेंट में देरी या चालान के चलते मुश्किल बढ़ सकती है, अतिरिक्त खर्चों से बचना मुश्किल होगा, सावधानी से ही धन संचय कर पाएंगे। रिलेशनशिप में प्यार और समझ का माहौल रहेगा, रिश्ते में और नयापन आएगा। कोई पुरानी बात सुलझ सकती है जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी। काम या मानसिक दबाव से बचना आसान नहीं होगा, न चाहते हुए भी परेशानी बनी रहने वाली है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने आस-पास की बातों के कारण अशांत से रह सकते हैं। घर में अपनों के साथ थोड़ा शांत समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा। आपकी ओर से किया गया कोई काम सराहा जा सकता है, बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें। काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी ज्यादा ही रहने वाली है। जो काम मिल रहे हैं उन सभी का सही उपयोग करने के लिए आपको थोड़ा धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। भविष्य के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिलेशनशिप में कुछ टेंशन हो सकती है मैरिज लाइफ में कोई घरेलू मामला आपसी अनबन को खड़ा कर सकता है जो बड़ी समस्या बन सकती है इसलिए शांत रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ कमजोर रह सकता है। सर्दी जुकाम के कारण गले में दर्द कफ की अधिकता परेशान कर सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन भागदौड़ में लगा रहने वाली है। बच्चों को लेकर ज्यादा चिंता रहेगी। उनकी पढ़ाई या उनके अन्य कामों के लिए पूरा दिन लग सकता है। घर के काम में जल्दबाजी और धैर्य की कमी छोटी समस्याएं पैदा कर सकती हैं, इसलिए थोड़ी देर रुक कर सोचने की आवश्यकता होगी। नौकरी में अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होने वाली है, काम को लेकर बदलाव या धीमी गति में कैसे तेजी लाई जाए इस पर ज्यादा फोकस रहने वाला है। नए विचारों के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आपको टीम के साथ बेहतर ताल-मेल बैठाने की जरूरत होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला होगा। अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोज सकते हैं। रिश्तों में रोमांच और मस्ती का दौर रहेगा, अगर आपने हाल ही में कोई विवाद किया है तो उसे हल करना महत्वपूर्ण होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आप हल्का फुल्का महसूस करेंगे। अधिक कार्यभार और मानसिक दबाव से थकान हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है। 

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको थोड़ा थका देने वाला हो सकता है। आपके दिमाग में कुछ असमंजस हो सकता है और कामों में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। घर के बड़ों के साथ रिश्ता बेहतर होगा। आपकी मेहनत और दृढ़ नायक बनने की क्षमता आपको दिन के अंत में सफलता दिलाएगी। काम के दौरान किसी महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में सोचने का समय मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और अपने सहयोगियों से बेहतर बातचीत बनाए रखें। आपको किसी मुद्दे को सुलझाने के लिए त्वरित निर्णय लेने होंगे। आपके पास पुराने इन्वेस्टमेंट से कुछ लाभ मिल सकता है, कुछ चीजें अव्यवस्थित रहने के कारण खर्चों से बच पाना मुश्किल रहेगा। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए अकेलेपन को लेकर चिंता महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। शरीर में कुछ मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग-- बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन कुछ नए अवसरों के साथ आएगा। घूमने फिरने के मौके भी मिलेंगे। भाई बंधुओं के साथ जरूरी कामों के लिए ट्रैवल हो सकती है। आप खुद को थोड़ी नई दिशा में देख सकते हैं और कुछ पुराने मामलों को सुलझाने के लिए सही समय पा सकते हैं। कारोबार को लेकर ये समय कुछ मामलों में नए लोगों के साथ मिलकर काम करने का अवसर लाएगा। अपने काम में बदलाव से भरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत और उदार दृष्टिकोण आपको आगे रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आप शेयर मार्केट में अच्छा करने का मौका देख सकते हैं। फैसले लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। रिश्तों में एक नई शुरुआत हो सकती है, आपको अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने का समय मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है और रूटीन के कामों में बदलाव न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी इमोशनल रूप से थोड़ी नाजुक स्थिति में रहेगा। आप अपने भीतर कई विचारों और भावनाओं का अनुभव करेंगे, जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। अपने आपको शांत रखने और किसी भी प्रकार की स्थिति में धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ नए अवसर आ सकते हैं, अपनी भावनाओं को कम से कम अलग रखने की आवश्यकता होगी। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और किसी भी प्रकार की ज्यादा भागदौड़ में लापरवाही न रखें, ध्यान से काम करें। आपको खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। फिर भी आपको अपने धन को सही दिशा में काम मिल सकता है। अपने प्रेम संबंधों में आस-पास की चीजों को लेकर ध्यान देने की जरूरत होगी, आपसी बातों से दिल के भेद भी हटेंगे। थकान और तनाव को दूर करने के लिए आराम बहुत जरूरी होगा, इसी के साथ अपने खान पान में भी हेल्दी भोजन को शामिल करना अच्छा होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!