दैनिक राशिफल १४ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 14-11-2025 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- दशमी 24:49:11*, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 29 कार्तिक गते,
नक्षत्र- पूर्वफाल्गुनी 21:19:43,
योग- वैधृति 30:24:45*,  
करण- वणिज 12:06:46, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- सिंह 27:50:36, पश्चात-कन्या राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:44:12, 
सूर्यास्त- 17:26:34,
दिन काल- 10:42:21, 
रात्री काल- 13:18:25,
चंद्रास्त- 14:09:55,
चंद्रोदय- 26:14:37*,
राहू काल- 10:45-12:05, अशुभ,
यम घंटा- 14:46-16:06, अशुभ,
अभिजित-11:44-12:27, शुभ,
प्रदोष- 17:27-20:09 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
    
    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन गंभीरता से भरा रह सकता है, कुछ कामों के बार बार अटकने से मन खराब हो सकता है। कुछ बातों में आपकी खास संकल्प शक्ति रहेगी, जिसके चलते अपने काम कर पाएंगे। माता-पिता का सहयोग आपको आगे बढ़ने की ताकत देगा। ऑफिस में आपकी काम करने की स्पीड कुछ समय के लिए कम हो सकती है या काम में पूरा ध्यान न दे पाएं। अगर इस दौरान किसी की ओर से कोई नया वर्क मिल रहा है तो काफी ध्यान से करें क्योंकि इस दौरान अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा चाहिए होगा। पैसों को लेकर जोड़-तोड़ अभी भी बनी रह सकती है कुछ मामलों में राहत हो पर चीजें पुराने ढर्रे पर चलती ही दिखाई देंगे। प्रेम पर अविश्वास का असर ज्यादा रहेगा, किसी न किसी बात के चलते अपने साथी से नाराजगी भी हो सकती है। ग्रहों का असर मन को प्रभावित करने वाला है। रक्तचाप की समस्या रह सकती है गुस्से को नियंत्रित रखें। दिन भर के काम के बाद आराम जरूरी है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए धीमे मगर स्थिर कदमों वाला रहेगा। काम में थोड़ा दबाव हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य चीजों को सही दिशा देंगे। परिवार या दोस्तों से मिलने वाले सुझाव आपकी सोच को नयी ऊंचाई देंगे। ऑफिस में आपकी रणनीति और धैर्य काम आएगा। कुछ काम समय से पिछड़ सकते हैं, पर एकदम सही फोकस से आप सब संभाल लेंगे। नया प्रोजेक्ट हाथ लगे तो शांति से प्लान बनाएं, जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। पैसों की दृष्टि से दिन अचानक बड़े खर्च से बचने का संदेश दे रहा है, अगर कोई मदद या सलाह मिले, तो ध्यान से सुनें। साथी के साथ बातचीत और समझ बढ़ाने का दिन है। छोटे मनमुटाव को बढ़ने न दें, थोड़ी समझदारी से रिश्ता और मजबूत होगा। तनाव कम करने के लिए अपने मन को बदलो वरना हेल्थ मन पर उदासी का असर डालेगी थकान बनी रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - मैरून है। 

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन कुछ हल्के रोमांच और छोटी-छोटी चुनौतियों वाला रहेगा। घर के कामों में मन न लगने पर भी काम करना होगा। सोच-समझकर कदम उठाएंगे तभी सफल होंगे। दोस्तों के साथ एक्टिव रहेंगे और कुछ काम बनेंगे। ऑफिस में जिनके साथ तालमेल की अहमियत है उसे न भूलें। नए काम को दूसरों पर जल्दी से न छोड़ें काम को संभालने के लिए संयम और फोकस जरूरी है। इम्पल्सिव फैसले से बचें। खर्च और बचत में संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा। कोई खरीदारी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीद पर नजर रखना अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता और हंसी-खुशी बनी रहेगी। साथी के साथ कोई छोटा-सा प्लान दिन को खुशनुमा बना सकता है। काम में और खुद के लिए समय का संतुलन बनाए रखने की जरूरत है सैर करना, संगीत सुनना आपकी ऊर्जा को बैलेंस में रखेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है। 

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ संभावनाओं से भरा रहे इसके लिए खुद को हर तरह से एक्टिव रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और किसी पुराने मुद्दे का हल निकल सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा है सफलता के योग हैं। परिवार में वातावरण सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में अपनी योजनाओं पर ध्यान दें क्योंकि दूसरे लोग आपके मौके ले सकते हैं इसलिए सजग रहें। कुछ काम या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, टीम के साथ सहयोग से काम आसान होगा। अपने विचार साझा करने में हिचकिचाएं नहीं। धन प्राप्ति के नए स्रोत खुल सकते हैं। छोटे छोटे निवेश लाभकारी रहेंगे बड़े खर्चों में संयम रखें। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिलने के योग हैं। अकेले लोग किसी खास व्यक्ति से नजदीक हो सकते हैं। ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन अधिक थकान या तनाव से बचें। हल्की एक्सरसाइज और सही खान-पान फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - संतरी है। 

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझा हुआ और व्यस्त रहेगा। काम और निजी जिंदगी दोनों में ध्यान रखना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी समझदारी से आप सब ठीक कर लेंगे। भावनाओं में आप थोड़ा ज्यादा सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएँ। ऑफिस में थोड़ी टेंशन हो सकती है। किसी काम को जल्दी में न करें, वरना गलती हो सकती है। जो भी काम इस समय मिले उसे जिम्मेदारी के साथ काम करें। कारोबार में दिन की स्थिति कुछ मिले जुले असर वाली होगी। पैसे के मामले में थोड़ी सतर्कता की जरूरत है पुराने बिल या कर्ज का ध्यान रखें। रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ खुलकर बातें करें। सिंगल वालों के लिए किसी नए परिचय का मौका बन सकता है, जो दिल को भा सकता है। दिन भर का काम थकान ला सकता है, अपने आपको फिटनेस के लिए तैयार रखें पानी पीते रहना जरूरी है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन काम में एक बार फिर से चैलेंज देगा। घर में बच्चों को संभालना मुश्किल रहेगा। घर में कुछ बुरी चीजों का आगमन भी होगा जिसके लिए मन ज्यादा तैयार दिखाई न दे। काम में आप जल्दी आगे बढ़ेंगे पर प्रयास शायद कमजोर रहें। ऑफिस में माहौल आपको बाहरी लोगों के साथ संपर्क में जोड़ने वाला है। दिन के लिहाज से आपके पास काम अधिक ही रहने वाला है। सोशल संपर्क में तकनीक हेल्पफुल रहने वाली है। आर्थिक हालात सामान्य रहेंगे। बड़े निवेश या खर्च से बचें। घर के बड़ों के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी का समय बनेगा। रिश्तों में प्यार और समझ कम न हो इसके लिए जिद को प्रेम से लें। दोस्त के साथ समय बिताना और बातें करना मन को खुश रखेगा। ऊर्जा अच्छी रहेगी, हल्की एक्सरसाइज या हॉबी करने से मन भी खुश रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन कामकाज में आपको थकाने वाला है। आपके राशि स्वामी की स्थिति आपको उन बातों की ओर ले जा सकती है जो सपनों या कल्पनाओं का रंगीन संसार भी दे सकती हैं। शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। काम-काज को लेकर मन में कुछ न कुछ चलता ही रहने वाला है फिर भी अपने काम को करते हुए वास्तविकता से परे न हों। ऑफिस में प्लानिंग तो होती रहेगी पर काम कितना होगा ये देखना जरूरी है। अपने काम को दूसरों पर न छोड़ें। कारोबार में माल इधर उधर न हो इस पर नजर बनाए रखें। पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ा खाने पीने की चीजों के लिए खर्च होगा। कहीं शुभ कामों में धन लगाने से खुशी भी मिलेगी। जीवन साथी के साथ अगर हो सके तो हेल्पफुल बनें, घर के काम हों या बाहरी काम उनके साथ खड़े रहें इससे एक दूसरे के लिए अपनापन बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी, सर्द हवाओं के चलते सिरदर्द की शिकायत हो सकती है ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन संयम को अपनाए रखना बेहतर होगा। घर के कामों को करते हुए अपनी सुरक्षा का भी ध्यान दें कहीं बिजली या किसी धारदार वस्तु से कठिनाई न हो इस ओर ख्याल रखें। आस-पास के लिए व्यक्ति से विवाद न हो इसके लिए शब्दों पर नियंत्रण रखें। काम के मामले में शुरुआत के लिए दिन मध्यम रहेगा। शाम के समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। बॉस की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, पर आप अपनी मेहनत से सब संभाल लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें किसी ट्रांसफर या नए प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन घर की चीजों के लिए और किसी ट्रैवल में खर्च को दिखाता है। मैरिज लाइफ में साथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, अभी के लिए जितना धैर्य रखेंगे उतना बेहतर होगा। मौसम के बदलने से शरीर में रूखापन या फिर एलर्जी की समस्या हो सकती है, इस दौरान शरीर को नमी दें पानी का इंटेक अच्छे से करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन जोश और नए कामों की शुरुआत वाला रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन दोपहर तक कामों में तेजी आएगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या बात हो सकती है जिससे मूड अच्छा रहेगा। घर में कोई छोटी खुशी मिलने की संभावना है। ऑफिस में काम का माहौल आपके फेवर में रहेगा, किसी से मदद भी मिलेगी और सीनियर्स से काम के लिए नए नियमों की भी प्राप्ति का योग होगा। बिजनेस करते हैं तो प्रोजेक्ट या क्लाइंट से मुलाकात होती रहेगी और काम भी बनते रहेंगे, इन्वेस्टमेंट करने का दिन तो है। किसी खरीदारी को लेकर मन में उधेड़बुन तो रहेगी पर फिर भी खर्च कर ही देने वाले हैं। पार्टनर के साथ घर के कामों के लिए भाग दौड़ बनी रहेगी, एक दूसरे पर निर्भरता भी अच्छी ही रहने वाली ही है। सेहत ठीक रहेगी, काम के साथ-साथ थोड़ा रिलैक्सेशन भी जरूरी है। सुबह की वॉक और हेल्दी खाना आपको फिट रखेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन उन कामों को पूरा करने वाला होगा जो किसी कारण से अटके हुए थे। घर पर दूसरों के कारण कुछ बातों को लेकर दबाव महसूस होगा। इस दौरान किसी से बातचीत आपको खुशी देने वाली होगी। काम में सभी की राय पर ध्यान दें अचानक से कुछ बातें मददगार रह सकती हैं। किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी। बाहरी लोगों के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें। बिजनेस वालों के लिए दिन नॉर्मल रहेगा। इनकम का सोर्स फिर से एक्टिव हो सकता है। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। घर के किसी काम में पैसा लग सकता है जो जरूरी होगा। रिलेशनशिप में टाइम कम ही मिल पाए, हो सके तो पार्टनर के मूड को समझकर ही बात करें क्योंकि उनका भी दिन काफी व्यस्त रह सकता है। हेल्थ के मामले में थोड़ा ध्यान रखें, पेट या गैस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। रूटीन में थोड़ा बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - काला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन डेली वर्क से भरा रहेगा। काम में आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी और पुराने काम पूरे होने की खुशी रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे माहौल व्यस्त रहेगा, पर दोस्तों की मदद से भी कई काम आसानी से कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा और आपके सुझावों को लोग मानेंगे। बिजनेस करने वालों को किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। दिन प्रॉफिट के लिहाज से ठीक रहेगा। पैसे के मामले में दिन थोड़ा नॉर्मल रहेगा, कहीं काम के चलते पेमेंट रुक सकती है पर टेंशन न लें चीजें जल्द सेटल होंगी। जीवन साथी से किसी बात पर मनमुटाव हो भी जाए तो बात करके सुलझ जाएगा, कोई नया कनेक्शन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। हेल्थ ठीक रहेगी, अच्छी डाइट और नींद पर ध्यान दें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। काम में देरी होगी पर हो जाए, बैंक या किसी जरूरी सामान की खरीदारी के चलते दोस्तों के साथ बातचीत और मुलाकात से काम होंगे। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है जिससे मन खुश रहेगा। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रहेगा अधिकारियों की नजरें आपके काम पर बनी रहने वाली हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट या ट्रांसफर मिल सकता है। बिजनेस में पार्टनर के साथ थोड़ा एडजस्ट करना पड़ सकता है। पैसे की स्थिति मिक्स रहेगी। किसी खरीदारी के चलते आगे जाकर फायदा मिलेगा। खर्चों में कंट्रोल रखें और जल्दबाजी में कोई इन्वेस्टमेंट न करें। रिलेशन में बात करने का तरीका प्यार भरा रखें क्योंकि दिन भर की बातें मूड को बदल कर रख सकती हैं। बॉडी पेन की दिक्कत हो सकती है, रूटीन सही रखें। रिलैक्स करने के लिए थोड़ी वॉक या मेडिटेशन करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!