शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- सप्तमी 23:08:02,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 26 कार्तिक गते,
नक्षत्र- पुष्य 18:16:49,
योग- शुभ 09:43:22, पश्चात-शुक्ल,
करण- विष्टिभद्र 11:31:29, पश्चात-बव,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:41:50,
सूर्यास्त- 17:28:04,
दिन काल- 10:46:13,
रात्री काल- 13:14:33,
चंद्रास्त- 12:31:36,
चंद्रोदय- 23:20:25,
राहू काल- 14:47-16:07, अशुभ,
यम घंटा- 09:23-10:44, अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:27, शुभ,
प्रदोष- 17:28-20:09 तक,
गंड मूल- 18:17 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको निवेश, स्वास्थ्य प्रेम और पूर्वाभास के लिए समय उत्तम है, निवेश का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीमारी की आशंका बनी रहेगी। लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ मिलेगा। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि : आज की आपको जो सुविधा मिल रही है कल नहीं मिल पायेगी, लाभ उठाएं। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके घर में पारिवारिक प्रेमभाव बढ़ेगा। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेगें। यश में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। बुद्घि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्घि व लाभ मिलेगा। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके संतान पक्ष की समस्या खत्म होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। अपने काम पर नजर रखिए। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन समय आपको नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। धन लाभ की संभावना है।। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन जो चल रहा है उसे आप सावधानीपूर्वक संभालें। मायूस न हों समय चक्र है। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रुभय, आकांक्षा, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। धन लेन-देन में सतर्क रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें, जान है तो जहान हैं अत: वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप अपने घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें। नये लोगों से मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगा। स्वयं पर विश्वास कार्यों की सिद्घि है। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंग। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप किसी भावुकतावश निर्णय न लें, मन में चंचलता बढ़ेगी। कर्ज देने से बचें। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट से असुविधा रहेगी। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराना विवाद समाप्त होगा। आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। स्त्री, संतान, मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेंगे। बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको आय के नये स्त्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व लगन की परीक्षा होगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ब्लू है।
