दैनिक राशिफल १३ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 13-11-2025 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- नवमी 23:33:25, 
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 28 कार्तिक गते,
नक्षत्र- मघा 19:37:18,
योग- ब्रह्म 06:56:52, पश्चात-ऐन्द्र, 
करण- तैतुल 11:10:07, पश्चात-गर,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:43:25, 
सूर्यास्त- 17:27:03,
दिन काल- 10:43:37, 
रात्री काल- 13:17:09,
चंद्रास्त- 13:41:02,
चंद्रोदय- 25:19:31*,
राहू काल- 13:26-14:46, अशुभ,
यम घंटा- 06:43-08:04, अशुभ,
अभिजित-11:44-12:27, शुभ,
प्रदोष- 17:27-20:09 तक,
गंड मूल- 06:43-19:37 अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
  
    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारियों को धन लाभ के योग हैं। किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है। कुछ लोगों को एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मूंगिया है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आर्थिक रूप से आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहें। सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आपका जीवनसाथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं। आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। समय का पूरा सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य में क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पैरॉट है।

☀️  कर्क राशि :- आज के दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी क्षमता से अधिक किसी भी व्यक्ति की मदद करने से आपको हानि हो सकती है, सावधान रहें। महिलाओ को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। नए क्षेत्रों में निवेश करने का विचार करेंगे। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप संध्या के समय भगवान की पूजा अवश्य करें। जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढ़ा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में मधुरता रखें। किसी भी क्षेत्र में वित्तीय लाभों को तौलें और फिर निर्णय लें। व्यवसाय में ज्यादा काम की अधिकता रहेगी। आपके काम से जुड़े ज्ञान को बढ़ाने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों को आर्थिक चिंता भी सता सकती है। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है, वह लाभदायक रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। किसी से झगड़ा करने से बचें। अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। व्यायाम और आहार आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यात्रा में कीमती वस्तु का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने घर से जुड़ी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख-रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। सिंगल राशि वाले अपने पूर्व साथी के बारे में सोच सकते हैं। दिन कमाई के लिए सामान्य रहेगा। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लापरवाही न करें। बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो लोग रोज के घरेलू माहौल से परेशान महसूस कर रहें हैं, कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। अपने घर से जुड़ी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख-रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। ऑनलाइन सेल में खरीददारी कर आप अपना बहुत सारा पैसा बचा सकते है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को टारगेट जल्दी से जल्दी पूरा करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा करते समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप जीवन में कल्याण और संतुष्टि पाने के लिए गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। किसी यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं है। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने भीतर की हिम्मत से कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। सुबह घर से निकलते समय मंदिर में माथा टेक कर ही निकलें। मौसम का ध्यान रखें बीमार पड़ सकते हैं। शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। किसी बच्चे को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती हैं। किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। अचानक आपको कुछ लाभ होने से भगवान के प्रति आपकी आस्‍था कुछ मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को डिसिप्लिन को बनाए रखना चाहिए। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लें। काम-काज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है। 

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। जिन लोगों का व्यवहार सख्त है उन को सलाह दी जाती है, कि वह इतना सख्त व्यवहार न करें। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें। आपके प्रेम जीवन में के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। अपना बिजनेस बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। सिविल सर्विस में कार्यरत लोग उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। तुलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें, और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लैवेंडर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!