दैनिक राशिफल २७ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 27-11-2025 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- सप्तमी 24:29:18*, 
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 11 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 26:31:03*, 
योग- ध्रुव 12:08:13, पश्चात-व्याघात, 
करण- गर 12:20:20, पश्चात-वणिज, 
चंद्र- मकर 14:06:22, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:54:38, 
सूर्यास्त- 17:22:44,
दिन काल- 10:28:06, 
रात्री काल- 13:32:41,
चंद्रोदय- 12:14:53,
चंद्रास्त- 23:32:06,
राहू काल- 13:27-14:46, अशुभ,
अभिजित-11:48-12:30, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:08 तक,
पंचक१- 14:06 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
    
     💐 !! राशिफल !! 💐

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है, स्वास्थ्य से सावधानी बरतें, धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहें और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आस-पास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। काम-काज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। अभी आश्वासनों से संतोष करना पड़ेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से काम-काज में प्रगति बनेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। काम-काज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :-  आज आपका दिन बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं रहेगी। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ है। नैतिक दायरे में रहें, पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धीरे-धीरे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, उचित समय का इन्तजार करें। मेहमानों का आगमन होगा। छात्रों को लाभ मिलेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। इच्छित स्थान की यात्रा का योग हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 'आगे-आगे गौरख जागे' वाली कहावत चरितार्थ होगी। मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल व समन्वय बनायें। मीठे बोलने वालों से संभल कर रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका व्यापार में निवेश करने के लिए उत्तम है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप मौके को खुले दिल से स्वीकर करेंगे। हालांकि अति-उत्साह से बचने की कोशिश कीजिए। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी। लाभ में आशातीत वृद्घि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय समान रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। जीवन साथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। काम-काज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आपको संतान सुख मिलने की संभावना है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। काम-काज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे।विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। होश में रहकर कार्य करें। काम-काज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से भी लाभ मिलेगा। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!