शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- षष्ठी 24:07:14*,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 25 कार्तिक गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 18:47:01,
योग- साध्य 12:03:53, पश्चात-शुभ,
करण- गर 12:55:00, पश्चात-वणिज,
चंद्र- मिथुन 13:01:57, पश्चात-कर्क राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:41:04,
सूर्यास्त- 17:28:37,
दिन काल- 10:47:33,
रात्री काल- 13:13:13,
चंद्रास्त- 11:46:55,
चंद्रोदय- 22:15:03,
राहू काल- 08:02-09:23, अशुभ,
यम घंटा- 10:44-12:05 अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ,
प्रदोष- 17:29-20:09 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन चंद्रमा आपके मन पर असर करने वाला है, जिसके कारण दोपहर बाद से आप कुछ अलग अंदाज में होंगे। कोई दोस्त से मिलना या घर पर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। बच्चों की ओर से माता-पिता खुश रहेंगे। काम के लिए स्थिति अनुकूल है, जो लोग अपने आनलाइन काम को कर रहे हैं अच्छे से कर पाएंगे, पर कारोबार में माल की कमी न हो इस बात का ध्यान रखें, जिससे मुनाफे में कमी न आने पाए। लग्जरी या खुद पर खर्च करने का मन करेगा, मगर बैलेंस बनाए रखना बुद्धिमानी होगी। प्रेम संबंधों में आपको कुछ अच्छे पल मिलेंगे। आप मन की बात अपने पार्टनर से कहेंगे, पर दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ बिखरी हुई सी लग सकती है। सेहत के मामले में स्थिति बेहतर है, बस थोड़ा कफ की समस्या के कारण शरीर में दर्द या थकान का असर देखने को मिल सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेहनत करने से सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना जरूरी है। कारोबार में साझेदारी से लाभ के संकेत मिल सकते हैं, इस दौरान कुछ नए लोगों के आने से काम में विस्तार होने का समय होगा। धीरे चलो मगर सही दिशा में चलो क्योंकि हर स्टेप आपको मंजिल के और करीब ले जाएगा। पैसों के मामले में ज्यादा तनाव नहीं होगा, छुटपुट चीजों पर खर्चे रहेंगे पर ये सभी कंट्रोल में रहेंगे। किसी की तारीफ सुनकर दिल हार सकते हैं, सोशल मीडिया पर फ्लर्टी चैट्स के भी योग हैं। बाहर का खाना खाने से बचें और घर पर ही पौष्टिक भोजन बनाने की आदत डालें। रोजाना वॉक करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं काम के चलते ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, बस अपने सभी असाइनमेंट तैयार रखें। घर पर मेहमान आने के संकेत भी देखने को मिलते हैं। आपको अपने काम में कुछ छोटे चेंज देखने को मिलेंगे जो सामान्य रहेंगे। काम को क्रिएटिव तरीके से पूरा करने की क्षमता है, पर सरलता का मतलब आलस्य नहीं होना चाहिए। अपने काम का उपयोग गैर जरूरी बातों पर ना होने देना ही उचित होगा। पैसों के मामले में नया मोड़ दिखेगा। मेहनत का फल मिलेगा पर खर्च भी साथ बढ़ेगा इसलिए सोच समझकर खर्च करें। मैरिज लाइफ में घर परिवार के साथ कहीं जाने की प्लानिंग बनें पर शायद काम के चलते आप के लिए समय निकाल पाना आसान नहीं होगा ऐसे में नोक-झोंक होना भी स्वाभाविक है। सेहत सामान्य रहेगी बस ध्यान रखें काम के चलते लगातार सोच में आपकी एनर्जी कम कर सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए काम की अधिकता तो लाएगा पर काम हो ही जाएंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ एड आन करना चाहेंगे। कुछ मामलों में इन्ट्यूशन स्ट्रॉन्ग रह सकता है, मन की बातों पर भरोसा करें। किसी करीबी से दिल की बात साझा करने पर मानसिक सुकून मिलेगा। काम में स्टेप बाय स्टेप और स्ट्रेटेजी बनाकर काम करना ज्यादा बेहतर रहेगा। आपकी प्लानिंग और फोकस आपको आगे बढ़ाएंगे सहकर्मी आपकी मेहनत में मदद कर सकते हैं। कारोबार में काम को वरिष्ठ अधिकारी नोटिस करेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी, किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट से लाभ संभव है। पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक रहेगा। गहराई से की गई बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। सिंगल लोग किसी रहस्यमयी आकर्षण की ओर खिंच सकते हैं। देर रात तक काम या मोबाइल से बचें। मेडिटेशन और संगीत से मूड पॉजिटिव रहेगा। ब्लड प्रेशर या नींद से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन ग्रहों का असर आपको नए अवसरों से भरपूर रखेगा। किसी काम को लेकर जोश और आत्मविश्वास भी काफी रहेगा। यात्रा या बाहर जाने के योग बन सकते हैं। नई जगह या नए लोगों से जुड़ना फायदेमंद रहेगा। दिन के अंत में कोई शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं। करियर में प्रगति के रास्ते खुल रहे हैं। आपकी मेहनत और स्पष्ट दृष्टिकोण से बॉस खुश रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए नए संपर्क या सहयोग से लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी समय शुभ है मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कोई नया स्रोत खुल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है पर अचानक खर्चों के लिए भी खुद को तैयार रखना बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ता मजबूत बनेगा। सिंगल लोगों के लिए किसी नए कनेक्शन की शुरुआत संभव है रोमांच भरा दिन रहेगा। एनर्जी भरपूर रहेगी, लेकिन ओवर एक्साइटमेंट से बचें, सूर्य की रोशनी में थोड़ा समय बिताना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको ग्रहों का गोचर मन को विचलित करेगा। किसी फैमली मेंबर का असर आपको सही से काम करने से रोकेगा या व्यर्थ की बातें मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। सोशल कनेक्शन अच्छे रह सकते हैं और कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात का योग रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या टीम वर्क में आपका रोल अहम रहेगा। अगर आप स्टार्टअप या टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, तो आपकी मेहनत अब रिजल्ट में बदलने लगी है। किसी से बातचीत करते हुए नई जानकारी मिल सकती है जो आगे चलकर काम आएगी। दूसरों के भरोसे पैसे लगाने से बचें। फाइनेंशियल डिसीजन खुद लें, वरना नुकसान हो सकता है। प्यार के लिए दिन नार्मल है पार्टनर से उतनी ही बात होगी जितना काम हो, एक दूसरे के लिए समय की कमी ज्यादा परेशान करने वाली है। तला भुना खाना कम करें और नींबू पानी या हर्बल चाय का इनटेक करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप कुछ मिक्स्ड फीलिंग्स का अनुभव करेंगे। कभी मन काम करने को करेगा, तो कभी अचानक सब छोड़कर आराम करने का पर अच्छी बात ये है कि आप काम को कर ही लेंगे। सुबह-सुबह थोड़ा टेंशन या ओवरथिंकिंग हो सकती है, पर दोपहर के बाद चीजें अपने आप सही दिशा में जाने लगेंगी। काम के सिलसिले में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में कोई छोटा-मोटा ड्रामा या गपशप सुनने को मिलेगा, पर उसमें शामिल न हों वरना मूड ऑफ हो सकता है। बिजनेस में पुराना कस्टमर कोई अच्छी खबर दे सकता है। पैसा आने-जाने में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा, कहीं से उधार या पेमेंट वापस मिलने की भी संभावना है। रिश्तों में थोड़ा कंफ्यूजन तो होगा, अपनी बात को पार्टनर के सामने शायद न रख पाएं, जिससे वो आप पर कुछ ज्यादा ही शक भी करने वाला है। दिन भर की भागदौड़ के बीच खुद का ध्यान रखना जरूरी है। स्ट्रेस या सिरदर्द महसूस हो सकता है, इसलिए ब्रेक लेते रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन चंद्रमा के प्रभाव से सुबह से ही आपका जोश हाई रहेगा। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा और उसे अमल में लाने का मन भी करेगा। परिवार में आप ही प्रॉब्लम जल्द से दूर कर देने वाले बनेंगे। दोस्त बुलाने आ सकते हैं या कहीं काम के सिलसिले में जाना पड़ेगा। बॉस आपकी परफॉर्मेंस के चलते कुछ काम देंगे या किसी काम में आपको जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में थोड़ी सावधानी रखें। इस दौरान किसी साझेदारी के मामले में दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। टेंशन नहीं पैसा कहीं अटका है तो वो मिलने की भी संभावना है। आप खुद पर पैसे खर्च करना चाहेंगे। रिश्तों में स्थिरता का समय है। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, पर बातचीत से स्थिति सामान्य हो जाएगी। कुछ लोगों के लिए दिन रोमांटिक सिग्नल दे सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन पेट से जुड़ी तकलीफ से सावधान रहें हल्का और सादा भोजन करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, बस छोटी बातों को लेकर ज्यादा इमोशनल न हों। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार याद आ सकता है और उनसे बात करने का मौका भी मिल सकता है। शाम को किसी प्यारे मूड वाले सरप्राइज की उम्मीद रखिए। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे और किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ में आ सकती है। लोग आपकी राय मानेंगे और आपके चार्म से इंप्रेस भी होंगे। बस अहंकार की लहर में बहने से बचिए विनम्र रहेंगे तो सब कुछ आपके पक्ष में जाएगा। नए इन्वेस्टमेंट से पहले थोड़ी रिसर्च जरूरी है। कुछ समय धार्मिक गतिविधियों के लिए भी खर्च कर सकते हैं। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और ऎसे में कुछ गिले शिकवे भी सामने आ सकते हैं जिससे बचें। किसी खास इंसान से मुलाकात संभव है जो दिल की धड़कनें बढ़ा दे। स्वास्थ्य के मामले में समय नार्मल ही है, बस देर रात तक मोबाइल पर स्क्रॉलिंग से बचें। अगर कहीं जाना है लंबी यात्रा है तो पहले अपनी फिटनेस और खान-पान पर ध्यान दें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन बेहतर होगा। आप घर के कामों में चाहे ज्यादा समय न भी दे पाएं फिर भी आपको अपनों की ओर से प्रेम और सहयोग पूरा मिलेगा। मूड अच्छा रहेगा और लोगों से बातचीत में आपकी पर्सनैलिटी चमक उठेगी। ऑफिस में आपकी प्रेजेंस सबको मोटिवेट करेगी। किसी के सहयोग से आपको काम में आगे रहने और लीड करने का मौका मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम काफी तेज रहेंगे और आप उसमें शानदार प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा एक्टिव रहेगा। फैशन, शॉपिंग या सेल्फ-केयर पर थोड़ा खर्च करने से मन खुश रहेगा, वहीं घर के लोगों के लिए भी खरीदारी होने का दिन है। रोमांटिक वाइब्स चारों ओर हैं, पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। रिश्ते में कुछ खटास थी तो बात करके सब ठीक करने का दिन है। स्किन या आंखों का ध्यान रखें। शाम को टहलना या हल्का म्यूजिक सुनना मूड को और भी लाइट बना देगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन मिले जुले असर में होंगे। शुरुआती पक्ष तो बेहतर होगा लेकिन बाद में कुछ काम या बातें टेंशन बढ़ा सकती हैं। घर के कामों में मदद करेंगे तो परिवार खुश रहेगा। कोई जरूरी फैसला लेना है तो दिल और दिमाग दोनों को साथ लेकर चलें एकतरफा फैसला थोड़ा नुकसान दे सकता है। काम को लेकर डिटेल पर पकड़ बनाए रखें क्योंकि कुछ बातें मिस होने से आगे दिक्कत होगी। कारोबार के लिए इस दौरान नए लोगों के साथ बातचीत में तो रहें पर संभल कर काम करें क्योंकि स्थिति अचानक से पलट भी सकती है। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत है, अगर किसी चीज के लिए बचत कर रहे हैं तो एक स्टेप आगे बढ़ सकते हैं। पार्टनर की छोटी बातों को अधिक दिल पर न लें। कोई ऐसा शख्स आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। बातचीत में ईमानदारी रखें यही आपको खास बनाएगी। सेहत पहले तो नार्मल रहेगी लेकिन शाम होते होते चीजें परेशानी दे सकती हैं, कोई भी जोखिम भरे काम से खुद को दूर रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - काला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ कुछ मजेदार बातें होंगी जो पूरे दिन मुस्कुराते रखेंगी। किसी पुराने रिश्ते में फिर से गर्मजोशी आने के संकेत हैं ये दिन दिल को हल्का करने वाला है। नौकरी में आप काफी एक्टिव रहेंगे, अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ अच्छी बातचीत बनी रहने वाली है। बिजनेस में कोई मीटिंग या अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत का दौर भी बना रहता दिखाई देगा। कहीं निवेश करने का मन करेगा, जिसमें से शेयर मार्किट में आगे रहेंगे। कोई पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। सुबह के समय कोई पुरानी बात या इंसान याद आ सकता है। दिल में थोड़ी हलचल होगी, लेकिन ये रेट्रो मूड आपको कुछ सिखाने के लिए ही है। स्वास्थ्य के मामले में राहत महसूस होगी। आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी शुभ रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
