शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- चतुर्थी 21:21:37,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 09 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 21:52:45,
योग- शूल 12:35:49, पश्चात-गण्ड,
करण- वणिज 08:25:15, पश्चात-विष्टिभद्र
चंद्र- धनु 28:26:05*, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:52:14,
सूर्यास्त- 17:23:13,
दिन काल- 10:30:59,
रात्री काल- 13:29:48,
चंद्रोदय- 10:19:13,
चंद्रास्त- 20:34:22,
राहू काल- 08:11-09:30, अशुभ,
यम घंटा- 10:49-12:08, अशुभ,
अभिजित-11:47-12:29, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:08 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें, कारोबार और करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा, शेयर मार्केट से मोटा मुनाफा होगा। डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है, ऑफिस कार्यों में सहकारियों का सहयोग मिलेगा, बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग रहेंगे। कठिन परिश्रम करने के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार वालों के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के करियर के लिए परिवार में बुजुर्गों से परामर्श लेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। संभलकर अपनी बात अपने जीवनसाथी के सामने रखें। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, ऑफिस कार्यों का बोझ रहेगा, रुके हुए कार्यों से चिंता बनी रहेगी, नए लोगों के साथ मुलाकात होगी, अत्यधिक खर्च की स्थिति बनी रहेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, विदेश जाने का योग बन रहा है, दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें, किसी अपने से धोखा मिल सकता है, जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य विस्तार के लिए नई योजना शुरू कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। व्यापारी ऐसी योजना के भागीदार बनेंगे, जिससे करियर की दिशा बदल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा, निजी जीवन में बड़ी प्रॉब्लम उठानी पड़ सकती है, रोजगार के लिए दिन अच्छा रहेगा, नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार जनों का सहयोग मिलेगा, ऑफिस में तनाव की स्थिति रहेगी, जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है, पैसे के लेन देन में सावधानी रखें, मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोराबार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मन में उत्साह रहेगा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है, ऑफिस की तरफ से पदोन्नति मिल सकती है। रोजगार के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट मे मोटा मुनाफा होगा, बेमतलब खर्चे पर कंट्रोल रखें। अचानक कोई बड़ी मुसीबत सामने आ सकती है। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी, घर जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य लेखन में रूचि रहेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साहित्यिक चीजों को पढ़ने में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए विचार आ सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस और कैरियर में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी, अचानक कुछ खर्च और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, बिजनेस से रिलेटेड विदेश यात्रा कर सकते हैं, निजी जीवन में बड़े फैसले ले सकते हैं, दैनिक कार्यों का बोझ आप पर अधिक रहेगा, पेट संबंधित समस्याएं परेशान करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आर्थिक मामलों में ध्यान देंगे और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, आप अपनी मेहनत और लगन से कई कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे, ऑफिस की तरफ से पदोन्नति मिल सकती है, शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है, विद्यार्थी जीवन अच्छा रहेगा, बड़ा निवेश कर सकते हैं, दूसरों पर निर्भर आपको नुकसान दे सकती है, घर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफल होंगे और कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यों में सफलता और धन लाभ की स्थिति रहने से दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा। रुके हुए करत तेजी के साथ पूरा करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। शेयर मार्केट में मुनाफा होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस ऑफर हो सकता है, नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा। अपनी दिल की बात पार्टनर से कह सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ऑफिस में किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़ी लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापार में नए आर्डर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आफिस के कामों में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी, ऑफिस कार्यों में तेजी आएगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा होगा। अचानक विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की योजना बनाएंगे। सामूहिक रूप से काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन, आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऑफिस कार्यों में काम का बहुत अधिक रहेगा। कारोबार में नई डील कर सकते हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार में किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी, बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है। कोई ऐसी योजना बनाएंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई बड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है, महिलाओं के लिए स्थितियां अच्छी रहेंगी। काम का प्रेशर रहेगा,ल। अचानक मित्रों का आगमन हो सकता है, लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के साथ कार्य पूरा करेंगे, वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
