सिंदरी , धनबाद।सिंदरी स्थित शिव मंदिर परिसर में भारतीय उर्वरक निगम लिमिटेड (FCIL) सिंदरी इकाई के Amnesty Scheme से जुड़े लाभार्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवास किराया वृद्धि, लीज अवधि विस्तार तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल सिंदरी के अधिक से अधिक लाभार्थी इस विषय पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ एवं धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय ढुल्लू महतो से प्रजन्या b.Ed कॉलेज बलियापुर में मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे और समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आग्रह करेंगे।
बैठक का संचालन श्री नारायण पंडित, सहित Amnesty Scheme के लाभार्थी एवं प्रतिनिधि, ने किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस विषय पर मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लिया जाना आवश्यक है ताकि सैकड़ों परिवारों को स्थिरता और राहत मिल सके।
